Category: मुंबई

  • गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस छोड़ी

    गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस छोड़ी

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क

    दिल्ली, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद (Gulam Nabi Azad resigns From congress)ने आज कांग्रेस के सभी पदों सहित प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया. इससे पहले भी कयास लगाए जा रहे थे कि गुलाम नबी आजाद जल्द कांग्रेस छोड़ सकते हैं, आज उन्होंने कांग्रेस को बाय बाय बोल दिया.

    गुलाम नबी आजाद कांग्रेस को बचाने के जी 23 सदस्यों के साथ प्रयास किया था. लेकिन जी 23 सदस्यों की गांधी परिवार ने कोई बात नहीं मानी. आजाद अभी हाल ही में कैंपेन कमेटी के चेयरमैन और जम्मू कश्मीर कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी के पद से त्यागपत्र पत्र दे दिया था.

    गुलाम नबी आजाद वर्षों से कांग्रेस पार्टी की सेवा करते रहे है. जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री रहे आजाद का कांग्रेस पार्टी नेतृत्व से मनमुटाव इतना बढ़ गया था कि आज उन्होंने सभी पदों से इस्तीफा देकर कांग्रेस को अलविदा कह दिया.

    कपिल सिब्बल पहले ही कांग्रेस छोड़ कर सपा के कोटे से राज्य सभा में चले गए हैं. आनंद शर्मा भी पार्टी से नाराज हैं. समझा जाता है कि वे भी जल्द कांग्रेस से इस्तीफा दे सकते हैं.

     

  • दही हंडी उत्सव, संदेश दलवी मौत मामले में एक गिरफ्तार

    दही हंडी उत्सव, संदेश दलवी मौत मामले में एक गिरफ्तार

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क
    मुंबई.  दही हंडी उत्सव को दौरान उंचाई से गिर कर घायल हुए गोविंदा संदेश गवली की मौत मामले में पुलिस ने एक लोगों को गिरफ्तार किया है. (One arrested in Dahi Handi festival, Sandesh Dalvi death case) संदेश दलवी विलेपार्ले शिव शंभो पथक का गोविंदा था.
    दही हांडी उत्सव के दिन शुक्रवार को बामनवाड़ा क्षेत्र में दही हांडी तोड़ते समय संदेश छठी मंजिल की ऊंचाई से गिर कर घायल हो गया था. संदेश दलवी को पहले कूपर अस्पताल बाद में नानावटी में भर्ती कराया गया था जहां उनकी मौत हो गई थी.

    विले पार्ले पुलिस ने आयोजक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की.आयोजक के खिलाफ पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 304-ए (लापरवाही के कारण मौत) और 338 (जीवन को खतरे में डालकर गंभीर चोट पहुंचाना) को जोड़ा है. उन्होंने बताया कि अब तक घटना के संबंध में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और मामले की आगे की जांच की जा रही है.

    गुरुवार को दही हंडी के आयोजक और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष रियाज शेख (36) को गिरफ्तार कर लिया गया. दोनों पर आरोप है कि दही हंडी उत्सव के दौरान गोविंदा पथक के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं की थी.

    परिवार को 10 लाख देने की घोषणा

    मंगलवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने संदेश दलवी के परिवार को 10 लाख रुपए दिए जाने की घोषणा की थी. मुख्यमंत्री ने कहा था कि हम भी परिवार के दुख में सहभागी हैं.

  • लोकसभा, विधानसभा चुनाव एक साथ लड़ेंगे महाविकास आघाड़ी दल

    लोकसभा, विधानसभा चुनाव एक साथ लड़ेंगे महाविकास आघाड़ी दल

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क
    मुंबई. शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस सहित अन्य महाविकास आघाड़ी की पार्टी आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ मिलकर लड़ेंगी. (Mahavikas Aghadi Dal will fight Lok Sabha, assembly elections together)
    देर रात हुई महाविकास आघाड़ी दलों की बैठक में यह निर्णय लिया गया है. हालांकि इस बैठक में स्थानीय निकाय चुनाव एक साथ लड़ने के संदर्भ में कोई निर्णय नहीं लिया जा सका. मुंबई उद्धव ठाकरे के इस्तीफा देने के बाद मविआ की यह पहली बैठक थी. जिससे उद्धव ठाकरे शामिल हुए. 
     
     शिवसेना से विद्रोह कर एकनाथ शिंदे ने भाजपा के साथ मिल कर सरकार बनाई है. उसके बाद से महाविकास आघाड़ी के नेता अधिक सक्रिय नजर आ रहे हैं. बुधवार रात को मविआ की बैठक बुलाई गई थी जिसमें 2024 में होने वाले लोकसभा, विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई. बैठक में तय किया गया कि शिंदे -भाजपा युति को सत्ता से दूर रखने के लिए गठबंधन जरुरी है. चुनावों में अलग अलग लड़ने का फायदा भाजपा को मिल सकता है. एक साथ चुनाव लड़ने से भाजपा को चुनौती दी जा सकती है. 

         निकाय चुनाव पर नहीं जमी बात

    इस बैठक में स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया.बैठक में तय किया गया कि स्थानीय कार्यकर्ताओं के इनपुट के आधार पर गठबंधन करने का निर्णय लिया जाएगा. मुंबई मनपा चुनाव को लेकर अकेले राग अलापने वाली कांग्रेस नेताओं को लगता है कि गठबंधन में उसे नुकसान उठाना पड़ सकता है. वहीं शिवसेना अकेली चुनाव लड़ती है तो भाजपा के सामने कमजोर साबित होगी. उसे कई सीटें खोनी पड़ सकती हैं. इस पर भी विचार किया गया. मुंबई मनपा चुनाव में गठबंधन करने के लिए परिस्थितियों का आंकलन करके बाद में निर्णय लिए जाने की बात सामने आई है.

  • शिंदे सरकार ने पलटा मविआ का फैसला, बीएमसी वार्डों की संख्या रहेगी 227

    शिंदे सरकार ने पलटा मविआ का फैसला, बीएमसी वार्डों की संख्या रहेगी 227

    विधानसभा में मनपा वार्ड रचना सुधार विधेयक मंजूर
    आईएनएस न्यूज नेटवर्क
    मुंबई. विगत एक वर्ष मनपा चुनाव वार्ड रचना कर सत्ता पाने का शिवसेना का दांव उल्टा पड़ गया है.(Shinde government reversed the decision of MVA, the number of BMC wards will be 227) विधानमंडल मानसून अधिवेशन में बुधवार को सुबह शिंदे-फडणवीस सरकार ने वार्ड रचना विधेयक को पलट दिया.
    महाविकास आघाड़ी सरकार ने मुंबई में वार्डों की संख्या बढ़ाने के वार्ड रचना सुधार विधेयक लाकर मुंबई मनपा में वार्डों का परिसीमन कर वार्डों की संख्या 227 से बढ़ा कर 236 कर दिया था. सत्ता परिवर्तन के बाद नई सरकार ने इस पर रोक लगा दिया था.
    विधानसभा में मुंबई महापालिका वॉर्ड रचना सुधार लाया गया था जिसे मंजूर कर लिया गया.
    इस विधेयक पर चर्चा के दौरान  दोनों तरफ से एक दूसरे पर आरोप लगाए  गए. इस विधेयक पर महाविकास आघाड़ी में भी बिखराव देखने को मिला.
    भाजपा के साथ कांग्रेस एवं समाजवादी पार्टी के विधायकों ने समर्थन किया. वहीं शिवसेना उद्धव गुट और एनसीपी ने विधेयक का विरोध किया. विपक्ष की तरफ से कहा गया कि सुप्रीम कोर्ट ने पांच सप्ताह तक वार्डों की संरचना जैसे है उसी तरह रखने का आदेश दिया है.
    सत्ता पक्ष के विधायकों ने आरोप लगाया था कि मनपा चुनाव जीतने के मकसद से वार्डों का पुनर्गठन किया गया है. सदा सरवणकर ने आरोप लगाया है दादर विधानसभा के महत्वपूर्ण क्षेत्र वर्ली विधानसभा में शामिल कर लिया गया. उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्पष्ट किया कि शीर्ष अदालत ने अन्य मामले में निर्देश दिया है जो अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के आरक्षण से संबंधित है. उन्होंने कहा कि हमारा अध्यादेश वार्ड की संख्या 236 से वापस 227 करने के लिए है. इसमें कोई कानूनी बाधा नहीं है.
    शिवसेना युवा नेता एवं पूर्व पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने विधेयक पर चर्चा के दौरान कहा कि इस सरकार की तरह ही यह विधेयक भी असंवैधानिक है.आदित्य ठाकरे के सरकार को असंवैधानिक कहने पर  मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पलटवार करते हुए कहा कि लोकतंत्र में संख्या बल महत्वपूर्ण होता है. हमारे पास बहुमत है. हमने असंवैधानिक कार्य नहीं किया है. मुख्यमंत्री  शिंदे ने विधायक सदा सरवणकर की इस मांग को भी स्वीकार कर लिया कि पूर्ववर्ती सरकार की तरफ से वार्डों की संख्या बढ़ाने के फैसले की जांच भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) से कराई जाएगी.
  • नपेंगे बीएमसी के सचिन वाजे, उपमुख्यमंत्री ने कहा सभी पर होगी कार्रवाई

    नपेंगे बीएमसी के सचिन वाजे, उपमुख्यमंत्री ने कहा सभी पर होगी कार्रवाई

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क
    मुंबई.भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरी मुंबई महानगरपालिका के सचिन वाजे जल्द नपने वाले हैं. (Devendra Fadnvis, Will  take action against bmc officials) राज्य विधानसभा में  उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मनपा में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच  महालेखा परीक्षक (कैग) से विशेष ऑडिट कराई जाएगी. उन्होंने कहा कि मनपा अधिकारियों पर जितने आरोप लगाए गए हैं उनमें कुछ आरोपों की जांच नगर विकास विभाग के अधिकारियों से भी की जाएगी.
    देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में पूछे गए सवालों के जवाब में कहा कि बीएमसी भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच तय समय सीमा के भीतर की जाएगी. भाजपा विधायक अमित साटम ने कोरोना काल में कोविड सेंटरों के निर्माण का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया था कि मुंबई मनपा में सचिन वाजे के रुप में बीएमसी कमिश्नर और अतिरिक्त आयुक्त बैठे हैं जो लूट लिया कर बीएमसी को खोखला कर रहे हैं. फडणवीस ने कहा कि  प्रथम दृष्टया कोविड सेंटर में अनियमितता किया जाना प्रतीत होता है. कोरोना काल में मनपा के अधिकारियों ने रातों रात कंपनी तैयार कर ठेका लिया. इन आरोपों की जांच शुरु की गई है.
       SBUT परियोजना की होगी जांच
     उप मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि मुंबई के भिंडी बाजार की  महत्वाकांक्षी परियोजना  सैफुद्दीन बुरहानी अपलिफ्टमेंट ट्रस्ट (SBUT) के सभी प्ररूप बदले गए हैं. प्ररूप को बदलते समय पारंपरिक मार्ग बदल दिए गए हैं. तीन सड़कों को गायब कर दिया गया है. इसके अलावा सड़कों की चौड़ाई कम कर दी गई है. इस परियोजना में अतिरिक्त एफएसआई संबंधित बिल्डर को दिए जाने की शिकायत मिली है. एक भिंडी बाजार को हटाकर दूसरा भिंडी बाजार तैयार किया जा रहा है यह ठीक नहीं है. इससे लोगों का जीवन स्तर उंचा नहीं उठने वाला है. परियोजना का प्ररूप बदलने एवं भ्रष्टाचार के पीछे कौन है इसकी जांच की जाएगी.  हालांकि उन्होंने कहा कि जांच की वजह से परियोजना का काम नहीं रुकने दिया जाएगा.
  • भ्रष्टाचार के दलदल में फंसी बीएमसी

    भ्रष्टाचार के दलदल में फंसी बीएमसी

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क
    मुंबई. महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन के बाद एक-एक कर बीएमसी घोटाले की परत खुल रही है. (BMC caught in the quagmire of corruption)
    भ्रष्टाचार के दलदल में बीएमसी पर आरोपों की बौछार शुरू हो गई है. मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार ने मनपा के 480 स्कूलों में वर्चुअल क्लासरूम चलाने के टेंडर में घोटाले का आरोप लगाया तो वहीं कांग्रेस के पूर्व सांसद मिलिंद देवड़ा ने मुंबई की सड़कों में घोटाले का आरोप लगा कर बीएमसी की सत्तारुढ़ रही शिवसेना को कठघरे में खड़ा किया है.
    मुंबई बीजेपी अध्यक्ष विधायक आशीष शेलार ने बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार की शिकायत करते हुए मामले की जांच की मांग नगर आयुक्त इकबाल सिंह चहल से की है. आशीष शेलार ने कहा कि वर्चुअल क्लास निविदा  में शामिल नियम और शर्तें इस निविदा को एक विशेष ठेकेदार को जीतने के लिए रखी गई हैं. जिस कंपनी को कार्य प्रस्तावित है, कंपनी द्वारा जारी किया गया अनुभव प्रमाण पत्र फर्जी और झूठा पाया गया है.उक्त कंपनी को बीएमसी अधिकारियों द्वारा सत्यापित किए बिना कार्य प्रस्तावित किया गया है. यह कार्य तकनीकी है, इसलिए यह अपेक्षा की जाती है कि कार्यों का तकनीकी मूल्यांकन किया जाएगा, लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा है.
    शेलार ने मांग किया कि  सूचना प्रौद्योगिकी अधिकारी, शिक्षा विभाग के अधिकारी, तकनीकी सलाहकार एवं उक्त कंपनी के अधिकारी के बीच सूचना उपलब्ध करा दी गई है. इस प्रकार का संचार क्यों हुआ? उनके बीच बातचीत सीधे तौर पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है यह मामला बहुत गंभीर है.
    उन्होंने इस पत्र में अनुरोध किया है कि इस निविदा प्रक्रिया को तत्काल निरस्त कर मामले की जांच कराकर नया टेंडर भी जारी किया जाए. यह मामला बीएमसी  स्कूलों में गरीब छात्रों से जुड़ा है, अगर मेरी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया जाता है, तो मुझे भ्रष्टाचार की जानकारी का खुलासा करना होगा जो मेरे पास आई है. इसलिए विधायक और आशीष शेलार ने चेतावनी दी है कि इस मुद्दे को गंभीरता से लेकर आयुक्त को कार्रवाई करनी चाहिए.
     वहीं कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे मिलिंद देवड़ा ने मुंबई की सड़कों के निर्माण में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किए जाने का आरोप लगाया है. देवड़ा ने ट्वीट कर कहा कि पिछले पांच वर्षों में सड़कों के निर्माण और मरम्मत पर 12000 करोड़ रुपए खर्च किए गए. लेकिन आज भी मुंबई के नागरिकों को अच्छी सड़कें नहीं मिल सकी. पिछले पांच वर्षों में सड़कों की मरम्मत में 225 करोड़ रुपए खर्च कर दिए गए. लेकिन सड़कों की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ.
       देवड़ा कहा कि यह @NHAI_Offcial’s के वार्षिक बजट का 10% है. यह बहुत चौंकाने वाला मामला है. मैं इस मामले का सीबीआई जांच की मांग करता हूं.
       सड़कों पर खर्च की गई राशि
        वर्ष 2017-18      2300 करोड़
        वर्ष 2018-19      2250 करोड़
        वर्ष 2019-20      2560 करोड़
        वर्ष 2020-21      2200करोड़
        वर्ष 2021-22.     2350 करोड़ 
  • संजय राउत के करीबी सुजीत पाटकर सहित तीन पर एफआईआर दर्ज

    संजय राउत के करीबी सुजीत पाटकर सहित तीन पर एफआईआर दर्ज

    एफआईआर दर्ज
    आईएनएस न्यूज नेटवर्क
    मुंबई. पिछले कुछ दिनों से ईडी की हिरासत में चल रहे शिवसेना के तेजतर्रार नेता संजय राउत को और मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. क्योंकि, बीजेपी नेता किरीट सोमैया की शिकायत के बाद ईडी ने अब संजय राउत  के करीबी माने जाने वाले सुजीत पाटकर समेत 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है.(FIR lodged against three including Sanjay Raut’s close aide Sujit Patkar) यह मामला लाइफलाइन अस्पताल गबन मामले में दर्ज किया गया है, जिसमें सुजीत पाटकर पर 38 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप है.
    सुजीत पाटकर पर लाइफ लाइन अस्पताल से 38 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है. इसको लेकर बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने ईडी से शिकायत की थी.  किरीट सोमैया ने शिकायत की थी कि पुलिस ने सुजीत पाटकर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की क्योंकि उस समय राज्य में महाविकास आघाड़ी सरकार थी.
     महाराष्ट्र में पात्रा चाल घोटाला मामले की गवाह स्वप्ना पाटकर मंगलवार को अपना बयान दर्ज कराने के लिए प्रवर्तन निदेशालय ईडी कार्यालय गई थीं। ईडी ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था. स्वप्ना पाटकर शिवसेना सांसद संजय राउत के करीबी सहयोगी सुजीत पाटकर की पत्नी हैं. उन्होंने संजय राउत पर उत्पीड़न, धमकी और गाली-गलौज का आरोप लगाया है.
      शिवसेना सांसद संजय राउत को ईडी ने मुंबई के गोरेगांव में पात्र चाल के पुनर्विकास में कथित भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया था. वह फिलहाल मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद है. ईडी ने लंबी पूछताछ और घर पर छापेमारी के बाद 31 जुलाई को उसे गिरफ्तार किया था. फिलहाल हिरासत की अवधि 5 सितंबर तक बढ़ा दी गई है. साथ ही संभावना है कि भविष्य में संजय राउत की मुश्किलें बढ़ेंगी क्योंकि अब उनके करीबी माने जाने वाले सुजीत पाटकर के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है.
    आजाद मैदान पुलिस ने भी दर्ज किया मामला
    कोरोना के समय बीएमसी के जंबो कोविड सेंटर में फर्जी डाक्यूमेंट्स के आधार पर चिकित्सीय सेवा उपलब्ध कराने वाली मेसर्स लाइफ लाइन हॉस्पिटल मैनेजमेंट सर्विसेज जिसकी स्थापना कोरोना काल में की गई थी उसे कई कोविड सेंटर में ठेका दिया गया. इस संदर्भ में आजाद मैदान पुलिस ने मेसर्स लाइफ लाइन हॉस्पिटल मैनेजमेंट सर्विसेज फर्म, डॉ. हेमंत शरण गुप्ता, सुजीत मुकुंद पाटकर, संजय मदनलाल शाह, राजू नंदकुमार सालुंखे, के खिलाफ आइपीसी की धारा 420,406,465,467,468,471,304A,34 के तहत मामला दर्ज किया गया है.  यह मामला भाजपा नेता किरीट सोमैया की शिकायत पर दर्ज किया गया है. इस एफआईआर के न केवल संजय राउत बल्कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और बीएमसी कमिश्नर इकबाल सिंह चहल, के बीएमसी के दूसरे अधिकारियों की भी मुश्किलें बढ़ सकती हैं.
  • मुंबईकरों के लिए काम की खबर, स्वीमिंगपूल के लिए ऑनलाइन मेंबरशिप

    मुंबईकरों के लिए काम की खबर, स्वीमिंगपूल के लिए ऑनलाइन मेंबरशिप

    आईएनएस न्यूज  नेटवर्क

    मुंबई. मुंबई महानगर पालिका ने मुंबई में अपने स्वीमिंग पूल के लिए आज से ऑनलाइन मेंबरशिप दे रही है. (Good News for Mumbaikars,Can Get Online Membership for Swimming Pool)पहले चरण में 6000 नागरिकों को मेंबरशिप दी जाएगी.  बीएमसी के इस निर्णय से मुंबईकरों को स्वीमिंग पूल की सदस्यता मिलना अब और भी आसान हो गया है. बीएमसी की अतिरिक्त आयुक्त अश्विनी भिडे ने ऑनलाइन सदस्यता की शुरुआत की है.

    बीएमसी अपने स्विमिंग पूल की  निरंतर रखरखाव, साफ -सफाई रखती है.इस कारण मुंबईकर वार्षिक सदस्यता प्राप्त करने के लिए हमेशा लालायित रहते हैं. अब तक स्वीमिंग पूल मेंबरशिप पाने की प्रक्रिया मुंबईकरों के लिए कठिन हुआ करती थी. लेकिन इसे ऑनलाइन करके प्रक्रिया का सरलीकरण कर दिया गया है.

    बीएमसी उपायुक्त किशोर गांधी ने बताया कि पहले चरण में  4 स्वीमिंग पूलों की सदस्यता प्रक्रिया को ऑनलाइन किया जा रहा है, सबसे पहले दहिसर स्थित मुरबाली देवी स्विमिंग पूल की प्रक्रिया को आज से ऑनलाइन कर दिया गया है. दिलचस्प बात यह है कि इस प्रक्रिया को पहले दिन से ही अच्छा रिस्पॉन्स मिलना शुरू हो गया है.

    ऐसे ले सकते हैं सदस्यता 

      गांधी ने बताया कि बुधवार 24 अगस्त 2022 से चेंबूर (पूर्व) में ‘जनरल अरुणकुमार वैद्य स्विमिंग पूल’ (ओलंपिक) और कांदिवली क्षेत्र में ‘सरदार वल्लभभाई पटेल स्विमिंग पूल’ (ओलंपिक) दोनों की सदस्यता प्रक्रिया ऑनलाइन की जाएगी. दादर क्षेत्र में महात्मा गांधी मेमोरियल ओलंपिक स्विमिंग पूल का ऑनलाइन सदस्यता पंजीकरण गुरुवार 25 अगस्त 2022 से शुरू होगा. बीएमसी की वेबसाइट https://portal.mcgm.gov.in के मुख्य पृष्ठ (होम पेज) पर एक ‘लिंक’ प्रदान किया गया है. इस लिंक पर क्लिक करने के बाद खुलने वाले वेब पेज में एक बहुत ही आसान और सुविधाजनक ऑनलाइन आवेदन है. इस आवेदन पत्र को भरते समय अन्य बुनियादी जानकारी के साथ अपना आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करना आवश्यक है.

     वार्षिक मेंबरशिप के लिए इतना होगा खर्च 

    दादर, कांदिवली और चेंबूर में स्विमिंग पूल के लिए वार्षिक सदस्यता शुल्क 10,000 रुपए है. दहिसर में स्विमिंग पूल की वार्षिक सदस्यता शुल्क 8 हजार रुपए है. इस शुल्क में स्कूली छात्रों, वरिष्ठ नागरिकों, विकलांग नागरिकों आदि के लिए वार्षिक शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट होगी. मेडिकल सर्टिफिकेट, आधार कार्ड और शुल्क भुगतान रसीद संख्या ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने और उपरोक्त के अनुसार ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करने के 30 दिनों के भीतर स्विमिंग पूल कार्यालय में जमा किया जाना चाहिए.

     

    इन दस्तावेजों के सत्यापन के बाद आवेदक की सदस्यता सक्रिय हो जाएगी. इसके बाद सदस्य का पहचान पत्र के लिए नवीनतम तकनीक के आधार पर पंजीकृत की जाएगी. पहले, स्विमिंग पूल के सदस्यों को प्रति दिन 45 मिनट तैराकी की अनुमति थी. अब इस अवधि को 15 मिनट बढ़ा दिया गया है और यह अवधि सभी के लिए 1 घंटे कर दी गई है.

  • भाजपा के ड़र को राज ठाकरे ने बनाया हथियार

    भाजपा के ड़र को राज ठाकरे ने बनाया हथियार

    बाल ठाकरे के तेवर में विरोधियों को धोया 
    आईएनएस न्यूज नेटवर्क
    मुंबई. नूपुर शर्मा का पैगंबर मोहम्मद के बयान ड़री भाजपा ने बैकफुट पर आकर नूपुर शर्मा को माफी मांगने के लिए मजबूर किया, प्रवक्ता पद से हटाना पड़ा अब उसी मुद्दे को हथियार बनाकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे (Raj Thackeray made the fear of BJP as a weapon) फ्रंट फुट पर खेल रहे हैं. हिंदु ह्दय सम्राट बाल ठाकरे के तेवर में राज ठाकरे ने नुपुर शर्मा का बचाव करते हुए उन मुस्लिम समाज के कट्टरपंथियों को भी लताड़ लगाई है, जो ‘ सर तन से जुदा’ करने नारा लगा रहे हैं.
    महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने एक समाचार चैनल पर चर्चा के दौरान पैगंबर मुहम्मद के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए निलंबित भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा का खुल कर समर्थन किया. मुंबई में पार्टी के पदाधिकारियों को दिए गए एक भाषण में, राज ने जाकिर नाइक का उल्लेख किया, जो भारत से फरार है.
     राज ठाकरे ने कहा, ‘अब तक किसी और पार्टी ने इतने आंदोलन नहीं किए, जितने हमने किए. राज ने आगे कहा, हम कब से कह रहे थे कि”मस्जिदों पर लगे भोंगे हटाओ, भोंगे हटाओ’ लेकिन हमने इनको एक विकल्प दिया,या तो भोंगे हटा दें या हम वहां आकर हनुमान चालीसा का जाप करेंगे. सभी  भोंगे निकाले जाने लगे. अब मुस्लिम समुदाय में कई लोग कह रहे हैं कि अब कानों को अच्छा लगता है.  आपको हर समय लोगों को यह बताना होगा. आप लोग क्यों दब कर रहते हैं?.
       राज ने नूपुर शर्मा को लेकर हुए विवाद पर कमेंट किया. “ नुपुर शर्मा ने जो बात की, उन्हें पद से हटाया? सभी से माफी मांगी, मैंने उनका पक्ष लिया. वह अपने मन की बात नहीं कह रही थी. राज ने नूपुर शर्मा के बयान का समर्थन करते हुए कहा है कि जो कुछ हो रहा था, उसके बारे में वह (बात) कर रही थीं., राज ने मुस्लिम उपदेशक जाकिर नाइक का भी जिक्र किया, जो भारत से फरार हो गया था और इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन का संस्थापक था.
    “तुम्हारा वह नाइक कौन है? देखिए जाकिर नाइक का इंटरव्यू. जाकिर नाइक मुसलमान है.नूपुर ने जो कहा जाकिर नाइक चैनलों पर पहले भी वही बोलता था, अब भी वही बोल रहा है. जाकिर नाइक के बारे में किसी ने कुछ नहीं कहा, किसी ने उसे माफी मांगने के लिए नहीं कहा. ओवैसी दोनों भाई हमारे देवी देवताओं के बारे में क्या क्या बोलता है, मनहूस कहता है उस पर कोई कार्रवाई नहीं होती है.
      राज के इस बयान के दूरगामी परिणाम
     राजनीतिक जानकार के अनुसार राज ठाकरे का हिंदुत्व के मुद्दे पर बोलना महाराष्ट्र की राजनीति में दूरगामी परिणाम देखने को मिल सकते हैं. हिंदुत्व के मुद्दे पर महाविकास आघाड़ी सरकार गिर गई. उसी मुद्दे पर शिंदे – फडणवीस का गठन हुआ. वर्तमान में महाराष्ट्र में चार पार्टियां हैं जो हिंदुत्व की विचारधारा पर चलने का दावा करती हैं. उद्धव ठाकरे की शिवसेना, उससे अलग हुए शिंदे गुट, भाजपा और मनसे. टूट से शिवसेना कमजोर हो गई है. राष्ट्रवादी कांग्रेस, कांग्रेस के साथ जाने के बाद हिंदुत्व के मुद्दे से हटने के आरोपों से घिरी है. नूपुर शर्मा और टी राजा को निलंबित कर भाजपा यह दावा नहीं कर सकती कि वह हिंदुत्व के मुद्दे पर आगे बढ़ रही है. मुस्लिम देशों और अंतरराष्ट्रीय दबाव के आगे भाजपा बैकफुट पर आ गई है.
       सबसे बड़े क्राउड पुलर हैं राज ठाकरे 
    छत्रपति शिवाजी महाराज के महाराष्ट्र में हिंदुत्व के मुद्दे को बाल ठाकरे ने जिस तरह अलख जगा कर लोगों को एकजुट किया, उसके शिवा महाराष्ट्र की सत्ता हासिल करना अब किसी भी पार्टी के लिए कठिन हो गया है. आगामी चुनाव में राज ठाकरे इसी बाल ठाकरे के तेवर के साथ उतरने वाले हैं. आज भी अकेले राज ठाकरे महाराष्ट्र के सबसे बड़े क्राउड पुलर हैं. उनके लिए मैदान खुला है विकल्प के तौर वे जरुर इसका फायदा उठाएंगे. महाराष्ट्र ही नहीं उनके हिंदुत्ववादी तेवर का देश भर में समर्थन भी मिल रहा है. इसका दूरगामी असर देखने को मिलेगा.
  • दही हंडी फोड़ते समय घायल गोविंदा की मौत

    दही हंडी फोड़ते समय घायल गोविंदा की मौत

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क
    मुंबई. मुंबई में आज एक दुखद घटना हुई है. दही हंडी उत्सव को दौरान उंचाई से गिर कर घायल हुए गोविंदा की (Shiv shambu Govinda Pathak Govinda injured While breking dahi handi dide today अस्पताल में मौत हो गई. मृत गोविंदा का नाम संदेश दलवी है. 24 साल का संदेश मटकी फोड़ने के बाद बैलेंस नहीं बना सका और ऊंचाई से गिर गया.
    संदेश दलवी विलेपार्ले पश्चिम बामनवाड़ा का निवासी था. वह शिव शंभो पथक का गोविंदा था.इस साल दही हांडी उत्सव के दौरान यह पहली मौत है.
    दही हांडी उत्सव के दिन शुक्रवार को बामनवाड़ा क्षेत्र में दही हांडी तोड़ते समय संदेश छठी मंजिल की ऊंचाई पर लगाए गई मटकी तोड़ते समय सबसे उपर था. संदेश दलवी सफलतापूर्वक मटकी तोड़ने के बाद बैलेंस नहीं बना सका और सीधे नीचे गिर गया. गंभीर रुप से घायल संदेश को पहले कूपर अस्पताल में भर्ती किया गया था. बाद में उसके परिवार ने वहां से डिस्चार्ज करा कर नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया था. उपचार के दौरान आज संदेश की मौत हो गई. दलवी परिवार पहले विलेपार्ले में रहते थे जो अब कुर्ला पश्चिम रहने चले गए हैं.
          222 गोविंदा हुए थे घायल 
     इस वर्ष दही हंडी में 222 गोविंदा घायल हुए थे जिनमें से  शुक्रवार तक 204 गोविंदा का इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. गंभीर रुप से घायल 18 गोविंदा का इलाज किया जा रहा था जिसमें से संदेश दलवी की आज मौत हो गई. तीन भाई बहनों में सबसे छोटे संदेश की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड टूट पड़ा है. गोविंदा को राज्य सरकार ने खेल घोषित किया है. इस बार सरकार ने गोविंदा का बीमा भी कराया था. घायल गोविंदा के बाद 50 हजार रुपए से लेकर 7.5 लाख रुपए और मृत्यु होने पर 10 लाख रुपए दिए जाने की घोषणा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने की थी. परिवार को अब बीमा का पैसा मिलने की उम्मीद है.