Category: एमएमआर

  • इनसाइट न्यूज इम्पैक्ट: कल्याण डोंबिवली फर्जी सीसी मामले में 13 बिल्डर गिरफ्तार

    इनसाइट न्यूज इम्पैक्ट: कल्याण डोंबिवली फर्जी सीसी मामले में 13 बिल्डर गिरफ्तार

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क

    मुंबई.  कल्याण डोंबिवली  (Kalyan Dombivli) इमारतों में फर्जी कमिसमेंस सार्टिफिकेट (CC) और आक्यूपेशन सार्टिफिकेट (OC) मामले में क्राइम ब्रांच ने फर्जीवाड़ा में शामिल 13 बिल्डरों को गिरफ्तार किया है.

    सीसी फर्जीवाड़ा करने वाले 49 प्रोजेक्टस पर महारेरा ने 14 नवंबर को रोक लगा दी थी. इनसाइट न्यूज स्टोरी में खबर प्रकाशित होने का बड़ा इम्पैक्ट सामने आया है. कल्याण डोंबिवली पुलिस और क्राइम ब्रांच ने लगातार छापेमारी कर बिल्डरों को गिरफ्तार कर रही है. पुलिस के अनुसार अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

    गौरतलब हो कि महारेरा ने बड़ा फैसला करते हुए कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में चल रहे 49 हाऊसिंग प्रोजेक्ट पर रोक लगा दी थी. इन प्रोजेक्टस में बने घर अब बिल्डर न तो बेच सकते हैं और न ही ग्राहक खरीद सकते हैं.

    महारेरा का बड़ा फैसला, कल्याण डोंबिवली के 49 प्रोजेक्ट में घर खरीदने बेचने पर लगी रोक

     

    कल्याण डोंबिवली मनपा ने महारेरा को 49 प्रोजेक्टस की लिस्ट सौंपी थी जिसमें बताया गया था कि इन प्रोजेक्टस के बिल्डरों ने फर्जीवाड़ा करते हुए नकली सीसी बना कर घर बेच रहे हैं. मनपा ने इनको सीसी जारी ही नहीं की थी.

    महारेरा की रोक के बाद कल्याण डोंबिवली के सैकड़ों घर खरीददारों पर तलवार लटक गई है जो इन प्रोजेक्टस में घर खरीद चुके हैं. अब यह केस क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है. क्राइम ब्रांच मामले में फर्जीवाड़ा कर नकली सीसी ( Commitment Certificate) बनाने वाले बिल्डरों पर कार्रवाई कर रही है. लेकिन अधिकांश बिल्ड़र फरार है जिनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है.

    क्राइम ब्रांच ने एफआईआर में कुल 65 डेवलपर्स के नाम दर्ज किए थे. इन बिल्डरों में नकुल गायकर, वसंतम म्हात्रे शांताराम जाधव, रामसूरत गुप्ता, देवचंद कांबले, प्रदीप ठाकुर, चंद्रशेखर भोसले, प्रसाद शेट्टी, तुकाराम पाटिल, अर्जुन गायकर, अविनाश महात्रे, अशोक महात्रे, अरुण सिंह, सरबन बिंध्याचल, संजय जोशी, चिराग पाटिल, महेश,शर्मा, श्वेताबाई पाटिल, शांताराम जाधव, मनोहर कला, अनिल पाटिल, सुभाष महात्रे, नरेश पाटिल, रायबाई कला, पार्वतीबाई कला, शिवसागर यादव, अमरदीप खांडेकर, संतोष कुदलकर,मयूर देशमुख, आशु मुंगेश, सरोजनी मिश्रा, रंगूबाई भोई,सीता पाटिल, मधुकर महात्रे, सिरीश चौधरी, आनंदी महसागर भोईर, भोलेनाथ महात्रे, दत्तात्रेय पाटिल, दिगंबर महात्रे,लक्ष्मीबाई पवार, गणेश भोईर, दिनकर महात्रे, सखाराम केने,मनोहर पारकर, अनिल केने, गौतम माली, अनंत महात्रे, सोपान पाटिल के नाम शामिल थे. हालांकि जांच के महारेरा ने 49 प्रोजेक्टस पर रोक लगाने के साथ कार्रवाई का आदेश दिया था.

  • सिडको आज निकाल रहा 4 हजार घरों की लॉटरी

    सिडको आज निकाल रहा 4 हजार घरों की लॉटरी

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क
    मुंबई. नवी मुंबई में सिडको आज 4 हजार घरों की (Cidco is taking out lottery of 4 thousand houses today ) लॉटरी निकालने जा रहा है. लॉटरी निकालने का कार्यक्रम बेलापुर सिडको मुख्यालय में शुरू हो चुका है. निजी बिल्डरों की अपेक्षा सिडको घरों को लोग प्राथमिकता दे रहे हैं. लेकिन मुंबई में घर पाने का सपना कब साकार होगा? लेकिन यह खबर आपके काम की है. म्हाडा का कोकण बोर्ड भी जल्द चार हजार घरों की लॉटरी निकालने जा रहा है.
     सिडको के घर के 4 हजार घरों के लिए 16 हजार आवेदन प्राप्त हुए थे. सिडको ने सस्ते घरों के लिए इस बार डिपॉजिट राशि बढ़ा दी थी जिस कारण घरों के लिए आने वाले आवेदन घट कर हजारों में आ गए. फिर भी चार हजार घरों के लिए 16 हजार आवेदन यानी चार गुना आए हैं. भाग्यशाली लोगों को लॉटरी लगेगी.
     मुंबई में भी लंबे समय से म्हाडा ने घरों की लॉटरी नहीं निकाली गई है. मुंबई में अपने घर का सपना पालने वालों को अभी लंबा इंतजार करना होगा. लेकिन म्हाडा का कोकण बोर्ड अगले महीने दिसंबर में ठाणे, विरार सहित अन्य भागों में 4 हजार घरों की लॉटरी निकाल सकता है.

    मुंबई में म्हाडा के पास जगह की कमी के कारण घर पाने वालों का सपना अभी पूरा नहीं होने वाला है. हां मुंबई के बाहर ठाणे विरार में घर लेने की चाहत रखने वालों के लिए खुशखबरी है. दिसंबर में लॉटरी निकालने की तैयारी अंतिम चरण में है.

     
     
    म्हाडा कोकण बोर्ड की लॉटरी में ठाणे, नवी मुंबई, वसई- विरार, कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्रों घरों को शामिल किया गया है. कोकण बोर्ड ने  14 अक्टूबर 2021 को 8,984 घरों की लॉटरी निकाली थी. उस समय दो लाख 46 हजार आवेदन प्राप्त हुए थे. म्हाडा कोकण बोर्ड के अधिकारी ने बताया कि घरों की लॉटरी निकालने की तैयारी अंतिम चरण में है. हालांकि म्हाडा ने भी इस बार डिपॉजिट राशि को बढ़ा दिया है. इससे सिडको की तरह आवेदनों की संख्या घटने की संभावना है.

  • क्राइम ब्रांच की टीम के छापे में हाई फाई इमारत में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश

    क्राइम ब्रांच की टीम के छापे में हाई फाई इमारत में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क

    नालासोपारा. वसई विरार आयुक्तालय की क्राइम ब्रांच टीम ने (Sex racket running in hi-fi building exposed in the raid of crime branch team) नायगांव की एक हाईफाई इमारत में चल रहे सेक्स रैकेट पर्दाफाश करते हुए एक महिला दलाल को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दो लड़कियों को इस महिला के चंगुल से मुक्त करा लिया है.

    पुलिस निरीक्षक संतोष चौधरी ने बताया कि उन्हें सेक्स रैकेट चलाए जाने की गुप्त सूचना मिली थी. यह रेकेट वसई पूर्व वालीव पुलिस स्टेशन की हद में जुचंद्र स्टेशन रोड नायगांव में रिलायबल गार्डन बिल्डिंग के एक फ्लैट में चल रहा था.  वहां पीड़ित लड़कियों से देह व्यापार कराया जा रहा था.

    खुफिया सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने बोगस ग्राहक और पंच को जुचंद्र, बैंक ऑफ बड़ौदा रिलायबल गार्डन बिल्डिंग के उक्त फ्लैट में भेजकर पुलिस की टीम ने छापा मारकर एक महिला को हिरासत में लेकर 2 पीड़ित लडकियों को देह व्यापार के चंगुल से रेस्क्यू किया.
    महिला एजेंट कई महीनों से रिलायबल गार्डन बिल्डिंग, जुचंद्र,नायगांव में देह व्यापार का धंधा चला रही थी. क्राइम ब्रांच की टीम ने ने महिला पर पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.

    अब क्राइम ब्रांच की टीम एक महिला के ऊपर पीटा एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई कर रही है.हाई फाई इमारत  बिल्डिंग में देह व्यापार का भंडाफोड़ मीरा भाईंदर वसई विरार आयुक्तालय के वरिष्ठ अधिकारी व  क्राइम ब्रांच सहायक आयुक्त अमोल मांडवे के मार्गदर्शन में नालासोपारा AHTC के पुलिस निरीक्षक  संतोष चौधरी और नालासोपारा AHTC की टीम के द्वारा संयुक्त रुप से किया गया.

  • पालघर के जव्हार में आमने सामने भिड़ी दो एसटी बस

    पालघर के जव्हार में आमने सामने भिड़ी दो एसटी बस

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क

    Palghar St Bus Accident मुंबई. पालघर के जव्हार में आज हुए दो एसटी बसों की आमने सामने भिडंत में 25 यात्री घायल हो गए हैं. यात्रियों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

    मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को बस से निकाल कर पतंगशाह कुटीर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार नासिक से सिलवास और जलगांव से सिलवासा बस तेज रफ्तार से आमने सामने टकरा गई. जव्हार सिलवासा मार्ग पर  जयसागर डैम के पास यह दुर्घटना हुई.

     

  • गोदरेज प्रॉपर्टीज ने महाराष्ट्र के मनोर-पालघर में शुरू की 50 एकड़ की आवासीय परियोजना

    गोदरेज प्रॉपर्टीज ने महाराष्ट्र के मनोर-पालघर में शुरू की 50 एकड़ की आवासीय परियोजना

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क

    मुंबई. भारत के प्रमुख रियल एस्टेट डेवलपर्स में से एक गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड (Godrej Properties launches 50-acre residential project in Manor-Palghar, Maharashtra ) तेजी से भूमि पार्सल की एकमुश्त खरीद के लिए मनोर, पालघर मे सूक्ष्म बाजार विकसित करने के समझौते की घोषणा की है.

    50 एकड़ में फैली इस प्रस्तावित परियोजना में लगभग 1.2 मिलियन वर्ग फुट बिक्री योग्य क्षेत्र की विकास योग्य क्षमता होने का अनुमान है. जिसमें मुख्य रूप से आवासीय प्लॉट विकास शामिल है.

    ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के प्रसिद्ध सप्ताहांत स्थलों के रूप में उनकी लोकप्रियता के कारण मनोर, पालघर, बोईसर और वाडा लोकप्रिय निवेश सूक्ष्म बाजार बन गए हैं.

    मनोर एक आत्मनिर्भर शहर है जिसमें कई स्कूल, कॉलेज, अस्पताल और बाज़ार शामिल हैं. यह भूमि मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग के निकट है जो महाराष्ट्र और गुजरात के प्रमुख शहरों को जोड़ता है.  प्रस्तावित मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का स्टेशन भी बोइसर में मनोर के पास ही प्रस्तावित है.

    गोदरेज प्रॉपर्टीज के एमडी और सीईओ मोहित मल्होत्रा ​​ने कहा कि मनोर प्लॉट विकास के लिए एक आशाजनक सूक्ष्म बाजार है और हम इस परियोजना को अपने पोर्टफोलियो में जोड़कर खुश हैं. मल्होत्रा ने कहा कि कोविड के बाद प्रीमियम घरों की मांग में तेजी देखी गई है. यह परियोजना उस उपभोक्ता खंड को ध्यान में रख कर बनाई जा रही है जो आवासीय सूक्ष्म बाजारों में जीपीएल की उपस्थिति को गहरा करने की हमारी रणनीति को पूरा करेगा.

  • MTHL पर चढ़ाया सबसे बड़ा ऑर्थोट्रोपिक स्टील डेक

    MTHL पर चढ़ाया सबसे बड़ा ऑर्थोट्रोपिक स्टील डेक

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क

    मुंबई. दक्षिण मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ने के लिए बनाया जा रहा न्हावशेवा शिवडी ट्रांसहार्बर लिंक (Largest orthotropic steel deck mounted on MTHL) पर सबसे बड़ा ऑर्थोट्रोपिक स्टील डेक चढ़ाया गया. इस लिंक परियोजना के बन जाने से नवी मुंबई से मुंबई की राह आसान हो जाएगी. फिलहाल एमटीएचएल का काम तेजी से चल रहा है.

     

    वर्तमान में  मुंबई में न्हावशेवा जाने के लिए एक घंटा 20 मिनट लगता है. लिंक परियोजना बनने के बाद यह दूरी केवल 20 मिनट में तय हो जाएगी. एक घंटे का समय की बचत होगी.

    एमएमआरडीए ने 180 मीटर लंबा और 2400 मैट्रिक टन वजनी  ऑर्थोट्रोपिक स्टील डेक को सफलतापूर्वक चढ़ाने की जानकारी दी. इस डेक का वजन 6 बोईंग विमान के जितना है. यह परियोजना 2023 में पूरी होनी है.

    एमटीएचएल का निर्माण अपने महत्वपूर्ण चरण में है. समुद्र के उपर 16.5 किमी और दोनों तरफ जमीन पर 5.5 किमी को मिला कर  कुल 22 किलोमीटर का यह लिंक रोड़ है. यह ब्रिज 6 लेन का बन रहा है. मुंबई खाड़ी पर शिवाजी नगर और चिर्ले में दो इंटरचेंज भी बनाया जा रहा है. शिवडी से वर्ली सी लिंक को जोड़ने के लिए भी एक एलिवेटेड मार्ग बनाया जा रहा है. इस परियोजना के बनने से तीसरी मुंबई का सपना भी साकार हो जाएगा.

  • सिडको ने दी मुंबई रियल एस्टेट उद्योग को बड़ी राहत

    सिडको ने दी मुंबई रियल एस्टेट उद्योग को बड़ी राहत

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क

    मुंबई.नवी मुंबई क्षेत्र की हाउसिंग प्रोजेक्ट निर्माण में आ रही बाधाओं को (CIDCO gives big relief to Mumbai real estate industry) मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, क्रेडाई-एमसीएचआई (Credai-Mchi)और सिडको के ठोस प्रयासों के माध्यम से दूर कर दिया गया है. लागू किए गए उपायों ने पहले ही क्षेत्र के बुनियादी ढांचे में बड़ा बदलाव ला दिया है. सिडको भवन में हाल ही में सिडको के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक डॉ. संजय मुखर्जी और क्रेडाई-एमसीएचआई के टास्क ओनर राजेश प्रजापति के बीच हुई बैठक में सिडको ने पहले घोषित राहत उपायों के संबंध में लिए गए कुछ प्रमुख निर्णयों के बारे में बताया है. समिति द्वारा जिन उपायों का मूल्यांकन किया गया है, उन्हें अब लागू किया जाएगा, जिससे क्षेत्र की विकास प्रक्रिया को तेजी से अमल में लाया जाएगा.

    यह प्रक्रिया मई 2022 में शुरू की गई थी, जब क्रेडाई-एमसीएचआई, सिडको और महाराष्ट्र सरकार ने ‘नवी मुंबई हाउसिंग रिवाइवल प्रोग्राम’ के एक हिस्से के रूप में नवी मुंबई के रियल एस्टेट उद्योग के लिए कुछ बड़ी राहत की घोषणा की थी  अब कार्यान्वयन पर कार्रवाई की गई है क्योंकि राज्य पहले सरकार में बदलाव के दौर से गुजर रहा था. कुछ बड़े बदलावों में यूडीसीपीआर के तहत अतिरिक्त एफएसआई लेने वाले सभी भूखंडों के निर्माण के लिए 4 साल की अवधि में बढ़त, यूडीसीपीआर के अनुसार संशोधित समझौते का निष्पादन और सिडको से एयरपोर्ट एनओसी जारी करने की मंजूरी शामिल है. इनके अलावा महारेरा को नैना क्षेत्र में अनधिकृत परियोजनाओं का पंजीकरण रद्द करने के लिए पत्र भी जारी किए गए हैं. मुंबई महानगर क्षेत्र में, रियल एस्टेट मुद्रास्फीति के खिलाफ एक अच्छा बचाव प्रदान करता है और इस तरह के उपाय इस क्षेत्र में बाजार के विकास को और बढ़ावा देते हैं.

    डॉ संजय मुखर्जी ने कहा, “सिडको एक प्रगतिशील विचारधारा वाले संगठन के रूप में यह घोषणा करते हुए प्रसन्न है कि ‘नवी मुंबई हाउसिंग रिवाइवल प्रोग्राम’ के तहत प्रस्तावित अधिकांश राहत उपायों ने लागू किया गया है जबकि कुछ अभी भी राज्य सरकार द्वारा अनुमोदन के लिए प्रक्रियाधीन हैं. ये उपाय निश्चित रूप से नवी मुंबई में रियल एस्टेट उद्योग को बढ़ावा देंगे. सिडको नवी मुंबई के कारोबारी माहौल में आशावादी बदलाव लाने के लिए उत्प्रेरक के रूप में काम करने में सबसे आगे रहा है.

    क्रेडाई-एमसीएचआई  अध्यक्ष बोमन ईरानी, ने कहा, “पिछले साल की गई बिक्री को पार करते हुए मुंबई महानगरीय क्षेत्र ने इस साल बिक्री में तेजी देखी है. नवी मुंबई एक उभरता शहर है, और हमें खुशी है कि एक एसोसिएशन के रूप में हम रियल एस्टेट उद्योग के मुद्दों को उजागर कर सकते हैं और उन्हें सिडको की मदद से हल कर सकते हैं. हमने सरकार के अधिकारियों के साथ समन्वय करना जारी रखा ताकि सिफारिशों के लिए सूचना का एक निर्बाध प्रवाह सक्षम किया जा सके और हमें उम्मीद है कि समग्र उपाय उद्योग को सुधारने में कारगर होंगे.

    क्रेडाई-एमसीएचआई के टास्क ओनर राजेश प्रजापति ने कहा, “नवी मुंबई में रियल एस्टेट उद्योग कई चुनौतियों के कारण जबरदस्त तनाव में था. हम मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आभारी हैं क्योंकि उन्होंने मुद्दों को सोच-समझकर और सही भावना से उन्हें हल किया है. ये राहत उपाय रियल एस्टेट उद्योग के पुनर्जीवन में काफी हद तक मददगार साबित होगे, रियल एस्टेट पहले से ही नवी मुंबई में तेजी से बढ़ रहा है और हमें हजारों घर खरीदारों  को उनके फ्लैट दिलाने में मदद कर रहा है. हम महाराष्ट्र सरकार से सिडको द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों पर शीघ्र कार्रवाई करने का अनुरोध करते हैं ताकि द्रोणागिरी, पुष्पक नगर आदि जैसे नए क्षेत्रों को इन उपायों से लाभ मिल सके.

    10 लागू किए गए 10 प्रमुख राहत उपाय इस प्रकार हैं:

    1. यूडीसीपीआर के तहत अतिरिक्त एफएसआई लेने वाले सभी भूखंडों के निर्माण के लिए 4 साल की अवधि तक का विस्तार

    2. एक ही आवेदन पर 3 वर्ष तक का समय विस्तार प्रदान करना

    3. सभी भूखंडों को कोविड राहत के रूप में 9 महीने का सार्वभौमिक अनुदान

    4. नैना क्षेत्र में सुधार शुल्क कम कर दिया गया है और आधारभूत संरचना योगदान शुल्क अंतिम लाभार्थी, अंतिम उपयोगकर्ता से वसूल किए जाने का प्रस्ताव है

    5. प्रीमियम शुल्क के भुगतान के लिए किस्त सुविधा

    6. यूडीसीपीआर के अनुसार संशोधित समझौते का निष्पादन

    7. सिडको की ओर से एयरपोर्ट एनओसी जारी करने की मंजूरी

    8. 22.5% योजना में आधारभूत संरचना शुल्क के भुगतान में किश्तें

    9. ईओडीबी सेल की स्थापना की गई है

    10. नैना क्षेत्र में अनधिकृत परियोजनाओं का पंजीकरण रद्द करने के लिए महारेरा को पत्र जारी किए गए हैं.

    सरकार के मंजूरी के लिए भेजा गया 

    1. डेवलपर्स द्वारा उठाए गए वित्तीय मुद्दों के लिए समिति का गठन किया गया है और जल्द ही अंतिम मंजूरी की उम्मीद है

    2. विनियम 10.15 के कार्यान्वयन का प्रस्ताव अंतिम अनुमोदन के लिए महाराष्ट्र सरकार को भेजा गया है

    3. मवेजा मामले के त्वरित निस्तारण के लिए सिडको भवन में अधिकारियों की नियुक्ति का प्रस्ताव महाराष्ट्र सरकार को भेजा गया है.

     

  • डोंबिवली में सांसद श्रीकांत शिंदे से भिड़ गई शिवसेना की बाघिन

    डोंबिवली में सांसद श्रीकांत शिंदे से भिड़ गई शिवसेना की बाघिन

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क
    ShivSena Classes: ठाणे. महाराष्ट्र में पार्टी ही नहीं पार्टी की संपत्तियों को कब्जा करने को लेकर शिवसेना और शिंदे गुट में  जोरदार संघर्ष शुरु हो गया है. डोंबिवली मध्यवर्ती शिवसेना शाखा पर कब्जा करने गए सांसद श्रीकांत शिंदे से शिवसेना की बाघिन (Shiv Sena’s tigress clashed with MP Shrikant Shinde in Dombivli) अकेले भिड़ गई.
    विधानभवन में उद्धव ठाकरे के आदेश पर शिवसेना कार्यालय को ताला लगा दिया था. यह इसलिए किया गया कि बागी गुट कार्यालय पर अपना कब्जा न जमा ले. ठाणे जिले के डोंबिवली में भी कुछ ऐसे ही देखने को मिला.
     मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सांसद पुत्र पुलिस फोर्स और डेढ़ सौ कार्यकर्ताओं के साथ डोंबिवली मध्यवर्ती शाखा पर कब्जा करने गए थे. शाखा पर लगा ताला तोड कर कब्जा करने की खबर पाकर पहुंची  कल्याण उप शहर संगठक आशा रसाल ने सांसद श्रीकांत शिंदे का कालर पकड़ कर भिड़ गई.
    पुलिस की मौजूदगी चली छीना झपटी के बाद शिंदे समर्थक शाखा पर कब्जा करने में कामयाब रहे. मुंबई से लेकर महाराष्ट्र भर में इस घटना की चर्चा है कि शिवसेना की अकेली बाघिन सैकड़ों कार्यकर्ताओं से अकेली भिड़ गई. डोंबिवली शाखा पर कब्जा करने और शिंदे पुत्र से लड़ते हुए आशा रसाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
  • ठाणे से शिवसेना का सफाया,सभी नगरसेवक शिंदे गुट के साथ

    ठाणे से शिवसेना का सफाया,सभी नगरसेवक शिंदे गुट के साथ

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क

    ठाणे. शिवसेना में विधायकों से शुरु हुई बगावत अब निचले स्तर पर पहुंच गई है. एक तरफ शिवसेना प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री लगातार पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे वहीं दूसरी तरफ शिंदे गुट भीतरघात करने में लगा है. ठाणे से ठाकरे गुट का पूरी तरह (Shiv Sena wiped out from Thane, all corporators along with Shinde faction) से सफाया हो गया है. ठाणे शिवसेना के सभी नगरसेवक एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शिंदे गुट के साथ जाने का फैसला किया है.

    शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे इस बगावत के बाद खुद को बेबस महसूस कर रहे हैं. एक के बाद एक टूट से ठाकरे गुट के साथ बचे हुए नेता सदमे में हैं. संजय राउत की बोलती बंद है. शिवसेना पर पूरी तरह से कब्जा करने के लिए शिंदे गुट हावी होता नजर आ रहा है. अब तक शिंदे गुट के साथ केवल विधायक थे. उनकी नजर पार्टी के 18 सांसदों और नगरसेवकों पर टिक गई है. ठाणे जिले में पूरी तरह से कब्जा करने के बाद शिंदे गुट का अगला कदम मुंबई के नगरसेवकों पर टिक गई है. सूत्रों ने बताया कि मुंबई में भी कई नगरसेवक पाला बदलने को तैयार बैठे हैं. शिवसेना के एक नगरसेवक का कहना है कि यहां भी चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर कई नगरसेवक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट के साथ जा सकते हैं.

    ठाणे में शिवसेना के कुल 67 नगरसेवक थे जिसमें से 66 नगरसेवक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हो गए हैं. जिला प्रमुख, तालुका प्रमुख से लेकर शाख प्रमुख और गट प्रमुख सभी शिंदे गुट के साथ आने से शिवसेना का ठाणे जिले से सफाया हो गया है.

    मुंबई के जिन विधायकों ने शिंदे गुट के साथ जाने का फैसला किया है उनका अपने क्षेत्र के नगरसेवकों पर अच्छा खासा प्रभाव है. शिंदे गुट पार्टी पर तभी दावा कर सकता है जब उसके पास विधायकों के अलावा जिलाध्यक्ष, नगरसेवक, पार्टी कार्यकर्ताओं का भी दो तिहाई की संख्या हो, ठाणे और पुणे जिले के कार्यकर्ताओं ने शिंदे गुट के साथ जाने का फैसला किया है.

    ठाकरे से मिलने आए कार्यकर्ता को अटैक

    शहापुर  से बांद्रा स्थित मातोश्री में उद्धव ठाकरे से मिलने आये एक कार्यकर्ता को हार्ट अटैक आने से मौत हो गई. मातोश्री से बाहर निकलने के बाद कार्यकर्ता को गहरा सदमा लगा था जिस कारण अटैक आने से उसकी मौत हो गई. शहापुर तालुका के शिवसेना पदाधिकारी भगवान काले बैठक शुरु थी तभी तबीयत बिगडने लगी थी. काले को कलानगर ले जाया गया लेकिन तेज अटैक के झटके से मौत हो गई.

  • मुंबईकरों की बढ़ेंगी मुश्किल सोमवार से 10% पानी कटौती

    मुंबईकरों की बढ़ेंगी मुश्किल सोमवार से 10% पानी कटौती

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क

    Water Crisis :मुंबई. मुंबई में इस बार बरसात कम होने से मुंबई को जलापूर्ति करने वाले जलाशयों में पानी का पानी का लेवल घट गया है. इस कारण मुंबई महानगर पालिका (BMC)सोमवार 10% पानी कटौती (Mumbaikars will find it difficult to cut 10% water from Monday) का निर्णय लिया है. पानी कटौती से मुंबईकरों की मुश्किलें और भी बढ़ने वाली है.बीएमसी ने लोगों से अपील किया है कि पानी के संकट से उबरने के लिए पानी का समुचित इस्तेमाल करें. बीएमसी ने कहा कि 10 प्रतिशत की कटौती का निर्णय मनपा के जलाशयों से जलापूर्ति होने वाले  ठाणे जिला, भिवंडी मनपा और बीएमसी सहित  जाने वाले अन्य गांवों पर भी लागू होगी.

    बीएमसी के अनुसार इस साल मानसून की शुरुआत बहुत कमजोर रही. मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाले जलाशयों के कैचमेंट एरिया में जितनी बारिश होनी चाहिए थी उससे बहुत कम बारिश हुई है. पिछले साल जून महीने हुई बरसात की तुलना में इस वर्ष करीब 70 फीसदी बारिश कम हुई है. जिस कारण से मुंबई में पानी कटौती का सामना करना पड़ेगा. पिछले तीन वर्षों में अच्छी बरसात होने के कारण पानी कटौती नहीं की गई थी. बीएमसी जल विभाग के अनुसार अपर वैतरणा, मोडकसागर, तानसा, मध्य वैतरणा, भातसा, विहार और तुलसी, जो मुंबई शहर को पानी की आपूर्ति करते हैं. इन सभी सातों जलाशयों में शुक्रवार को केवल 1 लाख 41 हजार 387 मिलियन लीटर यानी केवल 9.77 प्रतिशत उपयोगी जल भंडारण  बचा है. जबकि  पिछले साल इसी दिन जलाशयों में 15.54 फीसदी जल भंडार था.

    बीएमसी अधिकारी ने बताया कि यदि बरसात की स्थिति ऐसी ही बनी रहती है तो और भी कटौती को बढ़ा कर 15 फीसदी तक किया जा सकता है. बारिश नहीं होने से मुंबई के जलापूर्ति पर विपरीत असर पड़ने से इनकार नहीं किया जा सकता. पानी के संकट को देखते हुए  बीएमसी ने सोमवार 27 जून 2022 से 10% पानी कटौती शुरू की जाएगी.  मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाले जलाशयों में उपयोगी जल भंडारण की स्थिति में सुधार होने तक  पानी कटौती लागू रहेगी है. बीएमसी ने लोगों से अपील की है कि वे पानी का समुचित उपयोग करें.