Tag: आयकर

  • जालना में पैसों की बरसात, 32 किलो सोना, डायमंड, सहित 390 करोड़ रुपए की संपत्ति बरामद

    जालना में पैसों की बरसात, 32 किलो सोना, डायमंड, सहित 390 करोड़ रुपए की संपत्ति बरामद

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क

    मुंबई. जालना में आयकर विभाग ने इस्पात निर्माता के घरों पर आय कर विभाग की छापेमारी में बड़े पैमाने पर अघोषित संपत्ति (Jalna, 32 kg gold, diamond, including assets worth Rs 390 crore recovered बरामद हुई है. इस छापेमारी में आयकर विभाग को काफी मशक्कत करनी पड़ी है. 390 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति सामने आई है. इसमें 58 करोड़ नकद, 32 किलो सोने के आभूषण,समेत 16 करोड़ रुपए के हीरे मिले हैं. इसके अलावा 300 करोड़ की संपत्ति के दस्तावेज मिला कर कुल 390 करोड़ रुपए की अघोषित संपत्ति बरामद हुई है.

    जालना में इनकम टैक्स विभाग ने एक बड़ा छापा मारा है. छापे का यह सत्र पिछले 1 अगस्त से शुरू हुआ था. यह कार्रवाई 8 दिनों तक चली. आयकर विभाग के अधिकारियों ने अलग-अलग टीमों के जरिए एक साथ अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की. आयकर विभाग ने नई एमआईडीसी में 3 रोलिंग मिलों और उनसे जुड़े वित्तीय लेनदेन की जांच की. इसमें औरंगाबाद के एक प्रमुख बिल्डर और व्यवसायी शामिल हैं. इस ऑपरेशन में 390 करोड़ रुपए नगद मिले हैं जिसको गिनने में अधिकारियों को 16 घंटे लग गए.

    जालना में इन चार बड़ी स्टील मिलों ने लेनदेन से करोड़ों रुपए की अतिरिक्त आय अर्जित की और इन लेनदेन को रिकॉर्ड में नहीं लाया गया था. इसलिए, आयकर विभाग ने बहुत ही गुप्त तरीके से यह छापेमारी की. 

    इन उद्योगपतियों के घरों, दफ्तरों, फार्महाउसों पर छापेमारी की गई. पांच टीमों ने एक साथ कार्रवाई की. शुरुआत में टीम को कुछ हाथ नहीं लगा लेकिन बाद में, जब टीम ने शहर से दूर एक फार्महाउस पर छापा मारा, तो वहां बड़  खजाना हाथ लगा. बिस्तर में अलमारी के नीचे पैसों के बंडल मिले. इसमें फैक्ट्री के तीन मालिकों के पास से नकदी मिली. इसके साथ ही सोने के गहने, सोने के बिस्कुट, ईंट, सिक्के और हीरे भी मिले हैं. कुल 32 किलो सोना जब्त किया गया.

    करीब 300 करोड़ की कुल बेहिसाब संपत्ति मिली है. औरंगाबाद में भी दो कारोबारियों के यहां छापेमारी की गई. इनके पास से 58 करोड़ नकद बरामद किया गया है.इसमें 16 कैरेट सोने के आभूषण और हीरे मिले हैं.

    दिलचस्प बात यह है कि जालना में आयकर विभाग के अधिकारियों ने शादी पार्टियों के स्टिकर वाली कारों से  शहर में प्रवेश किया था. ये अधिकारी शादी की गाड़ी में शहर पहुंचे थे ताकि किसी को इस बारे में किसी को भनक न लग सके.

  • तीसरे दिन भी आयकर की छापेमारी जारी

    तीसरे दिन भी आयकर की छापेमारी जारी

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क
    It,Raid on Yaswant Jadhav House: मुंबई शुक्रवार सुबह 6 बजे शिवसेना उपनेता और स्थायी समिति अध्यक्ष यशवंत जाधव के घर डाला गया आयकर विभाग का छापा लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा. यशवंत जाधव के मझगांव स्थित दोनों आवास और बीएमसी के कुछ ठेकेदारों पर एक साथ छापा मारा गया था. आयकर अधिकारी जाधव के घर तब से अब तक जमे हुए हैं. दो दिन से जाधव के घर के बाहर शिवसैनिक भी जमा होकर नारेबाजी कर रहे थे. आखिरकार जाधव की विधायक पत्नी यामिनी जाधव को बाहर आकर शिवसैनिकों को समझाना पड़ा. यामिनी ने शिवसैनिकों से कहा कि हम लोग सब ठीक हैं. आप गुस्से में कोई भी कदम न उठाएं. उन्होंने सभी को अपने घर जाने के लिए कहा. जाधव के घर आयकर विभाग की रेड लंबी खिंचती जा रही है. तीन दिन बाद चली छापेमारी में 2 करोड़ रुपये कैश और 10 बैंक लॉकर सील किए जाने की जानकारी मिली है. आईटी अधिकारी अभी भी वहीं डटे हुए हैं.
    बता दें कि बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने जाधव पर बीएमसी ठेके में 100 करोड़ रुपये भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था. जाधव शिवसेना के लिए बड़े फाइनेंसर में से एक बताए जाते हैं. इसलिए केंद्रीय एजेंसियों की तरफ से जाधव को टार्गेट किया गया है. मुंबई की महापौर किशोरी पेडणेकर ने भी आरोप लगाया था कि मनपा चुनावों के मद्देनजर केंद्र की सरकार शिवसेना नेताओं को निशाना बना रही है. जाधव की पत्नी यामिनी जाधव पर आरोप है कि विधानसभा चुनाव में उन्होंने अपनी संपत्ति का गलत ब्यौरा दिया था. इसके अलावा 15 करोड़ रुपये मनी लांड्रिंग के जरिए यूएई भेजे गए थे.
    जाधव के दोनों आवास के साथ मुंबई बीआईटी चाल में रहने वाले शिवसैनिक विजय लेपारे के घर पर भी छापा डाल कर दस्तावेज खंगाले गए. जाधव के वार्ड में काम करने वाले कुछ बीएमसी के ठेकेदारों के घरों और दफ्तरों पर भी छापे डाले गए. कमला लैंड मार्क इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि. के अलावा मुलुंड, बोरीवली, गोरेगांव, विलेपार्ले, मलबार हिल, रे, रोड़ में भी छापेमारी की गई है.