Tag: आरोपी
-

डीसीपी पराग मनेरे का निलंबन रद्द
आईएनएस न्यूज नेटवर्कMumbai police: एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस सरकार ने एक बार फिर महाविकास आघाड़ी सरकार के फैसले को पलट दिया है. महाविकास आघाड़ी सरकार के कार्यकाल में निलंबित आर्थिक अपराध शाखा के तत्कालीन पुलिस उपायुक्त पराग मनेरे का निलंबन (Suspended DCP Parag manere Suspension restored) वापस ले लिया गया है. उन्हें प्रमोशन के साथ दुबारा सेवा में शामिल कर लिया गया है.परमबीर सिंह रंगदारी मामले में निलंबित डीसीपी पराग मनेरे को बहाल कर दिया गया है. पराग मनेरे को महाविकास आघाड़ी सरकार के कार्यकाल के दौरान निलंबित कर दिया गया था. पुलिस उपायुक्त, वित्तीय अपराध शाखा, पराग मनेरे का निलंबन वापस ले लिया गया है. लगभग एक वर्ष से अधिक समय तक सेवा से निलंबित रहने के बाद पराग मनेरे फिर से सरकारी सेवा में शामिल हो रहे हैं. उनका प्रमोशन अपर पुलिस अधीक्षक के रूप में कर दिया गया है.पराग मनेरे महा विकास आघाड़ी सरकार के दौरान आर्थिक अपराध शाखा के उपायुक्त थे. परमबीर सिंह जबरन वसूली मामले में आरोपी होने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था. हालांकि शिंदे सरकार के सत्ता में आते ही गृह विभाग ने पराग मनेरे को फिर से सेवा में शामिल कर लिया है. इस मौके पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस ने ठाकरे सरकार के फैसलों को पलटने का सिलसिला जारी रखा है. अब तक आघाड़ी सरकार के द्वारा लिए गए 10 से अधिक फैसलों को पलटा जा चुका है. -

विरार में बिल्ड़र की हत्या के आरोपी वाराणसी से गिरफ्तार
आईएनएस न्यूज नेटवर्क
वाराणसी. मुंबई से सटे विरार इलाके में 26 मार्च को डी मार्ट के पास बिल्डर समरजीत उर्फ समय चौहान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. चौहान की हत्या के मामले में आरोपियों की तलाश कर रही वसई -विरार पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है
.वसई-विरार क्राइम ब्रांच की टीम ने यूपी एटीएस के साथ मिल कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों आरोपी पूर्वांचल के माफिया डॉन मनीष सिंह उर्फ सोनू के पंटर बताये जा रहे हैं. मनीष को पुलिस ने 21 मार्च को मुठभेड़ में मार गिराया था.
मुंबई से सटे वसई-विरार शहर में 26 फरवरी को एक बिल्डर समय चौहान की हत्या के मामले में यूपी STF ने वसई विरार क्राइम ब्रांच के साथ जॉइंट ऑपरेशन में वाराणसी से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों का नाम अभिषेक सिंह और राहुल शर्मा है. दोनों आरोपी पूर्वांचल के माफिया मनीष सिंह उर्फ सोनू के साथी दार है मनीष को यूपी STF ने ही 21 मार्च को एक मुठभेड़ में मार गिराया था. विरार हत्याकांड में एक और आरोपी है जो फरार है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है.
गिरफ्तार दोनों आरोपी पहले भी कई हत्या में शामिल थे. गिरफ्तार किये गए राहुल शर्मा ने 2013 में मुंबई के निर्मल नगर में विजय पुजारी की हत्या की थी. 2013 में अजील शेख और 2015 में मीरा रोड में बंटी प्रधान की हत्या का आरोप है.
यूपी एसटीएफ के एडिशनल सीपी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि 21 मार्च को एनकाउंटर में मारा गया मनीष सिंह भी इस हत्याकांड में शामिल था.सिंह ने बताया कि आरोपियों को चितईपुर थाने में कानून कार्यवाही के लिए भेज दिया गया है. विधिक कार्यवाही के बाद, क्राइम ब्रांच की टीम मुंबई लेकर रवाना हो जाएगी.