Tag: मराठा आंदोलन

  • मराठा आंदोलन एक्शन में आई मुंबई पुलिस, सड़कों से वाहनों को हटाने की कार्रवाई शुरू

    मराठा आंदोलन एक्शन में आई मुंबई पुलिस, सड़कों से वाहनों को हटाने की कार्रवाई शुरू

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क

    मुंबई। मुंबई हाईकोर्ट कोर्ट ने सरकार को निर्देश दिया था मंगलवार 4 बजे तक मराठा आंदोलनकारियों से दक्षिण मुंबई के परिसर और सड़कों को मुक्त कराएं। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद अब मुंबई पुलिस एक्शन में आ गई है। सड़कों पर खड़े वाहनों को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मंत्रालय से लेकर जेजे ब्रिज तक खड़े किए गए सभी वाहनों को सख्ती के साथ हटाया जा रहा है। (Mumbai police comes into action due to Maratha agitation, operation to remove vehicles from roads begins) 

    मुंबई के आजाद मैदान में शुक्रवार से शुरू मराठा आंदोलन के कारण दक्षिण मुंबई की दशा बिगड़ गई थी।  महाराष्ट्र भर से लाए गए वाहनों को सड़कों के बीच में खड़ा कर मुंबई को पंगु बना दिया गया था। फुटपाथ को रसोईं घर बना दिया गया। गंदगी को सड़कों पर ही फेंक कर शहर में दुर्गंध का वातावरण निर्माण करने का प्रयास किया गया।

    लेकिन हाईकोर्ट के निर्देश के बाद अब मुंबई पुलिस किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार हो गई है। एसआरपीएफ की की टुकड़ी को क्विक एक्शन के लिए अलर्ट पर रखा गया है। मुंबई पुलिस भी सड़कों पर उतर चुकी है। जहां भी वाहन खड़े किए गए हैं सबको हटा रही है।  पुलिस सूत्रों के अनुसार वाहन हटाने पर वाहनों को टोविंग कर निकाला जाएगा। अभी हम संयम के साथ वाहनों को हटाने के लिए कह रहे हैं। आवश्यकता पड़ने पर कठोर कदम उठाए जाएंगे।

     

  • मराठा आंदोलन,आजाद मैदान में बनाए जा रहे स्टेज को पुलिस ने रोका

    मराठा आंदोलन,आजाद मैदान में बनाए जा रहे स्टेज को पुलिस ने रोका

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क
    मुंबई. मराठा आरक्षण को लेकर मनोज जरांगे पाटिल ( Manoj Jarange Patil) का मोर्चा एपीएमसी में दाखिल हो गया है. ( Maratha Reservation)  मोर्चा 26 जनवरी को आजाद मैदान पहुंचना था लेकिन मुंबई पुलिस ने नोटिस देकर मोर्चे को खारघर में ही रोकने का सुझाव दिया है. पुलिस ने जरांगे पाटिल को आजाद मैदान में अनशन की अनुमति देने से इनकार कर दिया है. वहीं सकल मराठा समाज की तरफ से आजाद मैदान में अनशन के लिए बनाए जा रहे स्टेज को पुलिस ने रोक दिया है. हालांकि जरांगे पाटिल अब भी आजाद मैदान में अनशन करने पर अड़े हुए हैं. (Maratha movement, police stopped the stage being built in Azad Maidan)
     मनोज जरांगे ने घोषणा किया था कि मराठा को आरक्षण मिलने तक मुंबई से वापस नहीं लौटेंगे. उनके साथ लाखों लोग मुंबई की दिशा में आ रहे हैं. यदि इतने लोग एक साथ मुंबई में प्रवेश करते हैं तो मुंबई की कानून व्यवस्था चरमरा जाएगी. मुंबई पुलिस के हाथ-पांव फूले हुए हैं. हजारों वाहनों के साथ मोर्चा मुंबई में आने पर ट्रैफिक ठप हो जाएगा.  ‘ इनसाइट न्यूज स्टोरीज ‘ ने पिछले सप्ताह ‘मराठा मोर्चा से ड़री मुंबई पुलिस, न्यूज प्रकाशित की थी, तभी हमने बता दिया था कि जरांगे पाटिल को मुंबई में प्रवेश नहीं दिया जाएगा.
    जरांगे पाटिल ने कहा है कि उनका आंदोलन शांति पूर्वक होगा, कोई  आंदोलन में गड़बड़ी करता है तो उसे पुलिस के हवाले करें, लेकिन मुंबई पुलिस को ड़र है कि एक मामूली घटना बड़ा रूप ले सकती है. इसलिए मुंबई पुलिस किसी हाल में मोर्चे को मुंबई में आने नहीं देना चाहती. मुंबई पुलिस ने जरांगे को दी गई नोटिस में खारघर इंटरनेशनल कॉर्पोरेशन पार्क में अनशन करने का विकल्प सुझाया है.
     जरांगे पाटिल अब भी आजाद में अनशन करने पर अड़े हुए हैं. मराठा समाज का मोर्चा रायगड जिले के खोपोली में दाखिल हुआ था .  रात 12 बजे नवी मुंबई एपीएमसी में पहुंचा.सुबह जब मोर्चा मुंबई की तरफ रवाना होगा उसके बाद मुंबई के वाशी, ऐरोली नाकों पर जाम की स्थिति का सही अंदाजा लगाया संभव होगा कि इस मोर्चे में कितने लोग शामिल हैं.