Category: मुंबई

  • अपना खून देकर मरीजों की जान बचाने वाला डॉक्टर

    अपना खून देकर मरीजों की जान बचाने वाला डॉक्टर

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क
    ठाणे. अस्पताल में भर्ती मरीजों को लूटने वाले डॉक्टर आपने बहुत देखे होंगे लेकिन अपना खून देकर मरीजों की जान बचाने वाले डॉक्टर नहीं देखे होंगे. अंबरनाथ और दिवा में बालाजी अस्पताल चलाने वाले डॉ. परमिंदर पांडे अब तक 40 बार अपना खून डोनेट कर मरीजों की जान बचाई है. 52 वर्ष के डॉ. परमिंदर पांडे की चाहत 100 बार ब्लड डोनेट करने की थी, लेकिन वे उम्र की मर्यादा के कारण उसे पूरा नहीं कर सकते.
     डॉ. पांडे ने “इनसाइट न्यूज” को बताया कि 60 वर्ष की उम्र के लोगों का खून ब्लड बैंक वाले आसानी से  स्वीकार्य नहीं करते हैं. एक बार खून देने के बाद तीन महीने का अंतर रखना पड़ता है. इसलिए अब 8 वर्ष में केवल 35 बार और खून दे पाएंगे. इसलिए 100 बार ब्लड डोनेट की इच्छा अधूरी ही रह जाएगी.
     डॉ. पांडे केवल अपना ब्लड डोनेट नहीं करते बल्कि ब्लड डोनेशन कैंप लगाकर लोगों को ब्लड डोनेट करने के लिए प्रेरित भी करते हैं. अब तक मुंबई, ठाणे, रायगड, नवी मुंबई, पालघर सहित महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों में कैंप लगाकर खून दे चुके हैं.गोवा में भी ज्योति राव जी के नेतृत्व में एक कैंप लगाकर ब्लड दे चुके हैं.
    डॉ. पांडे ने बताया कि अब ब्लड डोनेशन कैंप की कमान युवा पीढ़ी के हाथों में सौंप रहे हैं.
     40वें ब्लड डोनेशन कैंप के एक 20 साल के छात्र स्वप्निल चालके की अगुवाई में आयोजित किया गया था. डॉ. पांडे ने कहा कि हमने सभी ब्लड डोनर्स व उनके रिस्तेदार को कभी ब्लड की आवश्यकता पड़ने पर फ्री ब्लड देने के साथ हमारे दोनों बालाजी अस्पताल में मुफ्त सेवा देने का वादा किया है. डॉ. परमिंदर पांडे का लोग बहुत सम्मान करते हैं. इसलिए उनके जन्मदिन पर आयोजित ब्लड डोनेशन कैंप के समय उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा.
  • मेट्रो पायलिंग के दौरान फूटी पानी की लाइन

    मेट्रो पायलिंग के दौरान फूटी पानी की लाइन

     

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क

    Water line burst during metro piling :  मुंबई के दहिसर (Dahisar)में शुक्रवार रात मेट्रो (Metro Line)के पिलर्स पायलिंग (Piling) के दौरान मनपा की जलापूर्ति लाइन डैमेज हो गई. जिस कारण बोरीवली (Borivali) और दहिसर में पानी आपूर्ति ठप रही. मनपा का लाखों लीटर पानी बरबाद हो गया. मुंबई में जगह जगह चल रहे मेट्रो के कार्य से होने परेशानी मुंबईकरों को भुगतनी पड़ रही है. आये दिन पायलिंग खुदाई के कारण बीएमसी की अंडरग्राउंड लाइन को नुकसान पहुंच रहा है. शनिवार को  बोरीवली पूर्व और दहिसर पूर्व के लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ा. लोग दिन भर पानी के लिए यहां वहां भटकते रहे. शिवसेना नगरसेवक हर्षद कारकर (Harshad Karkar Shivsena Corporator) ने बताया कि पाइप फटने से लाखों लीटर पानी बरबाद हो गया. मेट्रो ठेकेदार की लापरवाही का खामियाजा दो बड़े इलाके के लोगों को उठाना पड़ा है. पानी के लिए लोगों की परेशानी को देखते वे मनपा अधिकारियों से समन्वय बनाने के लिए  बहुत भागदौड़ करनी पड़ी. मनपा की जलापूर्ति लाइन कई फुट नीचे है. जमीन की खुदाई कर पाइप लाइन तक पहुंचने बहुत वक्त जाया हो गया.

    स्थानीय आर उत्तर विभाग के मनपा जल विभाग के कर्मचारियों ने पानी का फ्लो को बंद कर,पाइप की मरम्मत की. पाइप लाइन मरम्मत करने में पूरा दिन चला गया. देर शाम मरम्मत का काम पूरा होने के बाद कुछ इलाकों में पानी आया. लेकिन अधिकांश इलाके बिना पानी के ही रह गए. हर्षद कारकर ने बताया कि रविवार सुबह सभी को पानी मिल जाएगा.

     

  • चुनाव बाद मुंबई करों पर पड़ेगी टैक्स की मार

    चुनाव बाद मुंबई करों पर पड़ेगी टैक्स की मार

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क

    Bmc Budget 2022: गुरुवार को मुंबई महानगर पालिका कमिश्नर इकबाल सिंह चहल (Iqbal singh Chal) ने 45,949.21 करोड़ रुपये का बजट पेश किया. मुंबई महानगरपालिका के बजट में आम नागरिकों पर  किसी भी तरह का नया टैक्स नहीं लगाया गया है. लेकिन चुनाव के बाद मुंबईकरों पर टैक्स की जबरजस्त मार पड़े वाली है. बीएमसी कमिश्नर ने पत्रकारों को बताया कि इस वर्ष प्रापर्टी टैक्स में 15% की वृद्धि की जाएगी.

    चहल ने कहा कि इस वर्ष प्रापर्टी टैक्स में जो वृद्धि की जाएगी वह अगले तीन वर्षों के लिए होगी. कोरोना के कारण पिछले 2 साल से प्रापर्टी टैक्स में कोई बढोत्तरी नहीं की गई थी. उसकी भरपाई के लिए टैक्स में वृद्धि करना जरुरी हो गया है.

    2020-22 वित्तीय वर्ष में प्रापर्टी टैक्स से 7 हजार करोड़ रुपये आमदनी का लक्ष्य तय किया गया था, लेकिन केवल 4800 करोड़ रुपये ही वसूले जा सके. इस वर्ष फिर से 7000 करोड़ रुपये आमदनी का लक्ष्य रखा गया है.  500 वर्ग फुट क्षेत्रफल वाले घरों को 100% टैक्स छूट देने से, 462 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है.आगामी मुंबई मनपा चुनाव नजदीक आने के कारण बजट पेश किया गया. यह मनपा के इतिहास का सबसे बड़ा बजट है. पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 17.70% की वृद्धि करते हुए 45,949.21 करोड़ का बजट पेश किया गया है.

    इस बजट पर विपक्षी नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया में तल्ख टिप्पणी की है. बीएमसी में 10 वर्षा विपक्ष के नेता रहे और वर्तमान में विधायक राजहंस सिंह ने इसे कर्ज लेकर मुंबई की जनता को झुनझुना पकड़ाने वाला बजट बताया है. उन्होंने कहा कि मनपा की सत्ताधारी शिवसेना ने अपनी कुर्सी हिलती देख मुंबई की जनता के सामने खयाली पुलाव परोसा है. 2007 से लोगों को 24 घंटे पानी देने का वादा किया गया था  लेकिन आज तक लोगों को पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है. हर साल मुंबई पानी में डूब जाती है. इस साल तो दावा किया गया कि डूब वाले सिर्फ 11 जगह शेष बचे हैं. लेकिन मानसून में मुंबई इस तरह डूबती है कि लोगों को घर से  निकलना  मुश्किल हो जाता है. कोरोना काल में नए मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा होने अपेक्षा थी. खासकर पूर्व उपनगर के नागरिकों कोलंबे समय से मनपा मेडिकल कॉलेजों का सपना दिखाया जा रहा है.इस बजट उसका भी कुछ अता पता नहीं चला.  मनपा की तिजोरी खाली है फिर भी जनता के सामने 49 हजार करोड़ के बजट फुला कर परोस दिया गया. सिंह ने कहा कि मनपा 32 प्रतिशत काम  कर्ज लेकर पूरा करना चाह रही है बेस्ट को 6 हजार 800 करोड़ देने की घोषणा अभी कुछ दिन पूर्व की गई थी लेकिन इस बजट में मात्र 800 करोड़ का लॉलीपॉप दिखाया गया. आगामी मनपा चुनाव में जनता शिवसेना को सबक सिखायेगी.

    विरोधी पक्ष नेता रविराजा ने कहा कि यह बजट मुंगेरीलाल के हसीन सपने जैसा है. बजट में मुंबईकरों की पूर्ण रुप से उपेक्षा कर व्यक्ति विशेष के लिए बजट तैयार किया गया है. बजट मुंबईकरों को कोई राहत नहीं दी गई है.

  • बीएमसी शिक्षा बजट में  632.1 करोड़ की वृद्धि

    बीएमसी शिक्षा बजट में 632.1 करोड़ की वृद्धि

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क

    Mcgm Education Budget 2022.23.मुंबई महानगर पालिका ने गुरुवार को 3370 करोड़ रुपये का शिक्षा बजट पेश किया. इस वर्ष शिक्षा बजट में 632.1 करोड़ रुपये की वृद्धि की गई है. पिछले वर्ष 2021-22 में 2738.14 करोड़ का शिक्षा बजट पेश किया गया था. इस बार शिक्षा बजट में मुंबई पब्लिक स्कूलों की संख्या बढ़ाने की चर्चा थी.लेकिन केवल दो स्कूलों के लिए बजट में प्रावधान किया गया है. शिक्षा विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर अजीत कुंभार ने शिक्षा समिति अध्यक्ष संध्या दोषी की उपस्थिति यह बजट पेश किया.

    कोरोना संक्रमण काल में पेश किए गए इस बजट में ऑनलाइन शिक्षा का असर दिखा. मुंबई मनपा ने स्कूलों की कक्षाओं को डिजिटल करने का फैसला किया है और इसके लिए इस बजट में प्रावधान किया गया है. मनपा के स्कूलों की 2,514 कक्षाओं को डिजिटल किया जाएगा.

    बीएमसी के तहत 8 माध्यमों के 963 प्राथमिक विद्यालय हैं. इनमें से 6031 शिक्षक  20 लाख छात्रों को पढ़ा रहे हैं. 243 माध्यमिक विद्यालयों के 1383 शिक्षकों के माध्यम से निःशुल्क शिक्षा दी जा रही है. विद्यार्थियों को मुफ्त सामान के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. छात्रों को टैब देने के लिए 7 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. 2514 क्लासरूम डिजिटल होने जा रहे हैं. इसके लिए प्राथमिक कक्षाओं के लिए 23.25 करोड़ रुपये और माध्यमिक कक्षाओं के लिए 3.76 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है.

    कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से संबद्ध इस वर्ष आईजीएससी और आईबी के दो नये स्कूल  स्थापित किए जाएंगे.
    वर्तमान में, मुंबई में कुल 12 स्कूल है,जिसमें से सीबीएससी के 11 और आईसीएससी बोर्ड के 1 स्कूल हैं.

    मुंबई मनपा के शिक्षा बजट पर आदित्य ठाकरे के पर्यावरण विभाग की छाप देखने को मिली है. मुंबई मनपा के छात्रों को जंगल सफारी, नेचर पार्क, अभ्यारण्य का भ्रमण करने के लिए  31 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है.

    बीएमसी एज्युकेशन बजट की प्रमुख झलकियां

     * प्रज्ञाशोध परीक्षा के लिए ₹50 लाख का प्रावधान

    * चित्रकला स्पर्धा के लिए ₹50 लाख 

    * संगीत अकादमी के लिए ₹ 14 लाख
    * कार्यानुभव ऑनलाइन शिक्षा ₹19 लाख
    * वर्चुअल ट्रेनिंग सेंटर प्राथमिक ₹26.25 करोड़ माध्यमिक ₹11.77 करोड़
    * टिंकरिंग लैब ₹29 लाख
    * ई- वाचनालय ₹10 लाख
    * डिजिटल क्लासरूम प्राथमिक,₹ 23.25 करोड़ माध्यमिक ₹3.76 करोड़
    * रास्ता सुरक्षा दल प्राथमिक ₹12लाख, माध्यमिक ₹6 लाख
    * स्काउट व गाइड विभाग प्राथमिक ₹40 लाख, माध्यमिक ₹ 42 लाख
    *जिला प्रशिक्षण केंद्र से बच्चों के प्रशिक्षण के लिए ₹9 लाख
    * स्कूल इमारतों की मरम्मत, पुनर्निर्माण ₹419.20 करोड़
    * जोनल ठेकेदार की नियुक्ति प्रावधान ₹5.01 करोड़
    * मुंबई के स्कूलों के मुंबई पब्लिक स्कूल पर नया लोगो
    * कंप्यूटर प्रयोगशाला सुधार के लिए प्राथमिक ₹10 करोड़, माध्यमिक ₹1.20 करोड़
    * स्कूल व्यवस्थापन ₹57 लाख
    * हाउस कीपिंग ₹75 लाख 
    * महापौर पुरस्कार ₹14 लाख 
    * टैब आवंटन ₹7 करोड़
    * स्कूल उपयोगी वस्तुओं का मुफ्त वितरण प्राथमिक ₹80 करोड़, माध्यमिक ₹20 करोड़
     स्कूलों में लगे जलशुद्धिकरण यंत्र के लिए ₹1 करोड़
    * लड़कियों की उस्थित भत्ता प्राथमिक ₹7 करोड़, माध्यमिक ₹47 लाख
    * दिव्यांग छात्रों के लिए कल्यणकारी योजना ₹2.37 करोड़
    *माध्यमिक स्कूलों में उत्तीर्ण छात्रों को आर्थिक मदद ₹28 लाख
    * पॉलिमर डेस्क बेंच प्राथमिक ₹2.79 करोड़, माध्यमिक ₹50 लाख
    * बीएमसी स्कूलों के छात्रों के मुफ्त बस प्रवास प्राथमिक ₹3 करोड़, माध्यमिक ₹1.25 करोड़
    *निजी प्राथमिक स्कूलों को अनुदान वेतन ₹325 करोड़, सेवानिवृत्त योजना ₹89.32 करोड़
    * ग्रंथ संग्रहालय अनुदान ₹1 करोड़
    * बालवाड़ी वर्ग अनुदान ₹9.05 करोड़
    * आर्थिक वर्ष 2022-23 नई योजना ₹15 करोड़
    * स्पोर्ट्स कांप्लेक्स ₹50 लाख
    *खगोलीय प्रयोगशाला ₹75 लाख
    * आधुनिक अग्निशमन उपकरण ₹2.64 करोड़
    * स्कूल सुरक्षा दीवार ₹50 लाख
    * सीबीएसई स्कूलों में फिल्म के लिए ₹1 करोड़
    * दस्तावेज संवर्धन प्राथमिक ₹30 लाख ,माध्यमिक ₹10 लाख 
    * कुल बजट 3,370 करोड़
    * राजस्व 2,870.24 करोड़
    * एक्पेंडेचर 500 करोड़ 
  • झोपडपट्टी वालों के लिए सरकार की बड़ी घोषणा

    झोपडपट्टी वालों के लिए सरकार की बड़ी घोषणा

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क
      Big, Announcement For Slum Dwellers :  मुंबई. मुंबई में 40 लाख झोपड़ा धारको के लिए राज्य सरकार ने राहतभरी खबर दी है. एसआरए स्कीम के तहत जिन झोपड़ाधारकों (Slum Dwellers) का घर टूट गया है अब वे झोपड़ा टूटने के तीन साल के भीतर उसे बेच सकते हैं. इसके अलावा वर्ष 2000 से 2011 के बीच बने घरों के लिए 2.5 लाख रुपये शुल्क भरने के बाद उन्हें एसआरए स्कीम में (In SRA Scheme)  घर मिल सकेगा. पहले उन्हें तीन लाख रुपये भरने के बाद घर के पात्र माना जाता था. गृहनिर्माण मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने ट्वीट कर इस फैसले की जानकारी दी है.
    जितेंद्र आव्हाड (Jitendra Awhad) के अनुसार राज्य सरकार ने इस संबंध में निर्णय ( Big Announcement)  लेने के लिए तीन सदस्सीय मंत्रियों के समूह का गठन किया था. उस समिति ने विचार विमर्श के बाद यह निर्णय लिया है. तीन सदस्सीय मंत्रियों के समूह में अल्पसंख्यक मंत्री नवाब मलिक (Nawab Malik), परिवहन मंत्री अनिल परब ( Anil Parab), शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड (Varsha Gaikwad) शामिल थीं.
    मुंबई में लगभग 40 लाख झोपडे़ हैं जिनका पुनर्वास एसआरए स्कीम के तहत किया जाता है.  झोपड़ाधारकों का एसआरए स्कीम में घर टूटने के बाद बिल्ड़र प्रोजेक्ट बंद कर देता है. घर देने की बात तो दूर कुछ अंतराल के बाद एग्रीमेंट के अनुसार तय किया गया किराया देना भी बंद कर देता है. इससे झोपड़ाधारकों को एसआरए कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते हैं. इस निर्णय के बाद तीन वर्ष के भीतर झोपड़ाधारक अपना घर किसी को भी बेच सकते हैं.
    एसआरए स्कीम के तहत वर्षों से कई प्रोजेक्ट अधूरे पडे़ हैं तो कुछ प्रोजेक्ट परिशिष्ट आने के बाद भी उनका काम आगे नहीं बढ़ सका है. एसआरए स्कीम में बर्ष 2000 के बाद बने घरों के पात्र होने की भी बड़ी समस्या आती थी. पिछली सरकार ने सन 2000-2011 तक बने घरों को पात्र करने के लिए तीन लाख रुपये शुल्क भरने का प्रावधान किया था जिसे मंत्री समूह ने घटा कर 2.5 लाख रुपये कर दिया है. यही नहीं अब झोपडो़ं की पात्रता तय करने की जिम्मेदारी भी एसआरए को सौंप दिया गया है. गृहनिर्माण विभाग स्लम की अटकी हुई परियोजनाओं को भी गति देने में लगी है.
  • बीजेपी नगरसेवकों के वार्डों पर चला नश्तर

    बीजेपी नगरसेवकों के वार्डों पर चला नश्तर

    शिवसेना पर भाजपा ने बोला हमला
    कुछ भी कर लो इस बार बीएमसी हमारी
    आईएनएस न्यूज नेटवर्क
    Lancers on The Wards of BJP Corporators: (Video) मुंबई. मुंबई में  वार्डों नये सिरे से  हुए परिसीमन में भाजपा नगरसेवकों को टार्गेट किया गया है. पिछली बार शिवसेना (Shivsena) को जबरजस्त टक्कर देते हुए भाजपा के 82 नगरसेवक चुने गए थे. जबकि शिवसेना केवल 2 सीट आगे रहते हुए 84 सीटें जीत सकी थी.
    इस बार वार्डों का नये सिरे से सीमाएं तय की गई हैं. जिसमें भाजपा नगरसेवकों के वार्ड में सबसे ज्यादा छेडछाड की गई है. बीजेपी ने बीएमसी में सत्तारुढ़। दल शिवसेना पर गंभीर आरोप लगाए हैं. बुधवार को मनपा कार्यालय में भाजपा नगरसेवकों की बैठक हुई जिसमें विधायक राजहंस सिंह (Rajhans Singh) और मिहिर कोटेचा (Mihir kotecha) नगरसेवकों के वार्ड में हुए तोडफ़ोड़ की जानकारी ली.
    विधायक राजहंस सिंह ने आरोप लगाया कि कोविड, जंबो सेंटर, सड़क, चिडियाघर, में हुए  शिवसेना के भ्रष्टाचार को मुंबई की जनता तक पहुंचाने वाले भाजपा नगरसेवकों के वार्डों को बुरी तरह काट छांट दिया गया है. वार्डों का परिसीमन करते समय भौगोलिक सीमाओं का भी ध्यान नहीं रखा गया.
    कटमनी वालों को जनता चखाएगी मजा
     राजहंस सिंह ने कहा कि वार्डों में तोड़तोड़ से यदि शिवसेना यह समझ रही है कि उसे फायदा हो जाएगा तो यह उसकी भूल है. मुंबई को लूटने वालों को सबक सिखाने के लिए जनता इंतजार कर रही है. बीएमसी चुनाव के बाद  बीएमसी में भाजपा का ही महापौर  बनेगा. सिंह ने आरोप लगाया कि  कमीशन खानेवालों और कट मनी वालों को इस बार मुंबई की जनता माफ नहीं करेगी. शिवसेना, बीजेपी के बढ़ते प्रभाव से घबरा गई है. भाजपा के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी विकास कर रहे हैं. भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एमएमआर  मेट्रो का जाल बिछाया था.

     बीएमसी में भ्रष्टाचार उजागर करने वाले भाजपा नगरसेवकों के साथ शिवसेना नीत सरकार की चाल कामयाब नहीं होगी. भाजपा से ड़र कर वे वार्ड में काट छांट कर रहे हैं. लेकिन जहां शिवसेना के नगरसेवक हैं वहां कोई बदलाव नहीं किया गया है. वर्ली, परेल, शिवड़ी आदि क्षेत्रों में वार्डों को वैसे ही रखा गया है. परिसीमन में भौगोलिक स्थिति का ध्यान नहीं रखा गया है.

    बीएमसी में भ्रष्टाचार उजागर करने वाले भाजपा नगरसेवकों के साथ शिवसेना नीत सरकार की चाल कामयाब नहीं होगी. भाजपा से ड़र कर वे वार्ड में काट छांट कर रहे हैं. लेकिन जहां शिवसेना के नगरसेवक हैं वहां कोई बदलाव नहीं किया गया है. वर्ली, परेल, शिवड़ी आदि क्षेत्रों में वार्डों को वैसे ही रखा गया है. परिसीमन में भौगोलिक स्थिति का ध्यान नहीं रखा गया है.

    मिहिर कोटेचा ,विधायक, भाजपा

     इन नगरसेवक के वार्ड में तोडफ़ोड़
    बीएमसी में बीजेपी गुट नेता प्रभाकर शिंदे, पार्टी नेता विनोद मिश्रा, किरीट सोमैया के बेटे नील सोमैया, बीजेपी नगरसेवक हरीष भांदिर्गे. विद्यार्थी सिंह, जगदीश ओझा, सहित कम से कम 30 नगरसेवकों के प्रभाग में परिवर्तन कर दिया गया है.
    यह शिवसेना की बौखलाहट दिखाती है. प्रभागों की बाउंड्री तोड़फोड़ कर जीतने की साजिश कामयाब नहीं होगी.
    – विनोद मिश्रा, बीजेपी नेता
  • मध्य रेलवे लेगी 72 घंटे का मेगा ब्लॉक

    मध्य रेलवे लेगी 72 घंटे का मेगा ब्लॉक

    लोकल सहित लंबी दूरी की ट्रेनों होंगी रद्द
    आईएनएस न्यूज नेटवर्क
     Central Railways 72 Hours Mega Block मुंबई. मुंबई में रेल पटरियों सहित अन्य इलेक्ट्रिक कार्यों की देखरेख और मरम्मत करने के लिए मध्य रेलवे हर शनिवार और रविवार को मेगा ब्लॉक लेती है. पिछले कई वर्षों से चल रहे ठाणे-दिवा पांचवीं और छठवीं लाइन का काम अब पूरा होने की कगार पर आ गया है. लेकिन अब 72 घंटे का सबसे लंबी अवधि का मेगा ब्लॉक लेकर काम पूरा किया जाएगा. इस दौरान मध्य रेलवे से यात्रा करने वाले यात्री यात्रा से पहले सोच समझ कर निकलें नहीं तो परेशानी उठानी पड़ सकती है.
     कब से शुरु होगा मेगा ब्लॉक होगा
    72 घंटे का यह मेगा ब्लॉक शुक्रवार 4 फरवरी से शुरु होकर रविवार 6 फरवरी तक चलेगा. हालांकि अभी रेलवे की तरफ से इसकी अधिकृत घोषणा नहीं की गई है. जल्द ही घोषणा किए जाने की जानकारी रेलवे अधिकारी ने दी है.
     सुगम होगा लोकल का सफर
     मुंबईकरों  की लोकल यात्रा अधिक सुगम और सुखकर बनाने के लिए मुंबई शहर यातायात परियोजना -2 के तहत ठाणे से दिवा पटरी बिछाने का काम शुरु है. इस परियोजना में रुकावट आने के कारण काम प्रभावित होता रहा है. अब ठाणे- दिवा पांचवीं छठवीं लाइन का काम शुरु है. रेल किनारे बनी झोपड़ियों का पुनर्वास सबसे बड़ी चुनौती थी. लेकिन 2021 से परियोजना को गति मिली है.
    ठाणे- दिवा पांचों पांचवीं- छठवीं लाइन का काम पूरा होने के कगार पर आ गया है. 9 किमी अंतराल की दो लाइनों का काम अंतिम चरण में है. अभी हाल ही में लिए गए 14 घंटे के मेगा ब्लॉक में एक नये  फास्ट ट्रैक को शुरु कर दिया गया है. अब घंटे के लिए मेगा ब्लॉक में छठवीं लाइन का काम पूरा किया जाएगा.
    लंबी दूरी की ट्रेन भी होगी रद्द
    एमआरसीवीसी  और मध्य रेलवे की तरफ से
     एमआरव्हीसी आणि मध्य रेल्वे यांच्यावतीने 4, 5और  6 फरवरी को 72 घंटे के मेगा ब्लॉक की अधिकृत घोषणा नहीं की गई है. लेकिन इस  ब्लॉक के कारण अनेक लोकल सेवा में परिवर्तन होने और कई ट्रेनों को रद्द किए जाने की संभावना है. लंबी दूरी की ट्रेनों को भी शॉट टर्मिनेट किया जा सकता है. काम पूरा होने के बाद मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए अलग ट्रैक उपलब्ध हो जाएगा. रेलवे अधिकारी का कहना है कि वे जल्द ही इस संदर्भ में अधिकृत घोषणा करेंगे.
  • अनिल परब के रिसोर्ट पर चलेगा हथौड़ा

    अनिल परब के रिसोर्ट पर चलेगा हथौड़ा

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क
    मुंबई. महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के करीब अनिल परब (Anil Parab Resort) के रिसोर्ट पर हथौड़ा चलने वाला है. केंद सरकार  के पर्यावरण मंत्रालय ने दापोली समुद्र के किनारे बने इस रिसोर्ट को तत्काल तोड़ने का आदेश जारी किया है. परब का दापोली समुद्र के किनारे पर साई एन एक्स और सी क्रौंच   रिसोर्ट हैं. बीजेपी नेता किरीट सोमैया (Kirti Somaya) ने रिसोर्ट को अवैध बताते हुए केंद्र सरकार को पत्र लिख कर कार्रवाई करने की मांग की थी.
     31 जनवरी को केंद्र सरकार के पर्यावरण मंत्रालय ने आदेश दिया है कि समुद्र के किनारे बनाया गया रिसोर्ट सीआरजेड नियमों का उल्लंघन कर बनाया गया है. उसे तत्काल प्रभाव से तोड़ा जाए. आदेश में कहा गया है कि 1986 पर्यावरण कानून की धारा 5 के अंतर्गत रिसोर्ट को तोड़ कर पहले के जैसा था वैसा किया जाए.
    पर्यावरण कानून का उल्लंघन कर बनाए गए रिसोर्ट के कारण पर्यावरण को क्षति पहुंची है. पर्यावरण कानून की धारा 15 और 19 के तहत कार्रवाई करने के साथ पर्यावरण के मालिक पर भी एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया गया है. आदेश का पालन करने की जिम्मेदारी पर्यावरण मंत्रालय के विभागीय निदेशक नागपुर को दी गई है.
    भाजपा नेता किरीट सोमैया ने बताया कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी सचिव मिलिंद नार्वेकर ने भी ऐसे ही अवैध निर्माण कर बंगला बनाया था. उद्धव ठाकरे सरकार में परिवहन मंत्री अनिल परब ने भी अवैध रीसोर्ट बनाया है.  नार्वेकर का बंगला तोड़ दिया गया अब परब के रिसोर्ट पर भी हथौड़ा चलने वाला है.
     सोमैया ने कहा कि ठाकरे सरकार के सभी घोटालेबाज मंत्री और नेताओं पर ऐसे ही कार्रवाई होती रहेगी. जेल भी जाना पड़ेगा.
  • कहां बेचे जाते हैं मुंबई की लोकल ट्रेन में चोरी हुए मोबाइल

    कहां बेचे जाते हैं मुंबई की लोकल ट्रेन में चोरी हुए मोबाइल

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क
    मुंबई. मुंबई की लोकल ट्रेनों (Mumbai Local Train) में भीड़ का फायदा उठा कर चोर रोजाना 50 से 60 मोबाइल पर हाथ साफ कर लेते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि चोरी किये गए फोन कहां बेचे जाते हैं. आखिर पुलिस इन फोन को बरामद क्यों नहीं कर पाती है यह सवाल लोगों के जेहन में कौंधता रहता है. लेकिन अब रेलवे की जीआरपी ने इसका खुलासा कर दिया है. मुंबई से चोरी किए गए मोबाइल फोन (Mobiles Stolen)  उत्तर प्रदेश, (Uttar Pradesh) बिहार (Bihar)और पश्चिम बंगाल (West Bengal) में बेचे जाते हैं. पुलिस को मोबाइल लोकेशन ट्रेस करने के दौरान यह जानकारी मिली है. पुलिस के अनुसार वर्ष 2018 से 2021 के दौरान 4000 से अधिक मोबाइल का लोकेशन इन तीन राज्यों में ट्रेस किया गया है.
       रेलवे पुलिस ( Railway Police) के अनुसार रेल यात्रा के दौरान या रेलवे स्टेशनों पर मोबाइल चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. चोरी गए मोबाइल का पता लगाने के लिए पुलिस भी हमेशा नई युक्ति लगाती रहती है. उसके बाद भी चोर पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ रहे हैं. चोरी हुए मोबाइल का पता लगाने के लिए रेलवे पुलिस ने एक विशेष दस्ता गठित किया है. यह दस्ता मोबाइल को सर्विलांस पर डाल कर लोकेशन पता करता है. कई बार फोन बंद रहता है तो फोन का लोकेशन ट्रेस नहीं हो पाता है लेकिन जैसे ही फोन में नया सिमकार्ड डाला जाता है फोन का लोकेशन ट्रेस हो जाता है.
    रेलवे के इस विशेष दस्ते ने 2018-2021 के दौरान चोरी गए 4103 मोबाइल ट्रेस कर उसका पता लगाया है.जिसमें 424 मोबाइल मुंबई और महाराष्ट्र में मिले. लेकिन 3,281 मोबाइल का लोकेशन दूसरे राज्यों में मिले.
    ट्रेस किए गए मोबाइल सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश में चल रहे हैं. उत्तर प्रदेश में 1102 मोबाइल ट्रेस किए गए हैं. उसके बाद बिहार में 442, और पश्चिम बंगाल में 441 मोबाइल ट्रेस किए गए हैं. इसके पहले मुंबई में झटका गैंग सक्रिय था जो लोकल से फोन खींचकर कूद जाता था लेकिन पुलिस ने इस गैंग का सफाया कर दिया. उसके बाद भी फोन चोरी की घटनाएं कम नहीं हुई हैं.
    पुलिस के पास चोरी गए मोबाइल जो दूसरे राज्यों में संचालित हैं उन्हें बरामद करने की कोई व्यवस्था नहीं थी लेकिन अब विशेष दस्ते को फंड उपलब्ध कराया गया है. यह दस्ता मोबाइल बरामद करने के लिए उन राज्यों में भी जाने की शुरुआत कर दी है.
     वडाला रेलवे पुलिस के अधिकारी के अनुसार वे लोग भाग्यशाली हैं जिनके फोन जल्दी मिल जाते हैं. अब तो 500 रुपये में आईएमईआई नंबर भी बदल दिए जा रहे हैं जिससे फोन का लोकेशन ट्रेस करने और बरामद करने में और भी मुश्किल होने लगी हैं.
  • मुंबई पुलिस की वसूली का बड़ा खुलासा

    मुंबई पुलिस की वसूली का बड़ा खुलासा

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क
     Big Disclosure Of Recovery Of Mumbai Police:  मुंबई. महाराष्ट्र के पूर्व चीफ सेक्रेटरी सीताराम कुंटे के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) पर सनसनीखेज खुलासे के बाद अब तत्कालीन मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह (Ex Mumbai Police Commissioner Paramveer Singh) के बारे में बड़ा खुलासा (Discloser) हुआ है. इस खुलासे के बाद यह पता चलता है कि लोगों से पैसा वसूलने के लिए पुलिस किस हद तक जा सकती है. मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के कहने पर वसूली मामले में कुख्यात बदमाश छोटा शकील की आवाज (In The Voice Of Gangster Chota Shakeel) में बिल्डर  से वसूली के लिए धमकी दिलवाने का खुलासा हुआ है. बिल्ड़र को शकील गैंग का सदस्य होने ड़र दिखा कर पुलिस ने 50 लाख (Rs 50 Lacs) रुपये वसूले (Recovery By Builders) थे.  इसके लिए वीपीएन नामक साफ्टवेयर का उपयोग किया गया था. महाराष्ट्र की स्टेट क्राइम इंवेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) परमबीर सिंह के विरुद्ध इस संबंध में आरोप पत्र पेश करने वाली है. इससे परमबीर सिंह की मुसीबतें और बढ़ सकती हैं.

    सीआईडी सूत्रों के अनुसार गोरेगांव के बिल्डर श्यामसुंदर अग्रवाल ने परमबीर सिंह, संजय पुनमिया और सुनील जैन सहित कई पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध रंगदारी वसूली का मामला मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाया था. इस मामले में संजय पुनमिया, सुनील जैन, तत्कालीन पुलिस निरीक्षक नंदकुमार गोपाले, आशा कोरके को गिरफ्तार किया गया है. इस मामले की जांच स्टेट सीआईडी कर रही है. सीआईडी ने मामले में साइबर पुलिस का बयान भी रिकार्ड किया है.

    सीआईडी सूत्रों के अनुसार साइबर पुलिस ने अपने बयान में कहा है कि परमबीर सिंह के कहने पर ही वीपीएन के माध्यम से कुख्यात बदमाश छोटा शकील की आवाज निकालकर श्यामसुंदर अग्रवाल को 50 लाख रुपये मांगने के लिए धमकी दी गई थी. जांच में पता चला है कि आरोपितों ने श्यामसुंदर अग्रवाल से इसके बाद रंगदारी वसूल की थी. इस तरह का बयान गिरफ्तार आरोपित दे चुके हैं. इसलिए साइबर पुलिस, बयान दर्ज होने के बाद सीआईडी कोर्ट में परमबीर सिंह के विरुद्ध जल्द ही चार्जशीट  पेश कर सकती है.

    चांदीवाल आयोग कर रहा जांच

    पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर 100 करोड़ रुपये रंगदारी वसूली का टारगेट देने का आरोप लगाया था. इसके बाद राज्य सरकार ने वसूली मामले की जांच के लिए चांदीवाल आयोग का गठन किया है.साथ ही मामले की जांच सीआईडी भी कर रही है.