Tag: क्रेडाई-एमसीएचआई

  • रुके हाउसिंग प्रोजेक्ट को शुरु करने का अभियान चलाएगा क्रेडाई

    रुके हाउसिंग प्रोजेक्ट को शुरु करने का अभियान चलाएगा क्रेडाई

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क

    मुंबई. मुंबई महानगर प्रदेश (एमएमआर) के रिअल इस्टेट क्षेत्र के लिए अब तक का मई सर्वश्रेष्ठ महीना रहा. इसमें 9,630 प्रॉपर्टी ट्रांजेक्शन के तहत  714 करोड़ रुपए की धनराशि का राजस्व प्राप्त हुआ. इसके बावजूद स्थगित या विलंबित प्रोजेक्टस के मामले का तनाव अब भी देश की आर्थिक राजधानी भुगत रही है. (CREDAI will run a campaign to start the stalled housing project) क्रेडाई देश भर में रुके हुए प्रोजेक्ट को शुरु करने का अभियान चलाने का निर्णय लिया है.

     

    रेडी रेकनर दर में वृद्धि एवं ब्याज दर बढ़ने के बावजूद भी एमएमआर में नए घरों की बिक्री की संख्या लगभग दोगुनी हुई है. यह देश भर में विगत 6 सालों के यूनिटस के बिक्री का सर्वाधिक आंकड़ा है.

    क्रेडाई – एमसीएचआई के अध्यक्ष  बोमन इरानी ने कहा कि एमएमआर में स्थगित प्रोजेक्टस को गति देने के मामलों पर काम करने हेतु उद्यम के स्टेकहोल्डर्स को एक हो कर सामुहिक रूप से वर्तमान चुनौतियों का सामना करना चाहिए. उन पर जीत हासिल करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि सभी की सहमति से यह अपील की जा रही है, चर्चगेट में आयोजित ब्ल्यू- रिबंड संगोष्ठी महारेरा के अध्यक्ष अजॉय मेहता, महारेरा के सदस्य डॉ. विजय सतबीर सिंह (रिटायर्ड आई. ए. एस.), एड  परिमल श्रॉफ, आरपीडब्ल्यूए के अध्यक्ष सीए अश्विन शाह एवं अन्य महत्त्वपूर्ण गणमान्य व्यक्ति संगोष्ठी में  सम्मिलित हुए.

    1 जून 2022 को देश भर  के 35,488 हाउसिंग प्रोजेक्टस में‌ से 9,304 पूरे हुए है. 26,000 से अधिक विलंबित हैं. इसमें नियमित या स्थगित किए हुए प्रोजेक्टस भी हैं. इस विलम्ब के मुख्य कारणों में से एक क्रेडीट निधी के बैकअप की योजना का अभाव, मान्यता देनेवाली प्रणाली से जुडी दिक्कतें और रॉ मटेरियल्स में हुई अत्यधिक बढोतरी के कारण मार्जिन्स पर भी असर हुआ है.

    इरानी ने कहा कि देश के स्थगित प्रोजेक्टस में से 20% से अधिक एमएमआर में हैं और कैश सप्लाई अखण्ड रूप से जारी रहने से उनका पूरा होना महत्त्वपूर्ण है,. वर्तमान चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए सभी स्टेकहोल्डर्स ने आपसी सहमति से चालू बिजनेस के हित के लिए एक दूसरे के साथ आना आवश्यक है. यदि जरूरी हुआ तो ज्वाइंट वेंचर्स और अन्य पद्धतियों से सभी के समान उद्देश्य के लिए सहयोग करना होगा.  राज्य सरकार द्वारा अलोटी द्वारा होनेवाली देर पर लगनेवाले ब्याज को भी विशेष रूप से माफ करना चाहिए और अंतरिम क्रेडिट सहायता देनी चाहिए.

    महारेरा के अध्यक्ष अजॉय मेहता ने कहा कि भारत सरकार द्वारा हाल ही में स्टील और सीमेंट उत्पादों पर आयात कर कम करने का निर्णय लिया गया. जिसका इस क्षेत्र पर सकारात्मक असर हुआ है. 2020- 21 की तुलना में खर्च बढे हैं, साथ ही विशिष्ट परिस्थिति‌ में आर्थिक संस्थाओं पर होनेवाले रेरा के अधिकारक्षेत्र को ध्यान में रखते हुए इन प्रोजेक्टस की पूर्ति होने और उनके फास्ट ट्रैकिंग पर तुरन्त ध्यान देने की आवश्यकता है. जिससे घर खरीदने वाले ग्राहकों का बोझ हल्का होगा. कुछ खास शर्तों के साथ उनका प्रमोशन चालू रखने हेतु ऑथोरिटी का स्वयं निर्णय लागू करेंगे.

    महारेरा सदस्य डॉ. विजय सतबीर सिंह ने रेरा के सहभाग का समर्थन करते हुए कहा कि “महारेरा में हम क्रेडई- एमसीएचआई को उनकी योजनाओं के लिए सहायता करना आगे भी जरी रखेंगे जिससे वे ग्राहकों की सहायता हेतु और ग्राहकों की सकारात्मक भावनाओं को आगे भी जारी रख सकेंगे.

  • MMR में बिके130,000 करोड़ कीमत के अपार्टमेंट

    MMR में बिके130,000 करोड़ कीमत के अपार्टमेंट

    Mumbai property :मुंबई महानगर (MMR) में  साल 2021 में एमएमआर (MMR) में सबसे ज़्यादा 242,000 Flats का पंजीकरण किया गया, जो 2020 की तुलना में 53 फीसदी अधिक था, यहां तक कि यह आंकड़ा 2019 की तुलना में भी 20 फीसदी अधिक था. ये आंकड़े और ऐसे कई विश्लेषण ‘एमएमआर हाउसिंग अपटिक एडेड बाय सपोर्ट’ रीसर्च (MMR Housing Aptic Added Buy Support) रिपोर्ट में पेश किए गए हैं क्रेडाई एमसीएचआई, (Credai-Mchi & CRE Matrix,coliers) कोलियर्स और सीआरई मेट्रिक्स द्वारा संयुक्त रूप से तैयार की गई इस रिपोर्ट को आज जारी किया गया. क्रेडाई – एमसीएचआई मुंबई के अध्यक्ष दीपक गरोडिया ने यह जानकारी दी.
    सितम्बर 2020 में सरकार ने सितम्बर से दिसम्बर 2020 तक की अवधि के लिए सभी रिहायशी लेनदेनों पर स्टाम्प ड्यूटी शुल्क 5 फीसदी से कम कर 2 फीसदी कर दी और इसके बाद जनवरी- मार्च 2021 की अगली तिमाही के लिए 3 फीसदी कमी लाई गई. इसके अलावा होम लोन की दरों की कमी, स्थिर कीमतों, मांग में बढ़ोतरी, अपने घर के लिए बढ़ते रूझानों के चलते साल के दौरान सेल्स में बढ़ोतरी हुई.
    रिपोर्टलॉन्च के अवसर पर  बोमन ईरानी, इनकमिंग प्रेज़ीडेन्ट क्रेडाई-एमसीएचआई ने कहा, कि ‘‘‘एमएमआर हाउसिंग अपटिक एडेड बाय सपोर्ट’ रीसर्च रिपोर्ट को पेश करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है, जिसे हाल ही में क्रेडाई एमसीएचआई, कोलियर्स और सीआरई मेट्रिक्स द्वारा संयुक्त रूप से तैयार किया गया है.
     प्रीमियम कटौती के चलते एक औसत वर्ष की तुलना में 5 गुना संग्रह हुआ. इसके अलावा स्टाम्प ड्यूटी में कटौती के चलते दोगुनी संख्या में फ्लैट बिके.  अक्टूबर 2020 से मार्च 2021 के बीच की अवधि में तकरीबन 1.30 लाख करोड़ कीमत के रिहायशी फ्लैट बेचे गए.
    सेंट्रल मुंबई (दादर, लोवर परेल, वरली, सेवरी, माहिम, मटुंगा, परेल, वड़ाला) Mumbai में 2021 में सेल्स में सबसे ज़्यादा सुधार हुआ। यहां पंजीकरण की संख्या 2019 की तुलना में 93 फीसदी और 2020 की तुलना में 71 फीसदी बढ़ी। ठाणे में सबसे ज़्यादा 42 फीसदी पंजीकरण किए गए, यहां सबसे ज़्यादा स्टाम्प ड्यूटी का संग्रहण हुआ.
    130,000 करोड़ कीमत के अपार्टमेन्ट बेचे गए, जबकि कोविड से पहले की समान अवधि में रु 60,000 करोड़ के अपार्टमेन्ट बेचे गए थे.
    एमएमआर में, 2021 में घरों की बिक्री बढ़ने से स्टाम्प ड्यूटी का संग्रहण सालाना 81 फीसदी बढ़कर 2019 के स्तर को छू गया है  बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कोरपोरेशन (Mumbai Municipal Corporation)ने भी प्रीमियम के संग्रहण में बढ़ोतरी दर्ज की है, यह आंकड़ा दिसम्बर 2021 के अंत से पहले ही रु 11000 करोड़ को पार कर गया था। पिछले 10 सालों के दौरान औसत संग्रहण 3500-4000 करोड़ की रेंज में रहा, जिसमें कई गुना बढ़ोतरी हुई है.
    वहीं वित्तीय वर्ष 2020-21 में सम्पत्ति कर (property Tax ) का संग्रहण रु 5135 करोड़ के आंकड़े के साथ 10 साल में सबसे उच्चतम स्तर तक पहुंच गया. सम्पत्ति कर जीएसटी (GST) के बाद ग्रेटर मुंबई नगर निगम को राजस्व का सबसे बड़ा फायदा हुआ.