Tag: लोकसभा चुनाव 2024

  • एक वोट से उम्मीदवार हारा चुनाव, फिर हुआ चमत्कार, लोकसभा चुनाव में सबसे कम अंतर की जीत पर विवाद

    एक वोट से उम्मीदवार हारा चुनाव, फिर हुआ चमत्कार, लोकसभा चुनाव में सबसे कम अंतर की जीत पर विवाद

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क
    मुंबई. लोकसभा 2024 में जहां भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल के मतदाताओं जमीन दिखा दी वहीं इस चुनाव में भाजपा के 400 पार के नारे की भी हवा निकद गई. 10 साल की सत्ता के बाद भाजपा नेताओं के बिगड़े बोल और किसी भी हाल में जीत हासिल का घमंड चूर चूर हो गया. कांग्रेस सहित दूसरी पार्टियों के नेताओं को पार्टी में शामिल कर जिस तरह वाशिंग मशीन में धोने का काम किया उससे उसके कट्टर कार्यकर्ता भी असहज थे. (Candidate lost the election by one vote, then a miracle happened, controversy over the victory by the smallest margin in Lok Sabha elections)
     भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का वह बयान भाजपा को राष्ट्रीय स्वयंसेवक की जरूरत नहीं, भाजपा अपने दम पर चुनाव जीत सकती है के बयान के आर एस एस को मानने वाले हिंदुओं का खून खौला दिया. नड्डा का यह बयान चुनाव के आखिर चरण में आया. यदि यह चुनाव शुरू होने के समय आया होता भाजपा ताश के पत्तों की तरह ढ़ह जाती. दो चुनाव में पूर्ण बहुमत की सरकार चलाने वाली भाजपा इस बार सरकार तो बना लेगी लेकिन उसे सहयोगी दलों की बैशाखी पर पांच वर्ष निकालने होंगे.
     फिलहाल बात करते हैं एक वोट से चुनाव हारने वाले उम्मीदवार का, लोकसभा चुनाव में सबसे कम अंतर की सीट हारने पर विवाद बढ़ गया है. शिवसेना शिंदे गुट ने आखिरी समय मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से जोगेश्वरी के विधायक रविन्द्र वायकर को टिकट थमा दिया. वायकर उद्धव ठाकरे के करीबी थे लेकिन ईडी के चक्कर में शिंदे गुट में शामिल हुए थे. यहां लड़ाई रविन्द्र वायकर और शिवसेना उद्धव गुट के उम्मीदवार अमोल कीर्तिकर के बीच थी. ईवीएम की मतगणना में अमोल कीर्तिकर 1 वोट से चुनाव जीत गए थे. रविन्द्र वायकर ने आपत्ति जताते हुए पुनर्मतगणना की मांग की. दुबारा मतगणना हुई. इस मतगणना में पोस्टल बैलेट के 111 वोट जिसे पूर्व में साइड कर दिया गया है. निर्वाचन अधिकारी ने अपने अधिकार का प्रयोग करते हुए रविन्द्र वायकर को 48 वोट से विजयी घोषित कर दिया. वायकर चुनाव जीत गए.
    26 चरण की मतगणना के बाद आखिर इनवैलीड पोस्टल वोट का वेरिफिकेशन के बाद अमोल गजानन  किर्तीकर को 4 लाख 52 हजार 596 वोट और
    रवींद्र वायकर को 4 लाख 52 हजार 644 वोट मिले. इसी तरह बीड़ में भाजपा उम्मीदवार पंकजा मुंडे को 853 वोट से विजयी किए जाने पर एनसीपी शरद गुट के उम्मीदवार ने पुनर्मतगणना की मांग की।  वहां पर पुनर्मतगणना की जा रही है.
  • चुनावी ड्यूटी पर मरने वाले कर्मचारियों को 30 लाख रुपए का मुआवजा

    चुनावी ड्यूटी पर मरने वाले कर्मचारियों को 30 लाख रुपए का मुआवजा

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क

    मुंबई. सात चरणों वाला लोकसभा चुनाव आज शाम कुछ छिटपुट घटनाओं के अलावा शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. पूरे चुनाव के दौरान ड्यूटी पर तैनात कई अधिकारी, कर्मचारियों को भीषण गर्मी के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी. अब चुनाव आयोग ने ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले कर्मचारियों को 30 लाख रुपए मुआवजा देने का एलान किया है. (Rs 30 lakh compensation to employees who die on election duty)

    चुनाव आयोग ने एक बयान जारी कर कहा कि चुनाव ड्यूटी के दौरान मृत्यु, चोट-चपेट लगने अथवा अपंगता पर मतदानकर्मियों और सुरक्षाकर्मियों के परिजनों को मुआवजे की व्यवस्था निर्वाचन आयोग ने की है. उग्रवादी हिंसा, बम विस्फोट, सशस्त्र हमले में मौत पर परिजनों को 30 लाख रुपए दिए जाएंगे. कर्मचारियों, अधिकारियों के लिए मुआवजा राशि का अलग से प्रावधान है.

    आयोग ने स्पष्ट किया है कि प्रशिक्षण सहित चुनाव संबंधी कार्य की रिपोर्ट करने के लिए निवास/कार्यालय छोड़ते ही चुनाव ड्यूटी पर माना जाएगा, जब तक कर्मचारी कार्य पूरा करके अपने निवास/कार्यालय वापस नहीं पहुंच जाता. यदि इस अवधि के दौरान कोई अनहोनी होती है तो इसे चुनाव ड्यूटी के समय हुई घटना माना जाएगा. निर्वाचन से संबंधित सभी प्रकार की ड्यूटी में लगाए गए कर्मचारियों-अधिकारियों का बीमा किया जाता है.

    इसमें प्रशिक्षण, ईवीएम कमीशनिंग, मतदान, मतगणना दिवस पर कार्मिकों शामिल है. कार्मिकों में पीठीसीन-सहायक पीठासीन अधिकारी और उनकी टीम, सेक्टर-जोनल मजिस्ट्रेट, होमगार्ड, राज्य पुलिस, पीएसी, केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बल के जवान, विभिन्न विभागों के इंजीनियर, कुक, ड्राइवर और क्लीनर आदि तक कवर किए गए हैं. बीईएल/ईसीआईएल इंजीनियरों के लिए, प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) ड्यूटी की अवधि और वह अवधि जिसके लिए अधिकारी को कमीशनिंग, मतदान/मतगणना व्यवस्था के लिए प्रतिनियुक्त किया जाता है, को चुनाव ड्यूटी अवधि में माना जाएगा.

  • महाराष्ट्र की 13 सीटों पर 15.93 प्रतिशत मतदान

    महाराष्ट्र की 13 सीटों पर 15.93 प्रतिशत मतदान

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क

    मुंबई. लोकसभा चुनाव (Loksabha Election 2024 fifth phase voting ) के पांचवें चरण के लिए आज देश की 49 सीटों समेत महाराष्ट्र की 13 सीटों पर वोट डाले जाले जा रहे हैं. यह महाराष्ट्र में अंतिम चरण है. राज्य में अंतिम चरण में नासिक, धुले, डिंडोरी, पालघर, ठाणे, कल्याण, उत्तर मुंबई, उत्तर पश्चिम मुंबई, उत्तर पूर्व मुंबई, उत्तर मध्य मुंबई, दक्षिण मध्य मुंबई और दक्षिण मुंबई निर्वाचन क्षेत्रों का भाग्य ईवीएम में बंद हो जाएगा. (15.93 percent voting on 13 seats in Maharashtra)

     मुंबई में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ था. सुबह 11 बजे तक 15.93 प्रतिशत वोट डाले गए थे.  हमेशा की तरह इस बार भी दक्षिण मुंबई में सबसे कम 5.34 प्रतिशत मतदान हुआ. वर्ली में केवल 2.86 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है. वहीं मालाबार हिल में 8.15 फीसदी वोटिंग हुई है. खासतौर पर ठाकरे वाली वर्ली विधानसभा सीट और बीजेपी वाली मालाबार हिल सीट का नतीजा देखना अहम है.

     राज्य में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सुबह 7 बजे से 11 बजे तक 13 लोकसभा क्षेत्रों में मतदान का औसत प्रतिशत (कुल) 15.93 फीसदी रहा.

    धुले- 17.38 फीसदी
    डिंडोरी- 19.50 प्रतिशत
    नासिक – 16.30 प्रतिशत
    पालघर- 18.60 फीसदी
    भिवंडी- 14.89 फीसदी
    कल्याण- 11.46 फीसदी
    ठाणे – 14.86 प्रतिशत
    मुंबई उत्तर – 14.71 प्रतिशत
    मुंबई उत्तर-पश्चिम – 17.53 प्रतिशत
    मुंबई उत्तर-पूर्व – 17.01 प्रतिशत
    मुंबई उत्तर – मध्य – 15.73 प्रतिशत
    मुंबई दक्षिण-मध्य- 16.69 प्रतिशत
    मुंबई दक्षिण – 12.75 प्रतिशत

  • पांचवें चरण का थम गया चुनाव प्रचार, मुंबई की 6 सीटों पर नाक की लड़ाई 

    पांचवें चरण का थम गया चुनाव प्रचार, मुंबई की 6 सीटों पर नाक की लड़ाई 

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क
    मुंबई. लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए आज शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम गया. पांचवें चरण के तहत सोमवार को दो केंद्र शासित प्रदेश सहित आठ राज्यों की 49 सीटों पर मतदान होगा. इस चरण में कई हाई प्रोफाइल सीटों पर भी वोट डाले जाएंगे. इसमें मुंबई की 6 सीट भी हैं. इन सीटों पर जीत के लिए सभी उम्मीदवार जोर आजमाइश कर रहे हैं. पार्टियों के लिए मुंबई की सीटें जीतना नाक की लड़ाई बन गई है. (Election campaign stopped in the fifth phase, close fight on 6 seats of Mumbai)
    गौरतलब हो कि पांचवें चरण के तहत बिहार की 5, झारखंड की 3, महाराष्‍ट्र की 13, उड़ीसा की 5, उत्तर प्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की 7 और जम्मू-कश्मीर व लद्दाख की 1-1 सीट पर  सोमवार को वोट डाले जाएंगे. इन सीटों पर 695 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिसमें 613 पुरुष और 82 महिला उम्मीदवार हैं. चुनाव आयोग के अनुसार पांचवें चरण में प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में औसतन 14 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं.
      इस चरण में अमेठी और रायबरेली में भी वोटिंग होगी. रायबरेली से जहां कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी  मैदान में हैं, तो वहीं अमेठी से केंद्रीय मंत्री स्मृती इरानी चुनाव लड़ रहीं हैं. इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, चिराग पासवान जैसे दिग्गज नेताओं की भी यहां अग्नि परीक्षा होगी.
     शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विभाजन के बाद सबसे ज्यादा चर्चा मुंबई, ठाणे, कल्याण, पालघर की सीटों को लेकर हैं. शिवसेना का गढ़ रहे मुंबई और ठाणे में प्रत्याशियों के साथ पार्टी प्रमुखों की साख भी दांव पर है. उत्तर मुंबई से भाजपा के पीयूष गोयल मैदान में हैं वहीं उनके मुकाबले कांग्रेस ने कमजोर उम्मीदवार उतार कर वाक ओवर देने का काम किया है. कांग्रेस ने ऐसे भूषण पाटिल को टिकट दिया था. वे कभी नगरसेवक का भी चुनाव नहीं जीत सके. इस सीट पर भाजपा के वर्तमान सांसद गोपाल शेट्टी के जीत का मार्जिन पांच लाख था. पीयूष गोयल भी पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं. पिछले दरवाजे से राज्य सभा में जाते रहे हैं. उनके लिए पार्टी ने सेफ सीट दी है.
     
     इसी तरह उत्तर मध्य मुंबई सीट पर भाजपा ने पूनम महाजन का टिकट काटकर वरिष्ठ वकील उज्ज्वल निकम को टिकट दिया. उनके सामने कांग्रेस ने वर्षा गायकवाड़ को उतारा है. यहां दोनों उम्मीदवारों के बीच कांटे की लड़ाई है.
     
     उत्तर पश्चिम मुंबई सीट पर शिवसेना ने जोगेश्वरी से विधायक रविन्द्र वायकर को टिकट दिया है. वहीं शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पार्टी ने शिवसेना सांसद गजानन कीर्तिकर के बेटे अमोल कीर्तिकर को उतारा है. यहां करवट किस तरफ बैठेगा अभी कुछ कहा नहीं जा सकता.
     
     उत्तर पूर्व मुंबई सीट पर भी भाजपा ने वर्तमान सांसद मनोज कोटक का टिकट काटकर मुलुंड से विधायक मिहिर कोटेचा को टिकट दिया है. यहां से शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे ने संजय पाटिल को उम्मीदवार बनाया है. इस सीट पर दोनों उम्मीदवारों के बीच जोरदार लड़ाई है. इस सीट पर भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का यहां रोड शो हुआ. उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की सभा हुई. केंद्रीय मंत्री नारायण राणे और मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे भी आखिर दिन सभा करके कोटक को जिताने की अपील की. इतनी ताकत झोंकने के बाद यह सीट यदि हाथ से निकलती है तो भाजपा को उम्मीदवार बदलने के कारण पश्चाताप करना पड़ेगा.
     
      दक्षिण मध्य मुंबई सीट पर शिवसेना ने राहुल शेवाले पर तीसरी बार भरोसा जताया है. शिवसेना यूबीटी ने अनिल देसाई को टिकट दिया है. अनिल देसाई पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं. पर्दे के पीछे रह कर काम करने वाले अनिल देसाई को शेवाले के मुकाबले कमजोर प्रत्याशी बताया गया था. राहुल शेवाले ने इस क्षेत्र में विकास के बहुत कार्य किए हैं. मतदाताओं में उनकी पैठ है. शेवाले को सभी वर्गों का समर्थन हासिल है. मुस्लिम मतदाताओं का रूझान भी शेवाले की तरफ दिख रहा है. उत्तर भारतीय वोट भी शेवाले की झोली में जा सकती है. इसलिए यह भी सीट सेफ मानी जा रही है.
     दक्षिण मध्य मुंबई सीट पर  दो बार के सांसद शिवसेना यूबीटी नेता अरविंद सावंत पर तीसरी बार टिकट दिया है.  वहीं शिवसेना ने आखिरी समय में  भायखला की विधायक यामिनी जाधव को टिकट देकर मुकाबला कड़ा कर दिया है. यामिनी जाधव प्रचार में बहुत पीछे रह गई थी. हालांकि बाद में कवर करने का प्रयास किया. उनके पति यशवंत जाधव दक्षिण मुंबई सीट के बारे में बेहतर जानकारी रखते हैं. कार्यकर्ताओं में उनकी पकड़ भी अच्छी है. मुस्लिम मतदाता भी उन्हें वोट करते रहे हैं. इस सीट पर किसकी जीत होगी कुछ नहीं कहा जा सकता. यहां भी मुकाबला कांटे का है.
    एक तरफ महायुति के तीन दल हैं, वहीं दूसरी ओर भी महागठबंधन के दल सभी सीटों पर जीत का दावा कर रहे हैं. किसकी जीत होगी कौन मैदान से बाहर होगा यह मतदाता ही तय करेंगे. उम्मीदवारों का भाग्य 20 मई को ईवीएम में बंद हो जाएगा,
  • उत्तर मध्य मुंबई लोकसभा सीट पर तीन वर्षा गायकवाड़ ने भरा था नामांकन,  जबकि उत्तर पूर्व मुंबई से चुनाव लड़ रहे पांच संजय पाटिल

    उत्तर मध्य मुंबई लोकसभा सीट पर तीन वर्षा गायकवाड़ ने भरा था नामांकन, जबकि उत्तर पूर्व मुंबई से चुनाव लड़ रहे पांच संजय पाटिल

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क

    मुंबई. किसी चुनाव में जीत हासिल करने के विरोध कई प्रकार के हथकंडे अपनाते हैं. इन हथकंडों एक यह भी है कि अपने सामने वाले उम्मीदवार के नाम वाले डमी उम्मीदवारों को चुनाव में उतार दिया जाता है. एक समान नाम वाले कई उम्मीदवार होने के कारण मतदाता कन्फ्यूज होकर इनमें से किसी को भी वोट दे देता है. उत्तर मध्य मुंबई सीट पर महागठबंधन की तरफ से कांग्रेस की वर्षा गायकवाड़ उम्मीदवार हैं. लेकिन यहां से दो और वर्षा एकनाथ गायकवाड़ ने नामांकन किया था. शनिवार को पर्चा वापसी के अंतिम दिन इस सीट पर 28 उम्मीदवार मैदान में हैं. जबकि 12 उम्मीदवारों का नामांकन अवैध होने के कारण रद्द कर दिया गया. (Three Varsha Gaikwad had filed nomination for North Central Mumbai Lok Sabha seat, while five Sanjay Patil were contesting from North East Mumbai)

    उत्तर मध्य मुंबई सीट पर जिन 12 लोगों  का नामांकन अवैध ठहराया गया है उनमें वर्षा भगवान गायकवाड़ और वर्षा महादेव गायकवाड़ भी थीं. वर्षा नाम वाली इन महिलाओं का पर्चा रद्द होने से वर्षा एकनाथ गायकवाड़ ने राहत की सांस ली है. उत्तर मध्य मुंबई में कुल 40 लोगों ने नामांकन दाखिल किया था जिसमें से 12 का नामांकन रद्द हो गया जबकि 28 उम्मीदवार अब डटे हैं.

    लेकिन उत्तर पूर्व मुंबई सीट से चुनाव लड़ रहे संजय दीना पाटिल वर्षा गायकवाड़ की तरह इतने भाग्यशाली नहीं रहे. उत्तर पूर्व मुंबई सीट पर संजय पाटिल के नाम वाले कुल पांच उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. उत्तर पूर्व मुंबई में 20 नामांकन वैध पाए गए जबकि 14 आवेदन अवैध ठहराया दिए गए.

    यहां पर भाजपा के मिहिर कोटेचा के खिलाफ प्रमुख रुप से महागठबंधन के संजय दीना पाटिल (उद्धव बाला साहेब ठाकरे) हैं. संजय बंडू पाटील (नेशनल पीपल्स पार्टी), संजय देशपांडे (रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया), संजय निवृत्ती पाटील (समता पार्टी), संजू मारुति पवार ( महाराष्ट्र विकास आघाड़ी) चुनावी मैदान में बने हुए हैं. वहीं संजय पांडुरंग पाटील (निर्दलीय), संजय महादेव पाटील (निर्दलीय) का नामांकन अवैध हो गया.

  • भाजपा ने जारी की 111 उम्मीदवारों की पांचवीं सूची, वरुण गांधी का टिकट कटा

    भाजपा ने जारी की 111 उम्मीदवारों की पांचवीं सूची, वरुण गांधी का टिकट कटा

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क

    मुंबई.भारतीय जनता पार्टी ने  लोकसभा चुनाव के लिए 111 उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी की. इस लिस्ट से मेरठ लोकसभा सीट से राजेंद्र अग्रवाल और पीलीभीत सीट से वरुण गांधी का टिकट काट दिया गया है. पीलीभीत से वरुण गांधी की जगह जितिन प्रसाद को टिकट दिया गया है. वहीं बदायूं से स्वामी प्रसाद मौर्य की पुत्री संघमित्रा मौर्य की जगह दुर्विजय शाक्य को टिकट दिया गया है. (BJP releases fifth list of 111 candidates, Varun Gandhi’s ticket canceled)

    सूची के अनुसार हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट से फिल्म अभिनेत्री कंगना राणावत को टिकट दिया गया है. वरुण का टिकट काट दिया गया लेकिन उनकी मां मेनका गांधी को सुल्तानपुर से टिकट बरकरार रखा गया है.

  • मुंबई में चुनावों के दौरान धन शक्ति का दुरुपयोग रोकने आयकर विभाग ने स्थापित किया 24×7 कंट्रोल रूम

    मुंबई में चुनावों के दौरान धन शक्ति का दुरुपयोग रोकने आयकर विभाग ने स्थापित किया 24×7 कंट्रोल रूम

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क

    मुंबई. आयकर विभाग (Income tax Control Room) ने आगामी लोकसभा चुनाव, 2024 के दौरान धन शक्ति के दुरुपयोग को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है. स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने की दृष्टि से विभाग ने मुंबई में 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित किया है जहां एक चुनाव व्यय निगरानी तंत्र सक्रिय हो कर कार्य कर रहा है. आयकर विभाग के अधिकारी ने कहा कि मुंबई में स्थापित यह तंत्र मुंबई में मतदान की तारीख यानी 20 मई, 2024 तक चालू रहेगा. (Income Tax Department sets up 24×7 control room to prevent misuse of money power during elections in Mumbai)  

    बुधवार को घाटकोपर इलाके के नीलयोग  मॉल में चुनाव आयोग की टीम की छापेमारी में एक व्यक्ति के पास से 72 लाख रुपए पकड़े गए थे. इसके बाद आयकर विभाग मुंबई में कंट्रोल रूम स्थापित करने की घोषणा की. कंस्ट्रक्शन से जुड़े व्यक्ति के पास से यह रुपए बरामद हुए थे. बाद में जब्त किए गए रुपयों को आगे की जांच के लिए आयकर विभाग की टीम के सुपुर्द कर दिया गया.

    आयकर विभाग ने जनता के लिए निम्नलिखित टोल-फ्री नंबर, व्हाट्सएप/टेक्स्ट नंबर और ईमेल के माध्यम से नियंत्रण कक्ष को नकदी या कीमती सामान की आवाजाही के बारे में जानकारी प्रदान करने का आवाहन किया है. नियंत्रण कक्ष कमरा नं. 316, तीसरी मंजिल, सिंधिया हाउस, बैलार्ड एस्टेट, मुंबई-400001 में बनाया गया है.

    मुंबई के निवासियों से अनुरोध है कि वे स्वतंत्र और निष्पक्ष लोकसभा चुनाव, 2024 सुनिश्चित करने के लिए आयकर विभाग के साथ ऐसी जानकारी साझा करें.

    टोल फ्री नंबर: 1800-221-510

    व्हाट्सएप/टेक्स्ट नंबर: 8976176276/8976176776

    ईमेल आईडी: mumbai.addldit.inv7@incometax.gov.in

     

  • लोकसभा चुनाव की तारीख घोषित, अपराधियों पर कठोर एक्शन का निर्देश

    लोकसभा चुनाव की तारीख घोषित, अपराधियों पर कठोर एक्शन का निर्देश

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क
    दिल्ली. केंद्रीय चुनाव आयोग  ने शनिवार को लोकसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा कर दी. देश में सात चरणों में लोकसभा चुनाव 2024 के चुनाव होंगे. मतदान 19 अप्रैल से शुरू होकर 1 जून तक कराए जाएंगे. मतों की गिनती 4 जून को की जाएगी. (Lok Sabha election date announced by CEC, instructions for strict action against criminals)
    मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने लोकसभा के साथ आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम में विधानसभा चुनाव की तारीखों का भी ऐलान किया.  बिहार, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, महाराष्ट्र, त्रिपुरा समेत विभिन्‍न राज्‍यों की 26 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की भी घोषणा हुई.
    मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ने कहा कि जम्‍मू और कश्‍मीर (केंद्र शासित प्रदेश) में भी चुनाव कराने का समय हो गया है लेकिन केंद्र शासित प्रदेश घोषित होने, सीटों की संख्या में बदलाव के चुनाव कराने में समय लगेगा. आयोग ने J&K में चुनाव की घोषणा नहीं की.

    चुनाव आयोग ( Election Commission) ने चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. देश में 7 चरणों में मतदान होगा. पहला मतदान 19 अप्रैल को होगा, जबकि मतगणना 4 जून को होगी. मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि 1.82 करोड़ युवा वोटर्स इस बार मतदान करेंगे. उन्होंने कहा कि 18 से 29 साल के साढ़े 21 लाख वोटर हैं.

     मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार ने बताया कि इस समय देश में 97 करोड़ रजिस्टर्ड मतदाता हैं. इनमें पुरुष मतदाता की संख्या 49.72 करोड़ और महिला मतदाता की संख्या 47.15 करोड़ हैं. थर्ड जेंडर के कुल 48,044 मतदाता हैं. 10.5 लाख पोलिंग स्टेशन, चुनाव के लिए 55 लाख ईवीएम मशीन का उपयोग किया जाएगा.

    उन्होंने कहा कि इस चुनाव में 1.82 करोड़ मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. 88.4 लाख डिसएबल वोटर्स हैं. 85 वर्ष आयु के मतदाताओं की संख्या 82 लाख है.100 साल से ज्‍यादा उम्र वाले वोटर्स की संख्या 2 लाख 18 हजार है.

    देशभर में 10.5 लाख से ज्‍यादा पोलिंग बूथ हैं.  55 लाख से ज्‍यादा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) की मदद से चुनाव कराए जाएंगे. लोकसभा चुनाव 2024 में पहली बार पूरे देश के बुजुर्ग/दिव्‍यांग  मतदाताओं को घर से वोट डालने की सुविधा मिलेगी.

    चुनाव में इन चुनौतियों से निपटेंगे

    चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे जीवंत लोकतंत्र है. स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के हम पूरी तरह से तैयार हैं. हमारे सामने मसल पावर,मनी पावर मिस इनफार्मेशन और वायलेशन से निपटने की चुनौती है. इसलिए हमने इस बार 24×7 नया प्रयोग कर रहे हैं. हर जिले में कंट्रोल रूम है, यहां से गैरजमानती अपराधियों, हिस्ट्रीशीटर पर नजर रखी जाएगी, वोटर्स को धमकाने वालों पर पुलिस सख्त एक्शन लेगी.

  • मुंबई से गोपाल शेट्टी, मनोज कोटक का टिकट कटा, पूनम महाजन पर सस्पेंस बरकरार

    मुंबई से गोपाल शेट्टी, मनोज कोटक का टिकट कटा, पूनम महाजन पर सस्पेंस बरकरार

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क

    मुंबई. भारतीय जनता पार्टी (BJP declared- Second list of 72 Condidate) ने लोकसभा चुनाव के लिए 72 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी. इस सूची में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को नागपुर टिकट दिया गया है. भाजपा ने मुंबई की दो सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं. उत्तर मुंबई से दो बार के सांसद गोपाल शेट्टी का टिकट काटकर केन्द्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल को टिकट दिया गया है.  मुंबई उत्तर पूर्व सीट से पहली बार नगरसेवक से सांसद बने मनोज कोटक का टिकट काट कर मुलुंड से विधायक मिहिर कोटेचा पर भरोसा जताया गया है. कोटेचा को देवेन्द्र फडणवीस का करीबी माना जाता है. मुंबई से भाजपा पांच सीटों पर चुनाव लड़ने वाली है. पूनम महाजन का टिकट कटता है क्या वे बचती हैं, समय बताएगा. (Tickets of Gopal Shetty, Manoj Kotak canceled from Mumbai, suspense remains on Poonam Mahajan)

    बुधवार को 72 उम्मीदवारों की जारी की गई दूसरी सूची में हरियाणा व कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्रियों क्रमश: मनोहर लाल खट्टर और बसवराज बोम्मई सहित कई प्रमुख नेताओं के नाम शामिल हैं.  खट्टर को हरियाणा के करनाल से और बोम्मई को हावेरी से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया गया है.

    महाराष्ट्र की 48 सीटों में से शिवसेना और एनसीपी को कितनी सीटें दी जाएंगी,इसका खुलासा नहीं किया गया है. भाजपा ने बुधवार को राज्य की 15 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए. बीड से प्रीतम मुंडे की जगह पंकजा मुंडे, अकोला में संजय धोत्रे की जगह उनके बेटे अनूप धोत्रे को टिकट दिया गया है.

    महाराष्ट्र उम्मीदवारों की सूची 

    1) चंद्रपुर- सुधीर मुनगंटीवार 2) रावेर – रक्षा खडसे, 3) जालना- रावसाहेब दानवे, 4) बीड – पंकजा मुंडे 5) पुणे – मुरलीधर मोहोल 6) सांगली – संजयकाका पाटील 7) माढा – रणजीत निंबालकर 8) धुले – सुभाष भामरे 9) उत्तर मुंबई – पियूष गोयल 10) उत्तर पूर्व मुंबई – मिहीर कोटेचा 11) नांदेड – प्रतापराव चिखलीकर  12) अहमदनगर- सुजय विखे पाटील 13) लातूर- सुधाकर श्रृंगारे 14) जलगांव – स्मिता वाघ 15) दिंडोरी- भारती पवार 16) भिवंडी – कपिल पाटील 17) वर्धा – रामदास तडस 18) नागपुर- नितीन गडकरी 19) अकोला- अनूप धोत्रे 20) नंदुरबार- डॉ. हिना गावित

  • भाजपा ने लोकसभा की 195 सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार, कृपाशंकर सिंह को जौनपुर सीट से मिला टिकट

    भाजपा ने लोकसभा की 195 सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार, कृपाशंकर सिंह को जौनपुर सीट से मिला टिकट

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क

    मुंबई. भारतीय जनता पार्टी (BJP Candidate) ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची की आज घोषणा कर दी. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने इस सूची की घोषणा की है. बीजेपी की पहली लिस्ट में मोदी सरकार के 34 मंत्री एक बार फिर चुनावी मैदान में उतरने जा रहे हैं. 28 महिलाओं को भी नामांकित किया गया है. हालांकि आज महाराष्ट्र की किसी भी लोकसभा सीट की घोषणा नहीं की गई है. (BJP declared candidates for 195 Lok Sabha seats, Kripashankar Singh got ticket from Jaunpur seat)

    बीजेपी ने 195 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया

    बीजेपी नेता विनोद तावड़े ने आज 195 उम्मीदवारों की सूची की घोषणा की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से और अमित शाह गांधीनगर से चुनाव लड़ेंगे. इस सूची में दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के भी नाम हैं. 47 सीटों पर युवा उम्मीदवार दिए गए हैं. 28 सीटों पर अनुसूचित जाति और 57 सीटों पर ओबीसी के उम्मीदवार नामांकित किए गए हैं.. स्मृति ईरानी एक बार फिर अमेठी से चुनाव लड़ेंगी.

    इनका टिकट कट गया
    भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञाहजारीबाग से भाजपा सांसद जयंत सिन्हा और पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर ने पार्टी से टिकट नहीं देने का आग्रह किया था.पश्चिम दिल्ली से भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा का टिकट कटा,दक्षिणी दिल्ली से  रमेश बिधूड़ी ,भाजपा नेता डॉ. हर्षवर्धन का चांदनी चौक से टिकट काट दिया है.

    किस राज्य से कितने उम्मीदवार
    उत्तर प्रदेश – 51
    पश्चिम बंगाल – 20
    मध्य प्रदेश – 24
    गुजरात – 15
    राजस्थान-15
    केरल – 12
    तेलंगाना -9
    असम-11
    झारखण्ड – 11
    छत्तीसगढ़-11
    दिल्ली-5
    जम्मू और कश्मीर – 2
    उत्तराखंड-3
    अरुणाचल प्रदेश-2
    गोवा – 1
    त्रिपुरा-1
    अंडमान निकोबार – 1

    दमन दीव-1
    उत्तर प्रदेश 

    वाराणसी – नरेंद्र मोदी

    कैराना – प्रदीप कुमार

    मुज़फ्फरनगर – संजीव बालियान
    नगीना – ओम कुमार
    रामपुर – घनशयाम लोधी
    सम्भल – परमेश्वर सैनी
    अमरोहा – कंवर सिंह तंवर
    नोएडा – डॉ महेश शर्मा
    बुलन्दशहर – भोला सिंह
    मथुरा – हेमा मालिनी
    आगरा- एसपी सिंह बघेल
    फतेहपुर – राजकुमार चहर
    एटा – राजवीर सिंह
    आंवला – धर्मेंद्र कश्यप
    शाहजहांपुर – अरुण सागर
    लखीमपुर – अजय मिश्रा टेनी
    धौरहरा – रेखा वर्मा
    सीतापुर – राजेश वर्मा
    हरदोई – जय प्रकाश रावत
    मिश्रिख – अशोक रावत
    उन्नाव – साक्षी महाराज
    मोहनलालगंज – कौशल किशोर
    लखनऊ – राजनाथ सिंह
    अमेठी – स्मृति ईरानी

    प्रतापगढ़ – संगम लाल गुप्ता
    फरूखाबाद – मुकेश राजपूतइ

    टावा – राम शंकर कठेरिया

    कन्नौज – सुब्रत पाठक
    अकबर नगर – देवेंद्र भोले
    जालौन – भानु प्रताप सिंह वर्मा
    झांसी – अनुराग शर्मा
    हमीरपुर – पुष्पेंद्र सिंह चंदेल
    बांदा – आरके सिंह पटेल
    फतेहपुर – निरंजन ज्योति
    बाराबंकी – उपेंद्र रावत
    अयोध्या – लल्लू सिंह
    अम्बेडकरनगर – रितेश पांडेय
    श्रावस्ती – साकेत मिश्रा
    गोंडा – कीर्तिवर्धन सिंह
    डुमरियागंज – जगदम्बिका पाल
    बस्ती – हरीश द्विवेदी
    संतकबीरनगर – प्रवीण निषाद
    महराजगंज – पंकज चौधरी
    गोरखपुर – रवि किशन
    कुशीनगर – विजय दुबे
    बांसगांव – कमलेश पासवान
    लालगंज – नीलम सोनकर
    आज़मगढ़ – दिनेश लाल यादव निरहुआ
    सलेमपुर – रविन्द्र कुशवाहा
    जौनपुर – कृपा शंकर सिंह
    चंदौली – महेंद्र पांडेय

    अंडमान निकोबार – विष्णु पद रे

    अरुणाचल पश्चिम – किरण रिजिजू
    अरुणाचल पूर्व – तापिर गाओ
    सिलचर – परिमल शुक्ल वैद्य
    गुवाहाटी – बिजली कलिता
    तेजपुर-रंजीत दत्ता
    नौगांव-सुरेश बोरा
    डिब्रूगढ़ – सर्बानंद सोनोवाल
    राजस्थान
    बीकानेर – अर्जुन राम मेघवाल
    अलवर – भूपेन्द्र यादव
    नागौर – ज्योति मिर्धा
    जोधपुर- गजेंद्र शेखावत
    उदयपुर- मन्नालाल
    बांसवाड़ा- महेंद्र मालवीय
    कोटा – ओम बिरला
    झालावाड़- दुष्यंत सिंह
    मध्य प्रदेश
    मुरैना- शिवमंगल सिंह सुमन
    गुना- ज्योतिरादित्य सिंधिया
    ग्वालियर – भारत सिंह कुशवाह
    विदिशा – शिवराज सिंह चौहान
    भोपाल – आलोक शर्मा
    देवास- महेंद्र सिंह सोलंकी
    मंदसौर – सुधीर गुप्ता
    खजुराहो- वीडी शर्मा
    बैतूल – दुर्गादास को टिकट
    छत्तीसगढ़
    विलासपुर – तोखन साहू
    राजनांदगांव-संतोष पांडे
    रायपुर-बृजमोहन अग्रवाल
    बस्तर-महेश कश्यप
    दादरा नगर हवेली – लालू भाई पटेल
    दिल्ली
    चांदनी चौक-प्रवीण खंडेलवाल
    उत्तर पूर्वी दिल्ली-मनोज तिवारी
    नई दिल्ली- बांसुरी स्वराज
    दक्षिणी दिल्ली – रामवीर सिंह बिधूड़ी

    पश्चिमी दिल्ली – कमलजीत सहरावत
    उत्तरी गोवा-श्रीपद नाइक
    गुजरात
    गांधीनगर-अमित शाह
    राजकोट-पुरुषोत्तम रूपाला
    पोरबंदर – मनसुख मंडाविया
    नौसारी – सी. आर पाटिल
    जम्मू और कश्मीर
    डॉ. जितेन्द्र सिंह
    कोडरमल – अन्नपूर्णा देवी
    हजारीबाग-मनीष जायसवाल
    केरल
    कासरगोड – एमएल अश्विनी
    कन्नूर – प्रफुल्ल कृष्ण
    कोझिकोड – एमटी रमेश
    त्रिशूर – सुरेश गोपी
    अल्पुझा – शोभा सुरेंद्र
    अतींगल – वी मुरलीधरन