Category: मुंबई
-

धनुष बाण कोई छीन नहीं सकता पत्रकार परिषद में बोले उद्धव ठाकरे
आईएनएस न्यूज नेटवर्कShivSena Crisis:मुंबई विरोधी खेमे की तरफ से शिवसेना का चुनाव चिन्ह धनुष बाण छीनने का प्रयास किया जा रहा है. लेकिन उसे कोई छीन नहीं सकता. विधानसभा की कार्यवाही अलग होती है और पार्टी का कार्य अलग होता है. कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए हम काम करते रहते हैं. पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज पत्रकार परिषद में कहा कि लोग चले जाएं लेकिन पार्टी बरकरार रहेगीजिस तरह से बागी नेता एकनाथ शिंदे ने पार्टी से 40 विधायकों को तोड़ कर शिवसेना को राज्य की सत्ता से बेदखल कर दिया. उसी तरह कहीं अदालत स्तर शिवसेना को झटका न लग जाए. इन सभी प्रक्रियाओं में उन्हें दी जाने वाली मदद को देखकर शिवसेना के चुनाव चिन्ह धनुष बाण को हटाने की कोशिश की जाएगी. शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray)ने पार्टी पदाधिकारियों से अपील की है कि कम समय में पार्टी को जो भी नया चुनाव चिन्ह मिलेगा ( Do not be inattentive, be prepared for the new election symbol) उसे पाने के लिए पहले से तैयारी करें.एकनाथ शिंदे विद्रोही गुट ने शिवसेना ठाकरे गुट के 15 विधायकों के खिलाफ अयोग्यता कार्रवाई की मांग की है. विधानसभा अध्यक्ष ने संकेत भी दिए हैं कि ठाकरे गुट के सदस्यों की सदस्यता जा सकती है. शिंदे समूह ने इस कार्रवाई को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है और याचिका पर 11 जुलाई को सुनवाई होगी. हालांकि, अपात्र विधायकों के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले ही एकनाथ शिंदे गुट और बीजेपी सरकार सत्ता में आ गई है.एकनाथ शिंदे गुट और भाजपा ने नए विधानसभा अध्यक्ष की नियुक्ति कर शिवसेना को मात दे दी है. इसी पृष्ठभूमि में उद्धव ठाकरे ने शिवसेना पदाधिकारियों की बैठक ली है. ठाकरे ने कहा कि शिंदे गुट और भाजपा दोनों ही शिवसेना को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं. और उनके प्रयासों को अदालती स्तर पर समर्थन मिल रहा है. अगले कुछ दिनों में एकनाथ शिंदे गुट शिवसेना से अलग हुए 16 विधायकों के खिलाफ अयोग्यता कार्रवाई कराने का हर संभव प्रयास करेगा. वे शिवसेना का चुनाव चिन्ह भी धनुष बाण भी पाने की पूरी कोशिश करेंगे. शिवसेना इसे विफल करने की पूरी कोशिश कर रही है. वह लगातार मुंबई के साथ-साथ दिल्ली में भी कानूनी विशेषज्ञों से लड़ रहे हैं. लेकिन दुर्भाग्य से अगर शिवसेना का प्रयास विफल हो जाता है, तो उद्धव ठाकरे ने पदाधिकारियों को आदेश दिया है कि जो भी नया चुनाव चिन्ह आएगा उसे स्वीकार करें और इसे जल्द से जल्द तैयार कर लें. उन्होंने कहा, ” मेरी तबीयत ठीक है, अब हम हर दिन शिवसेना भवन में उपलब्ध रहूंगा.” उन्होंने पदाधिकारियों को चेतावनी देते करते हुए कहा कि वह विरोधियों से दो-दो हाथ करने को तैयार हैं.सुप्रीम कोर्ट में 11 जुलाई को विधायकों के मामले की सुनवाई होगी. इससे पहले अगले दो दिनों में उद्धव ठाकरे सोशल मीडिया पर आम जनता से बातचीत करेंगे समझा जाता है कि सुनवाई का नतीजा तय करेगा कि देश में लोकतंत्र है या नहीं. -

आज एफ उत्तर/ एफ दक्षिण विभाग में नहीं आएगा पानी
आईएनएस न्यूज नेटवर्कWater Crisis मुंबई. दादर में पारसी जिमखाना के सामने पानी की मेन पाइप लाइन टूट जाने से 8 जुलाई की सुबह एफ साउथ और एफ उत्तर विभाग,(Today water will not come in F North / F South department) के कुछ इलाकों में जलापूर्ति नहीं हो सकेगी.दादर (पूर्व) से डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर मार्ग पर पारसी जिमखाना के सामने 1200 एमएम व्यास (नया तानसा) एक्वाडक्ट फटने से जल निर्माण विभाग द्वारा युद्धस्तर पर एक्वाडक्ट मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है. पाइप लाइन मरम्मत कार्य के कारण शुक्रवार, 8 जुलाई 2022 को प्रातः 4.00 बजे से 10.00 बजे तक निम्न इलाकों में जलापूर्ति नहीं हो सकेगी.यहां नहीं आएगा पानीबीएमसी के अनुसार एफ/उत्तर विभाग केदादर पूर्व, माटुंगा, वडाला, पारसी कॉलोनी, हिंदू कॉलोनी और एफ / दक्षिण विभाग के दादर, नायगांव, लालबाग, वडाला, परेल, कालाचौकी, शिवड़ी में पानी की आपूर्ति ठप रहेगी. बीएमसी जल विभाग नेसंबंधित क्षेत्र के नागरिकों से अनुरोध किया है कि मरम्मत कार्य पूरा होने तक बीएमसी प्रशासन के साथ सहयोग करें. -

ठाणे के बाद नवी मुंबई में शिवसेना को झटका
आईएनएस न्यूज नेटवर्कShivSena Crisis मुंबई. ठाणे के 67 नगरसेवकों में से 66 नगरसेवक शिंदे गुट के साथ जाने के बाद नवीं मुंबई मनपा में भी ठाकरे गुट को तगड़ा झटका लगा है. नवीं मुंबई के 32 पूर्व नगरसेवकों ने भी शिंदे गुट के साथ जाने का फैसला (Shiv Sena jolts in Navi Mumbai after Thane) किया है. शिंदे गुट पूरी शिवसेना पर कब्जा करनेे के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा है.वहीं शिवसेना के युवा नेता व पूर्व पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे राज्य भर में ‘निष्ठायात्रा’ पर निकलने जा रहे हैं. इस निष्ठायात्रा के दौरान वे निष्ठावान शिवसैनिकों को पार्टी के साथ एकजुट रखने का प्रयास करेंगे.निष्ठायात्रा पर निकले आदित्य ठाकरे ने एक बार फिर बागी विधायकों पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि निष्ठावानों की निष्ठा पर कोई शक नहीं किया जा सकता है. लेकिन गद्दार तो गद्दार ही होते हैं. शिवसेना में मची भगदड़ को रोकने के लिए आदित्य ठाकरे पूरे राज्य का दौरा कर शिवसेैनिकों से मुलाकात करेंगे.आदित्य ठाकरे का यह दौरा कई विधानसभाओं में होगा. यहां तक कि बागी विधायकों के विधानसभाओं में शिवसेना की फूट रोकने ठाकरे दौरा करने वाले हैं. यह देखना है कि आदित्य ठाकरे को अपनी निष्ठा यात्रा से कितनी सफलता मिलती है. इन सबके बावजूद शिवसेना की बगावत थम नहीं रही है. शिवसेना को उसके निष्ठावान शिवसैनिक ही धोखा दे रहे हैं -

शिवसेना के 15 विधायकों की सदस्यता खतरे में
आईएनएस न्यूज नेटवर्कMaharashtra Politics: मुंबई. महाराष्ट्र विधान सभा नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने कहा कि व्हिप का उल्लंघन करने वाले शिवसेना के 15 विधायकों की सदस्यता (Membership of 15 Shiv Sena MLAs in danger) जा सकती है. मीडिया से बातचीत में अध्यक्ष ने कहा कि मुझे अब तक अयोग्यता के संबंध में बीस याचिकाएं प्राप्त हुई हैं. इन याचिकाओं का जल्द ही निपटारा किया जाएगा. उन्होंने कहा कि शिवसेना पार्टी के 15 विधायकों को अयोग्य घोषित किया जा सकता है.विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि निश्चित रूप से सरकार ढाई साल तक चलेगी. राज्य में एकनाथ शिंदे और फडणवीस की सरकार बनी है. विधानसभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने कहा कि यह सरकार निश्चित रूप से अपना कार्यकाल पूरा करेगी, इसमें कोई बाधा नहीं आएगी.पहले कहा जाता था कि शिवसेना के खिलाफ बगावत करने वाला शिंदे गुट तब तक नहीं टिकेगा, जब तक वह किसी दूसरी पार्टी में विलय नहीं कर लेता. इस बारे में पूछे जाने पर नार्वेकर ने कहा कि शिंदे धड़े के पास दो तिहाई बहुमत है. नियम कहता है कि वे अभी भी शिवसेना पार्टी में हैं. इसलिए, मुझे नहीं लगता कि उन्हें किसी अन्य पार्टी के साथ विलय करने की आवश्यकता है. शिंदे समूह को मंजूरी दी गई है क्योंकि उनके साथ संख्या बल है. नार्वेकर ने कहा कि चूंकि उन्हें शिवसेना विधायक दल के रूप में मान्यता प्राप्त है, इसलिए उन्हें किसी अन्य पार्टी के साथ विलय करने की आवश्यकता नहीं है.विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि अब तक हमें शिवसेना शिंदे समूह और शिवसेना ठाकरे समूह से विधायकों की अयोग्यता के संबंध में 20 विरोधाभासी याचिकाएं प्राप्त हुई हैं. हमें इन याचिकाओं पर जल्द ही फैसला करना होगा. विधानसभा अध्यक्ष नार्वेकर ने कहा कि इसे ध्यान में रखते हुए सभी तकनीकी मुद्दों की जांच के बाद निर्णय लिया जाएगा.बागी विधायकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए शिवसेना ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. 11 जुलाई को इस सुनवाई होगी. अब विधानसभा अध्यक्ष चुन लिया गया है, विधायकों की अयोग्यता पर निर्णय अध्यक्ष द्वारा लिया जा सकता है. इसलिए, अदालत यह भी निर्देश दे सकती है कि निर्णय अध्यक्ष द्वारा किया जाए. इसलिए, शिवसेना के 15 विधायकों की अयोग्यता के संबंध में निर्णय लिया जा सकता है. अध्यक्ष के बयान से लगता है कि शिंदे गुट द्वारा जारी व्हिप का उल्लंघन करने वाले ठाकरे गुट के 15 विधायकों की सदस्यता खतरे में पड़ गई है. हालांकि सुप्रीम कोर्ट क्या आदेश देता है उस पर भी सबकी नजरें रहेंगी. -

पुलिस ने देवनार में चार ट्रक गोमांस पकड़ा
आईएनएस न्यूज नेटवर्क
मुंबई. देवनार में एक ट्रक और तीन टेंपो में बाहर से तस्करी कर लाए गए गोमांस को पुलिस ने (Police caught four trucks of beef in Deonar) जब्त कर लिया है. गो हत्या ,गो तस्करी पर रोक के बावजूद मुंबई में ट्रकों में भर कर गोमांस लाए जा रहे हैं.
देवनार पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रविन्द्र अडाने ने बताया कि सुबह 6 बजे देवनार पुलिस घाटकोपर मानखुर्द हाइवे पर गस्त कर रही थी उस समय संदेह के आधार पर ट्रकों को रोककर जांच की गई. ट्रकों को खोलकर जांच की गई तो उसमें गोमांस होने की जानकारी प्राप्त हुई. इस मामले में 8 लोगों को हिरासत (10 people including truck driver were detained) में लिया गया है.
अडाने ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में सभी ट्रक मालेगांव से लाए गए थे. गोमांस को शिवाजी नगर इलाके में डिस्ट्रीब्यूट किया जाना था. हिरासत में लिए गए लोगों पूछताछ की जा रही है कि यह गोमांस किसने भेजा, कहां पशुओं का वध किया गया. तस्करी में कौन कौन लोग शामिल हैं. अडाने ने बताया कि मांस को जब्त कर फारेंसिक जांच के लिए भेजा गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.
-

हीरानंदानी स्थित सुपर मार्केट में भीषण आग
आईएनएस न्यूज नेटवर्क
Mumbai Fire:मुंबई. पवई के हीरानंदानी (Fire in hiranandani Pawai haico super market) स्थित सुपर मार्केट में आज सुबह लगी भीषण आग से सुपर मार्केट धू धू कर जल रहा है. फायर ब्रिगेड आग पर काबू करने का प्रयास कर रहा है. मुंबई मनपा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 8 घंटे बाद आग को पूरी तरह से बुझा दिया गया है.
फायर ब्रिगेड से प्राप्त जानकारी के अनुसार आग सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर लगने की सूचना मिली थी. आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड 8 फायर इंजन, 1 टीटीएल, 1 बीए वैन एंबुलेंस को मौके पर भेजा गया है. फायर अधिकारी , मनपा के लेबर भी आग बुझाने का प्रयत्न कर रहे हैं. आग को 2 लेवल का घोषित किया गया है.
अधिकारी के अनुसार आग की भयावहता को देखते हुए दूसरे स्टेशन से भी फायर इंजन बुलाए गए हैं. मुंबई में हो रही भारी बारिश के कारण सुपर मार्केट के भीतर धुआं फैलने से आग बुझाने में परेशानी हो रही है. माल में खाद्य तेल जैसे सामान भी रखे होने के कारण आग भड़क गई है. इस मामले अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. आग किस कारण से लगी अभी ज्ञात नहीं हो सका है.
-

शिवसेना में घमासान तेज पार्टी सिंबल पर ठोका दावा
आईएनएस न्यूज नेटवर्क
ShivSena Crisis मुंबई. शिवसेना प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) एक तरफ अपनी पार्टी बचाने के पार्टी कार्यकर्ताओं से लगातार संवाद स्थापित कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath shinde)ने अब शिवसेना पार्टी सिंबल धनुष बाण पर अपना दावा ठोक दिया है. इससे शिवसेना में घमासान तेज हो गया है. हालांकि ठाकरे की कार्यकर्ताओं से भावुक अपील भी काम नहीं कर रही हैं.
उद्धव ठाकरे बुधवार को पुणे के शिवसैनिकों से मातोश्री में बात की. उद्धव ने कहा कि अब आप लोगों को देने के लिए कुछ नहीं है. बस पार्टी को आप लोग ही बचाइए. जिन्होंने धोखा दिया वे चले गए,जो सच्चे शिवसैनिक हैं वे अब भी हमारे साथ हैं.
शिवसेना में बगावत अभी शांत ही हुई थी कि एक फिर नया तूफान खड़ा हो गया है.पहले विधायक और अब पार्टी के सांसद उद्धव ठाकरे से दूरी बनाते दिख रहे हैं. पार्टी में उठे इस तूफान को लेकर बुधवार को भी दिनभर हलचल रही. उद्धव ठाकरे को पार्टी के नेता आनंदराव अड़सुल ने झटका दिया. उन्हें पार्टी की बैठक में बुलाया गया था, लेकिन उन्होंने बैठक में आने में असमर्थता जताई और उद्धव ठाकरे से फोन पर बात करके इस्तीफा दे दिया.
वहीं उद्धव ठाकरे की ओर से भी बड़ा फैसला लिया गया. उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने बुधवार को सांसद भावना गवली की जगह राजन विचारे को लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक के रूप में नामित किया. महाराष्ट्र के यवतमाल-वाशिम निर्वाचन क्षेत्र से सांसद भावना गवली ने एकनाथ शिंदे के द्वारा की गई बगावत के दौरान शिवसेना को भाजपा के साथ आने का सुझाव दिया था. बता दें कि, शिवसेना के लोकसभा में 18 और राज्यसभा में तीन सांसद हैं.
वहीं पार्टी के बागी विधायक गुलाब राव पाटिल ने बुधवार को दावा किया कि 18 सांसदों में से 12 जल्दी ही एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हो जायेंगे. उन्होंने कहा कि शिंदे गुट पार्टी का गौरव बहाल करेगा. पाटिल पूर्ववर्ती उद्धव ठाकरे सरकार में मंत्री रह चुके हैं. उन्होंने कहा कि हमारे (बागी गुट) पास 55 में से 40 विधायक हैं और 18 में से 12 सांसद हमारे साथ आ रहे हैं. फिर पार्टी किसकी हुई? मैंने चार सांसदों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की है. उन्होंने कहा कि हमारे साथ 22 पूर्व विधायक भी हैं.
धनुष बाण पर ठोका दावा
गुलाब राव पाटिल ने साथ ही पार्टी के सिंबल पर भी दावा ठोक दिया. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाला धड़ा पार्टी के चुनाव चिह्न ‘धनुष बाण’ का असली हकदार है. वहीं उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाले खेमे ने इस दावे पर विरोध दर्ज कराया है. पाटिल ने कहा कि पार्टी के 12 सांसद और 22 पूर्व विधायक भी शिंदे का समर्थन कर रहे हैं. हम पार्टी के चुनाव चिह्न के असली हकदार हैं.
-

चूनाभट्टी हादसा 25 परिवारों का स्कूल में स्थानांतरण
आईएनएस न्यूज नेटवर्कमुंबई.मुंबई में पिछले रविवार सुबह से जारी भारी बारिश के कारण चूनाभट्टी के नारायण नगर में घरों पर पत्थर गिरने से हुए हादसे एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए.(Chunabhatti Incident Transfer of 25 families to school) उनका सायन अस्पताल में इलाज चल रहा है. बीएमसी ने उस इलाके में रहने वाले 25 परिवारों को मनपा स्कूल में स्थानांतरण कर दिया है.प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह करीब 10 बजे नागोबा चौक के चूनाभट्टी में पहाड़ी के पास नारायण नगर चाल में तीन-चार घरों पर अचानक पत्थर गिर गए. इससे घरों को नुकसान तो पहुंचा तीन लोग घायल हो गए. घटना की जानकारी लगते ही स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया.इस घटना में शुभम सोनवणे (15) को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सायन अस्पताल पहुंचाया. घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड और पुलिस ने दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. शुभम सोनवणे के पिता प्रकाश सोनवणे (40) और सुरेखा वीरकर (28) को भी सायन अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड ले जाया गया जहां शुभम और प्रकाश सोनवणे का इलाज चल रहा है. जबकि इलाज कराने के बाद बेहतर महसूस होने पर सुरेखा विरकर को घर भेज दिया गया=इस बीच, बीएमसी के कुर्ला वार्ड कार्यालय ने पहाड़ी क्षेत्र में 25 घरों को खाली कर निवासियों को पास के मनपा के स्वदेशी स्कूल में स्थानांतरित कर दिया है. कुर्ला ‘एल’ वार्ड के सहायक आयुक्त महादेव शिंदे ने कहा कि उस स्थान पर नागरिकों के लिए भोजन, नाश्ता, पानी और आवास की व्यवस्था की गई है.घरों को खाली करने का दिया था नोटिसचूनाभट्टी में भूस्खलन के खतरे को देखते हुए मनपा वार्ड कार्यालय ने मानसून से पहले पहाड़ी के पास के कुछ निवासियों को अपने घरों को खाली कर सुरक्षित वैकल्पिक स्थानों पर स्थानांतरित होने के लिए नोटिस जारी किया था. हालांकि निवासियों ने समय रहते इसे गंभीरता से नहीं लिया. -

महाराष्ट्र भाजपा उपाध्यक्ष चित्रा वाघ ने जरुरतमंदों को बांटे छाते
आईएनएस न्यूज नेटवर्क
मुंबई. भाजपा पूर्व नगरसेविका प्रीति साटम के जन्म दिवस के अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा वाघ के हाथों छातों का (Maharashtra BJP Vice President Chitra Wagh distributed umbrellas to the needy) वितरण किया गया. वार्ड क्रमांक 54 की ओर से 5 जुलाई को गोरेगांव पूर्व के लैंडमार्क हॉल गोकुलधाम में जरूरतमंद महिला सुरक्षा गार्डों एवं गृहणियों को छाते का वितरण किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा ताई वाघ मौजूद रहीं. इस अवसर पर 500 से अधिक महिलाएं एवं नागरिक मौजूद थे.इस अवसर पर चित्रा वाघ ने अपने संबोधन में कहा कि मैं प्रीति साटम को जन्मदिन की शुभकामनाएं देती हूं. वाघ ने प्रीती साटम की तरफ से वार्ड में किए गए कार्यो की सराहना की. चित्रा वाघ ने कहा कि जन प्रतिनिधि के रूप में उनके काम और लोगों के लिए उनके संघर्ष से मैं भलीभांति परिचित हूं. तेज बरसात में भी इतनी बड़ी संख्या में नागरिकों एवं महिलाओं की उपस्थिति प्रीती के कार्य और लोकप्रियता को दर्शाता है.

चित्रा वाघ ने प्रीति साटम से कहा कि आपका भविष्य उज्ज्वल है यह मुझे विश्वास है. मैं तुम्हारी बड़ी बहन के रूप में हमेशा साथ रहूंगी. इस अवसर पर वार्ड के कई गणमान्य व्यक्तियों और नागरिकों ने पूर्व नगरसेविका प्रीति साटम का सम्मान किया.
-

महाराष्ट्र भाजपा में बड़ा बदलाव होने के संकेत
आईएनएस न्यूज नेटवर्क
मुंबई. शिंदे-फडणवीस सरकार बनने के बाद अब सबकी नजर मंत्रिमंडल बंटवारे पर है. शिंदे समूह और भाजपा में (Chief minister Eknath shinde) हर कोई इस बात को लेकर उत्सुक है कि किसे मंत्री पद मिलेगा इस पृष्ठभूमि में महाराष्ट्र भाजपा (Maharashtra Bjp president Should chenge) में बड़े बदलाव किए जाएंगे. वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल (Chandrakant Patil) की कैबिनेट में मंत्री बनना तय हो गया है. इसलिए बताया जा रहा है कि जल्द ही नए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा.
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बहुमत साबित करने के बाद जल्द ही विभागों का आवंटन कर दिया जाएगा दूसरी ओर नई सरकार के गठन के साथ ही भाजपा के सांगठनिक परिवर्तन पर मंथन शुरू हो गया है. बीजेपी राज्य की बागडोर किसी नए नेता को सौंप सकती है. प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए आशीष शेलार और राम शिंदे के नामों पर चर्चा हो रही है.
निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल का कार्यकाल फरवरी तक है. कैबिनेट में मौका मिलने के बाद चंद्रकांत पाटिल को प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नया चेहरा दिए जाने की संभावना है.
एकनाथ शिंदे सरकार स्थापित होने के बाद मंत्री पद बंटवारे को लेकर रस्साकशी चल रही है. राजस्व मंत्री पद को लेकर बीजेपी में उथल-पुथल मची हुई है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल राजस्व विभाग चाहते हैं. लेकिन बीजेपी में इस बात पर बहस चल रही है कि राजस्व विभिन्न किसे दिया जाए. इससे पहले भी राजस्व विभाग चंद्रकांत पाटिल के पास था. वहीं चंद्रकांत पाटिल राजस्व विभाग पाने के लिए आश्वस्त हैं.
शिवसेना से अलग हुए 40 से ज्यादा विधायक मंत्री पद के लिए होड़ में नजर आ रहे हैं. शिवसेना से अलग होने का बड़ा फैसला लेने के बाद अब विधायकों की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं. मिली जानकारी के अनुसार बच्चू कडू ने कैबिनेट मंत्री की मांग की है. अब तक बच्चू कडू के पास राज्य मंत्री का पद था. लेकिन अब कैबिनेट पद और बड़े विभाग की मांग की बात चल रही है. बच्चू कडू चाहते हैं कि उन्हें जल संरक्षण, कृषि या ग्रामीण विकास जैसे बड़े मंत्रालय का पद मिले. मंत्रिमंडल बंटवारे में इसलिए भी विलंब हो रहा है कि निर्दलीय विधायकों को भी संतुष्ट करना होगा.