Tag: ऑडियो

  • अमित शाह की बैठक का ऑडियो,वीडियो मीडिया में लीक

    अमित शाह की बैठक का ऑडियो,वीडियो मीडिया में लीक

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क

    मुंबई. मुंबई दौरे पर आये केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुंबई महानगरपालिका चुनाव के संदर्भ में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक ली थी. कार्यकर्ताओं को संबोधित करने वाला अमित शाह का वीडियो लीक होने से पार्टी में खलबली मचा गई है. (Audio Video of amit Shah Meeting leaked in media Bjp Set inquiry) अब भाजपा वीडियो लीक मामले की जांच कर रही है कि आखिर वीडियो शूट कर किसने इसे लीक किया. शाह की बैठक का रिकॉर्डिंग कई चैनलों पर भी दिखाया गया था.

    अमूमन देखा गया है कि पार्टी की अंदरूनी बैठक शुरू होने के पहले मीडिया को बाहर कर दिया जाता है. जिससे बैठक में क्या चर्चा हुई गुप्त रहे. बैठक के बाद पार्टी अपना वक्तव्य जारी करती है. लेकिन अमित शाह जब कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे उस समय भाजपा की एक पूर्व नगरसेविका जिसे पार्टी से निकाल दिया गया है वह वीडियो शूट करती दिखी. पार्टी सूत्रों का दावा है कि अमित शाह ने दो बार महिला को वीडियो शूट नहीं करने के टोका था. लेकिन महिला फिर भी नहीं मानी.

    पूर्व नगरसेविका को बैठक में इंट्री मिलने से सभी हैरान

    दरअसल भाजपा की बैठक में सांसदों, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, विधायक और पूर्व नगरसेवकों को ही बुलाया गया था. पूर्व नगरसेविका रजनी केणी का भी नाम उस लिस्ट में था लेकिन उनके नाम के आगे (Spelled) लिखा गया था. संभवतः गेट पर खड़े कार्यकर्ताओं को इसका मतलब ही समझ में नहीं आया और केणी को भीतर जाने दिया गया. भाजपा पदाधिकारी केणी को बैठक में देख कर हैरान रह गए लेकिन बैठक में कोई व्यवधान उत्पन्न न हो इस लिए चुप रहे.

    रजनी केणी मुलुंड के वार्ड क्रमांक 105 से भाजपा की नगरसेविका चुनी गई थी. उनके बेटे का आपराधिक रिकॉर्ड देखते हुए बीजेपी ने पार्टी से निष्कासित कर दिया था. फिर भी गेट पर खड़े कार्यकर्ताओं की चूक के कारण उन्हें अमित शाह की बैठक में प्रवेश मिल गया. भाजपा सूत्रों के अनुसार रजनी केणी को भाजपा की बैठक का शूटिंग करते देखा गया था. शाह की बैठक का ऑडियो सहित संबोधन मीडिया चैनलों पर आने के बाद भाजपा के नेता भौंचक्के रह गए. अब इस मामले की जांच की जा रही है कि चूक कहां हुई. सूत्र बताते हैं कि अमित शाह ने महिला को टोका भी था कि बहन जी वीडियो मत बनाईए. भाजपा इस तरह की बैठकों में अधिक सावधानी बरतने वाली है जिससे आगामी बैठकों में इस तरह की ग़लती को दोहराया न जा सके.

     

     

  • ऑडियो प्रकरण संजय राउत के खिलाफ केस दर्ज

    ऑडियो प्रकरण संजय राउत के खिलाफ केस दर्ज

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क

    मुंबई. महिला को कथित तौर पर धमकी और गाली गलोज देने के मामले में शिवसेना सांसद संजय राउत के खिलाफ वाकोला पुलिस (case filed against sanjay raut in audio case) ने केस दर्ज किया है. हालांकि राउत के दर्ज केस आईपीसी की धारा 507 के तहत दर्ज किया गया जो गैर संज्ञेय है.

    पिछले दो दिन से सोशल मीडिया में फोन पर बातचीत का ऑडियो क्लिप में एक व्यक्ति महिला को धमकी और अश्लील भाषा का उपयोग करते देखा सुना जा सकता है. भाजपा नेता किरीट सोमैया ने दावा किया कि यह आवाज संजय राउत की है.सोमैया ने पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की थी. अब राउत के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है=

    पुलिस ने संजय राउत ने बलात्कार करने और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है. पत्राचाल मामले में महिला स्वप्ना पाटकर ईडी के समक्ष गवाही दी थी. महिला का दावा है कि उसके बाद से संजय राउत उसे लगातार धमका रहे हैं. 17 सेकेंड के इस ऑडियो में 27 बार अश्लील शब्दों का प्रयोग किया गया है.

    किरीट सोमैया ने कहा कि संजय राउत कई बार मुझे भी धमकी दे चुके हैं इसलिए मुझे महिला की सुरक्षा को लेकर चिंता थी. हमने पुलिस से महिला को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की थी. पुलिस महिला को सुरक्षा प्रदान करने वाली है. सोमैया ने कहा कि हमारी बात महिला आयोग से भी हुई है उन्हें इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए. संजय राउत का महिला को धमकी वाले ऑडियो पर राज्य सरकार ने भी पुलिस से प्रकरण को गंभीरता से लेने का आदेश दिया है.

     

  • संजय राउत ऑडियो प्रकरण राज्य सरकार ने दिए जांच के आदेश

    संजय राउत ऑडियो प्रकरण राज्य सरकार ने दिए जांच के आदेश

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क
    मुंबई. पत्राचाल मामले में ईडी के चक्कर में फंसे शिवसेना सांसद संजय राउत का महिला को गाली गलौज, धमकी देने के मामले में राज्य सरकार ने पुलिस को गंभीरता से कार्रवाई करने का (sanjay raut audio case state government ordered investigation) आदेश दिया है.  महिला स्वप्ना पाटकर ने दावा किया था कि ऑडियो में आवाज हमारी और संजय राउत की है.

    महिला को धमकी देने का ऑडियो वायरल हुआ था जिसमें दूसरी तरफ से बोलने वाला पुरुष महिला को धमका कर ईडी केस में गवाही वापस लेने और जमीन अपने नाम करने के लिए धमका रहा है. शनिवार को संजय राउत जब पत्रकारों से बात कर रहे थे, तो उनसे ऑडियो के संदर्भ में एक सवाल पूछा गया था. जिसके बाद राउत तुरंत उठ कर चले गए. अभी तक उस ऑडियो के बारे में संजय राउत ही है इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है. लेकिन महिला स्वप्ना पाटकर की तरफ से यह दावा किया गया है कि आवाज संजय राउत की है.   इस मामले में पहली बार राज्य सरकार ने पुलिस को आदेश दिया है कि वह मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करे. राज्य सरकार के इस आदेश के बाद संजय राउत की मुश्किलें बढ सकती हैं.
    पत्राचाल मामले से संबंधित इस क्लिप में संजय राउत महिला को धमकाते नजर आते हैं. वे महिला को जमीन अपने नाम पर करने के लिए कहते हैं. संजय राउत कहते हैं कि इसे रिकॉर्ड कर लो और ले जाकर पुलिस को भी दे दो. यह क्लिप कब का है इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है. इस क्लिप के संदर्भ में महिला ने ईडी के सामने भी साक्ष्य प्रस्तुत किया है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि अब राज्य सरकार ने आदेश दिया है यदि महिला की तरफ से शिकायत दर्ज की जाती है तो कठोर कार्रवाई करें. अब तक अपनी गिरफ्तारी को लेकर एजेंसियों को चुनौती देने वाले संजय राउत की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.