Tag: Mumbai Fire

  • भायखला पूर्व की हाईराइज साल्सेट इमारत में लगी भीषण आग

    भायखला पूर्व की हाईराइज साल्सेट इमारत में लगी भीषण आग

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क

    मुंबई. भायखला पूर्व स्थित हाईराइज साल्सेट इमारत में आज सुबह 10.45 बजे भीषण आग लग गई है. आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गया है. इमारत में कई लोगों के फंसे होने की जानकारी सामने आई है जिन्हें निकालने का प्रयास किया जा रहा है. (A huge fire broke out in the high rise Salsette building in Byculla East)

    मुंबई महानगरपालिका आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार भायखला पूर्व  बीए रोड न्यू ग्रेड इंस्टा मिल के पास साल्सेट बिल्डिंग में आग लगी है. मुख्य रोड पर स्थित इमारत में आग लगने के कारण मुंबई की तरफ जाने वाला इस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पर लंबा जाम लग गया है.

    इमारत में फंसे नागरिकों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है. आग लगने के कारण इमारत से निकलने वाला धुआं बहुत दूर तक दिखाई दे रहा है.

  • आजाद मैदान की पांच मंजिला मरीन चेंबर में लगी आग, आग बुझाने पहुंची दमकल की गाड़ियां

    आजाद मैदान की पांच मंजिला मरीन चेंबर में लगी आग, आग बुझाने पहुंची दमकल की गाड़ियां

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क

    मुंबई. आजाद मैदान स्थित पांच मंजिला इमारत मरीन चेंबर में भीषण आग लग गई है. आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं. (Fire broke out in the five-storey Marine Chamber of Azad Maidan, fire engines arrived to extinguish the fire)

    मुंबई फायर ब्रिगेड के अनुसार जफर होटल के सामने गोल मस्जिद के पास मरीन चेंबर इमारत के दूसरी मंजिल के एक फ्लैट में आग लगी है. आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग ने पांच फायर इंजन, वाटर टैंकर को भेजा है. इस बीच मुख्य मार्ग पर फायर ब्रिगेड के वाहनों को रास्ता देने के लिए ट्रैफिक को डाइवर्ट कर दिया है. इसलिए यातायात भी धीमा हो गया है.

  • गोरेगांव फिल्म सिटी के पास लगी आग बेकाबू लगातार सिलेंडर विस्फोट से भड़की आग

    गोरेगांव फिल्म सिटी के पास लगी आग बेकाबू लगातार सिलेंडर विस्फोट से भड़की आग

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क

    मुंबई. गोरेगांव फिल्म सिटी के पास संतोष नगर, नागरमोडी पाड़ा इलाके में गुरुवार शाम 7.30 बजे आग बेकाबू हो गई है. लगातार सिलेंडर ब्लास्ट के कारण के आग ज्यादा भड़क गई है. मुंबई फायर ब्रिगेड ने इस आग को दो लेवल की आग घोषित किया है. (Fire broke out near Goregaon Film City, fire broke out due to continuous cylinder explosion)

    एक झोपड़े में लगी आग सिलेंडर विस्फोट के बाद आग कई झोपड़ों तक पहुंच गई है. झोपड़े में लगी आग की लपटे कई किमी दूर तक नजर आ रही है. आग लगने की सूचना मिलने मौके मुंबई फायर ब्रिगेड, मुंबई पुलिस, अडानी इलेक्ट्रिसिटी, 108 एंबुलेंस के अलावा  स्थानीय मनपा स्टाफ को तैनात किया गया है. आग लगने के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। लोग चीखते चिल्लाते  बाहर की ओर भागने लगे. मुंबई फायर ब्रिगेड का कहना है कि आग बुझाने की कोशिश की जा रही है.

    मुंबई आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार आग बुझाने के लिए पांच से छह दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच कर आग बुझाने में लगी हैं. झोपड़ों में जाने के लिए गलियां संकरी होने से फायर ब्रिगेड के जवानों को आग बुझाने में परेशानी हो रही है. फिल्म सिटी के पास जिस जगह आग लगी है वह घनी आबादी वाला इलाका है. यहां पर भंगार के गोदाम और रिहायशी झोपड़े हैं. घरों में सिलेंडर होने के कारण उनमें विस्फोट हो गया. इससे आग तेजी से फैल गई. फायर ब्रिगेड के अनुसार आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है. आग में अब तक किसी के घायल होने का समाचार नहीं मिला है.
  • गोरेगांव पूर्व के खड़कपाडा फर्नीचर मार्केट में भीषण आग  तीन लेवल की आग घोषित, आग बुझाने दमकल विभाग ने झोंकी ताकत 

    गोरेगांव पूर्व के खड़कपाडा फर्नीचर मार्केट में भीषण आग  तीन लेवल की आग घोषित, आग बुझाने दमकल विभाग ने झोंकी ताकत 

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क
    मुंबई. गोरेगांव पूर्व के खड़कपाडा रहेजा बिल्डिंग स्थित फर्नीचर मार्केट में लगी आग विकराल हो गई है. आग फैलती देख इसे तीन लेवल की आग घोषित की की गई है. दमकल विभाग आग बुझाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है.( Huge fire in Khadakpada Furniture Market in Goregaon East, fire declared at three levels, fire brigade deployed forces to extinguish the fire)
     मुंबई फायर ब्रिगेड के अनुसार आग शनिवार 11.19 बजे लगी थी. सूचना मिलने पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों ने लोगों को बाहर निकाल कर आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं.  आग फर्नीचर बाजार में ग्राउंड फ्लोर में बने फर्नीचर दुकानों लगी है. जो कि फैल कर लगभग 2000X2000 वर्ग मीटर क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया है. इस आग में लकड़ी के फर्नीचर, प्लास्टिक सामग्री, स्कैप सामग्री, थर्मोकोल, प्लाईवुड आदि के 5-6  तक फैल चुकी है. दुकानों में रखे सामान जल रहे हैं.
    आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड 4 उच्च दाब लाइनें और 5 बड़ी हौज लाइनों का उपयोग कर रहा है. इसके अलावा 12 फायर इंजन, डब्ल्यूक्यूआरवी, क्यूआरवी, 11 जेटी, 3 एडब्ल्यूटीटी, रोबो, बीए वैन, सीपी, डब्ल्यूटीवी साइट पर लगाए गए हैं. पांच से दमकल केंद्रों से अग्नि शमन वाहन बुलाए गए हैं. अधिकारी का कहना है कि अब तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.
  • कुर्ला के रंगून ढ़ाबा में भीषण आग , किसी के घायल होने की खबर नहीं

    कुर्ला के रंगून ढ़ाबा में भीषण आग , किसी के घायल होने की खबर नहीं

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क
    मुंबई. जे जे जलेबी के पास एलबीएस मार्ग कुर्ला पश्चिम के रंगून ढ़ाबा में भीषण आग लगी है. प्राथमिक सूचना में कई लोगों के घायल होने की खबर आई थी लेकिन मुंबई फायर ब्रिगेड का कहना है कि अब तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है. आग शनिवार रात 9 बज कर 8 मिनट पर लगी थी. (Huge fire at Rangoon Dhaba in Kurla, several people reported injured)
    प्राथमिक जानकारी के अनुसार जब आग लगी उस समय ढ़ाबे में ग्राहकों की भीड़ लगी हुई थी. मिलने पर पहुंचे फायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुटा है. आग बढ़ने के कारण इसे एक लेवल की आग घोषित किया गया है. आग के कारणों का पता नहीं चल सका है.
    आग पर काबू पाने के लिए मुंबई फायर ब्रिगेड , बीएमसी वार्ड स्टाफ,  मुंबई फायर ब्रिगेड (04 एफई, 03जेटी, 01 एडब्ल्यूटीटी, 01डब्ल्यूक्यूआरवी, 108 एम्बुलेंस.01 एडीएफओ, 02 एसओ), पुलिस, अदानी इलेक्ट्रिसिटी, ट्रैफिक पुलिस, 108 एम्बुलेंस को मौके पर भेजा गया है.
  • मुंबई में आधी रात को आग का तांडव, फायर ब्रिगेड ने खाली कराई 15 मंजिला इमारत

    मुंबई में आधी रात को आग का तांडव, फायर ब्रिगेड ने खाली कराई 15 मंजिला इमारत

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क

    मुंबई. मंगलवार की आधी रात बांद्रा पश्चिम 14वें रोड पर स्थित 15 मंजिला बिल्डिंग फोर्च्यून एन्क्लेव में आग का तांडव मच गया. इमारत के 6 ठीं मंजिल के एक फ्लैट में लगी आग का धुआं पूरी इमारत में फैलने से निवासियों में हड़कंप मच गया. इसी इमारत में बॉलीवुड सिंगर शान भी रहते हैं. (Fire rages in Mumbai at midnight, fire brigade evacuates 15-storey building)

    जान बचाने के लोग नीचे की तरफ भागने लगे. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने उपर की मंजिल पर फंसे नागरिकों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. आखिरी फ्लोर से 8 पुरुष और एक महिला को बचाया गया. इसी तरह 2 महिला और एक पुरुष को आठवीं मंजिल से और एक महिला को दूसरी मंजिल से बचा कर नीचे लाए.

    8वीं मंजिल पर 80 वर्ष की महिला सती गोपाल प्रयानी बेहोश मिली जिन्हें निकाल कर बांद्रा के भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. महिला की हालत स्थिर बताई गई है. आग बुझाने के लिए मुंबई फायर ब्रिगेड की तरफ से 4 फायर इंजन, 4 जंबो वाटर टैंकर सहित अन्य वाहनों को लगाया गया.

    फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने बताया कि एक एक कर पूरी बिल्डिंग को खाली कराया गया. उसके बाद आग बुझाने की कोशिश शुरू की गई जो रात चलती रही. सोमवार शाम मानखुर्द मंडाले के भंगार गोदाम में भी भीषण आग लग गई थी जिसे बुझाने में फायर ब्रिगेड के पसीने छूट गए.मंगलवार सुबह करीब 4 बजे आग को बुझाया जा सका. फिलहाल आग की दोनों घटनाओं में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

  • मुंबई के गोरेगांव, माटुंगा, अंधेरी में भीषण आग से अफरातफरी

    मुंबई के गोरेगांव, माटुंगा, अंधेरी में भीषण आग से अफरातफरी

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क

    Massive Fire in Mumbai मुंबई. मुंबई में दीवाली के अवसर पर अभी अभी तीनों स्थानों पर लगी भीषण आग फायर ब्रिगेड के लिए मुसीबत बन गया है. माटुंगा पूर्व स्थित सरकारी रेशनिंग कार्यालय में लगी भीषण आग बुझाने का काम चल ही रहा था कि अंधेरी पूर्व भंगारवाडी झोपड़पट्टी में बनाए गए गोदाम सिलेंडर ब्लास्ट होने से आग लग गई. आग की चपेट में 15 गोदाम आ गए जिसे बुझाने का काम चल रहा है. इस बीच गोरेगांव की एक हाइराइज इमारत लोढ़ा फियोरेंजा के 30 वीं मंजिल पर आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड को वहां भागना पड़ा है. (Panic due to massive fire in Mumbai’s Goregaon, Matunga, Andheri)

    मुंबई फायर ब्रिगेड के अनुसार बीते 30 घंटे के दौरान 80 स्थानों पर आग लगी है. पांच स्थानों को छोड़ कर बाकी आग मामूली स्वरूप की थी,  फिलहाल 4 स्थानों पर आग बुझाने का काम चल रहा है. बीती रात चीरा बाजार की एक इमारत में आग लगने के बाद इमारत में फंसे तीन लोग जान बचाने के लिए तीसरी मंजिल से कूद गए. तीनों को नायर अस्पताल में इलाज कर डिस्चार्ज कर दिया गया.

    अंधेरी पूर्व के भंगारवाडी झोपड़पट्टी की गोदाम में सिलेंडर फट जाने से आसपास के कई गोदाम में आग की चपेट में आ गए. फायर ब्रिगेड के अनुसार वहां पर 8 से 10 सिलेंडर फटे है. आग बुझाने का काम अभी चल रहा है.

    माटुंगा पूर्व के सरकारी रेशनिंग कार्यालय में आग लगने से कार्यालय धू धू कर जल रहा है. आग बुझाने के लिए दमकल के चार वाहनों को भेजा गया है. अब तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका.

    गोरेगांव पूर्व हब मॉल के पास हाइराइज इमारत लोढ़ा फियोरेंजा के  30 वीं मंजिल के रुम नंबर 3003 में आग लग गई. रिहायशी इमारत होने के कारण आग बुझाने के फायर ब्रिगेड को यहां भी जाना पड़ा. मुंबई फायर ब्रिगेड के अनुसार फिलहाल चार स्थानों पर आग बुझाने का काम चल रहा है. अब तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.

     

  • मानखुर्द मंडाले के कुर्ला स्क्रैप की आग हुई विकराल, कई झोपड़े, गोदाम जले, आग बुझाने का प्रयास तेज

    मानखुर्द मंडाले के कुर्ला स्क्रैप की आग हुई विकराल, कई झोपड़े, गोदाम जले, आग बुझाने का प्रयास तेज

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क

    मुंबई. रविवार को मानखुर्द मंडाले स्थित कुर्ला स्क्रेप यार्ड  Massive Fire at Kurla Scrap);में लगी भीषण आग विकराल रूप धारण कर लिया है. आग की चपेट में अब तक कई गोदाम और झोपड़ियां जल कर स्वाहा हो चुकी हैं. हवा के कारण आग तेजी से फैल कर अन्य गोदामों तक पहुंच रही है. इस कारण मुंबई फायर ब्रिगेड ने इसे 2 लेवल की आग घोषित किया है. फायर ब्रिगेड अधिकारी के अनुसार आग बुझाने का प्रयास तेज कर दिया गया है. Mankhurd Mandale’s Kurla scrap fire becomes huge, many huts, warehouses burnt, efforts to extinguish the fire intensified

    मुंबई आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार कुर्ला स्क्रेप में शाम करीब 6 बजे आग लगने की सूचना मिली थी. आग की सूचना पर मुंबई फायर ब्रिगेड, पुलिस और स्थानीय मनपा कर्मचारियों को मौके पर रवाना किया गया था. आग बुझाने का प्रयास चल रहा था कि हवा के कारण आग फैलती जा रही है. इस कारण दो लेवल की आग घोषित करना पड़ा है.

    मानखुर्द मंडाले कुर्ला स्क्रेप आग
    मानखुर्द मंडाले कुर्ला स्क्रेप यार्ड में भीषण आग

    अधिकारी के अनुसार स्क्रैप यार्ड में लकड़ी का गोदाम, अस्थाई झोपड़ियां, प्लास्टिक मैटेरियल, रबर स्टॉक सहित अन्य भंगार रखे हुए हैं. इनमें आग तेजी से फैल रही है. आग बुझाने के लिए 9 फायर इंजन, 10 जेट, क्यूआरवी, वाटर टैंकर का उपयोग किया जा रहा है. मौके पर 108 एंबुलेंस भेजा गया है. दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने का प्रयास तेज कर दिया गया है. अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.

     

     

     

  • नरीमन प्वाइंट स्थित बीजेपी के पार्टी ऑफिस में भीषण आग

    नरीमन प्वाइंट स्थित बीजेपी के पार्टी ऑफिस में भीषण आग

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क

    मुंबई.दक्षिण मुंबई के नरीमन पॉइंट स्थित महाराष्ट्र भारतीय जनता पार्टी (BJP party Office Fire) कार्यालय में रविवार को भीषण आग लग गई. आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं. जब आग लगी उस समय दफ्तर में 100 लोग मौजूद थे. सभी निकलकर बाहर की तरफ भागने लगे. फायर ब्रिगेड का कहना है कि इस आगजनी में कोई घायल नहीं हुआ है. (Major fire in Maharashtra BJP’s party office at Nariman Point)

    यह कार्यालय पूरे महाराष्ट्र में भाजपा संगठन के कामकाज की देखरेख करता है. भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, “आज रविवार की छुट्टी थी और कार्यालय में मरम्मत का काम चल रहा था. शॉर्ट सर्किट के कारण कार्यालय में आग लग गई.

    पार्टी दफ्तर की रसोई में वेल्डिंग का काम चल रहा था तभी शॉर्ट सर्किट के कारण आग फैल गई. मुंबई फायर ब्रिगेड की एक टीम मौके पर पहुंची और कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया.

    महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर और वरिष्ठ भाजपा नेता प्रसाद लाड ने कार्यालय का दौरा किया. लाड ने संवाददाताओं से कहा, “कार्यालय में आग लगने के बाद अग्निशमन सामग्री का उपयोग किया गया. आग मुख्यालय के पिछले हिस्से में लगी और कार्यालय सामग्री आग से प्रभावित नहीं हुई.

    राहुल नार्वेकर ने बताया कि आग लगने के समय कार्यालय में 100 लोग थे. उन्हें तुरंत बाहर निकाला गया. फायर ब्रिगेड के कर्मचारी पहुंचे और आग पर काबू पाने में कामयाब रहे. कोई भी घायल नहीं हुआ और कोई हताहत नहीं हुआ.

    मुंबई फायर ब्रिगेड के कर्मचारी फिलहाल कूलिंग ऑपरेशन में लगे हुए हैं. लोकसभा चुनाव के कारण बड़े नेता चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं. इस कार्यालय से ही महाराष्ट्र में प्रचार सामग्री आदि की व्यवस्था की जाती है. पार्टी नेता का कहना है कि सामग्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है.

  • वडाला के हाईराइज दोस्ती एम्ब्रोसिया में आग, 26 वीं मंजिल पर लगी आग को बुझाने का प्रयास

    वडाला के हाईराइज दोस्ती एम्ब्रोसिया में आग, 26 वीं मंजिल पर लगी आग को बुझाने का प्रयास

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क

    मुंबई. वडाला पूर्व अंटापहिल बस डिपो के पास दोस्ती एम्ब्रोसिया बिल्डिंग ( Dosti Ambrosia fire) की 26वीं मंजिल पर भीषण आग लगी है जिसे बुझाने का प्रयास किया जा रहा है. मुंबई फायर ब्रिगेड के अनुसार आग रात 11.06 बजे लगी थी. (Fire in Wadala’s high rise building Dosti Ambrosia, efforts to extinguish the fire on 26th floor)

    फायर ब्रिगेड के अनुसार दोस्ती एम्ब्रोसिया इमारत 38 फ्लोर की है. इसकी 26 वीं मंजिल पर धुंए का गुबार छाया हुआ है. मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवान इमारत में फंसे निवासियों को निकालने में जुटे हुए हैं.

    इस आग  को लेवल वन घोषित किया गया है. आग बुझाने के लिए चार फायर इंजन, फायर टैंकर, 01टीटीएल, 01 जेटी के साथ वाटर टैंकर और एंबुलेंस को भेजा गया है. मौके पर मुंबई पुलिस, फायर ब्रिगेड, मनपा और बेस्ट विद्युत उपक्रम के अधिकारी भी मौजूद हैं. अधिकारी ने बताया कि इमारत में लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. आग पर भी काबू पाने की कोशिश की जा रही है.