Blog

  • मंत्रियों को मिला विभाग, राज्यपाल ने जारी की मंत्रियों और विभागों की सूची

    मंत्रियों को मिला विभाग, राज्यपाल ने जारी की मंत्रियों और विभागों की सूची

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क 

    मुंबई.राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने शनिवार को महाराष्ट्र के मंत्रियों के विभागों की सूची जारी की.  शपथग्रहण के बाद विभागों को लेकर महायुति के तीनों दलों में खींचतान को लेकर समझौता नहीं हो रहा था. नागपुर में चल रहे शीतकालीन सत्र  बिना मंत्रियों के ही समाप्त हुआ. लंबी प्रतीक्षा के बाद आखिरकार आज मंत्रियों के विभागों का बंटवारा फाइनल हो गया. (. Marashtra portfolios distribution, Fadnavis kept home, Shinde urban development and ajit pawar State’s Finance Department)

    1, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस –  गृह, उर्जा ( नवीनीकरण एनर्जी सहित) लॉ एंड ज्यूडिशियरी, सामान्य प्रशासन विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क 

    2, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंद –  ग्रामीण विकास, गृहनिर्माण, पीडब्ल्यूडी 

    3, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार –  फाइनेंस एंड प्लानिंग, राज्य आबकारी विभाग 

    कैबिनेट मंत्री
    1.चंद्रशेखर बावनकुले – राजस्व 
    2.राधाकृष्ण विखे पाटील – जल संसाधन ( गोदावरी व कृष्णा खोरे विकास)
    3.हसन मुश्रीफ – मेडिकल एजुकेशन 
    4.चंद्रकांत पाटील – उच्च व तंत्र शिक्षण, संसदीय कामकाज मंत्री
    5.गिरीश महाजन – जल संसाधन (विदर्भ, तापी, कोकण विकास), आपदा व्यवस्थापन
    6.गुलाबराव पाटील – जलापूर्ति 
    7.गणेश नाईक – वन
    8.दादाजी भुसे –  स्कूल शिक्षा 
    9.संजय राठोड – भूमि व जल परीक्षण
    10.धनंजय मुंडे – खाद्य एवं औषधि विभाग – उपभोक्ता संरक्षण

    11.मंगलप्रभात लोढा – कौशल्य विकास, रोजगार, उद्योग व संशोधन
    12.उदय सामंत – उद्योग व मराठी भाषा
    13.जयकुमार रावल – विपणन, प्रोटोकॉल
    14.पंकजा मुंडे – पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन, पशु संवर्धन
    15.अतुल सावे – ओबीसी विकास, डेयरी विकास मंत्रालय, ऊर्जा नवीनीकरण 
    16.अशोक उईके – आदिवासी विकास मंत्रालय
    17.शंभूराज देसाई – पर्यटन, खान व स्वातंत्र्य सैनिक कल्याण मंत्रालय
    18.आशिष शेलार – सूचना व तकनीकी 
    19.दत्तात्रय भरणे – खेल व अल्पसंख्यक विकास एवं औकाफ मंत्रालय

    20.अदिती तटकरे – महिला व बालविकास
    21.शिवेंद्रराजे भोसले – सार्वजनिक निर्माण कार्य 
    22.माणिकराव कोकाटे – कृषी
    23.जयकुमार गोरे – ग्रामीण विकास, पंचायत राज
    24.नरहरी झिरवाल – अन्न व औषध प्रशासन
    25.संजय सावकारे – कपड़ा 
    26.संजय शिरसाट – सामाजिक न्याय
    27.प्रताप सरनाईक – यातायात

    28.भरत गोगावले – रोजगार गारंटी,फलोत्पादन

    29.मकरंद पाटील – सहायता व पुनर्वास 
    30.नितेश राणे – मत्स्य एंड बंदरगाह 
    31.आकाश फुंडकर – कामगार
    32.बाबासाहेब पाटील – सहकार
    33.प्रकाश आबिटकर – सार्वजनिक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण

    राज्यमंत्री (State Ministers )
    34. माधुरी मिसाल – सामाजिक न्याय, अल्पसंख्यक विकास व औकाफ मंत्रालय, मेडिकल एजुकेशन 
    35. आशीष जयसवाल – अर्थ आणि नियोजन, कानून व न्याय
    36. मेघना बोर्डीकर – सार्वजनिक स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, 
    37. इंद्रनील नाईक – उच्च आणि तंत्र शिक्षा , आदिवासी विकास एवं पर्यटन
    38. योगेश कदम – गृह राज्य शहर

    39. पंकज भोयर – गृहनिर्माण

  • गैस सिलेंडर फटने से चेंबूर वाशी नाका म्हाडा इमारत में आग, 6 की बची जान, महिला घायल

    गैस सिलेंडर फटने से चेंबूर वाशी नाका म्हाडा इमारत में आग, 6 की बची जान, महिला घायल

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क

    मुंबई. मुंबई के चेंबूर स्थित वाशीनाका अशोक नगर स्थित म्हाडा बिल्डिंग में सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई.  आग में फंसे 6 लोगों को सफलतापूर्वक बाहर निकाला गया. जबकि एक महिला बुरी तरह झुलस गई. (Fire in Chembur Vashi Naka MHADA building due to gas cylinder explosion, woman injured)

    मिली जानकारी के मुताबिक, मुंबई के चेंबूर के वाशीनाका में  म्हाडा की एक पुरानी इमारत की चौथी मंजिल पर एक घर में आग लग गई.  गैस सिलेंडर फट गया और आग लग गई. आग लगने के बाद घर में 6 लोग फंस गए. उन 6 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. इस अग्निकांड में एक महिला घायल हो गई है.

    आग लगने के बाद मौके पर पहुंचे मुंबई फायर ब्रिगेड आग पय काबू पाने का प्रयास कर रही है. मनपा स्टाफ और मुंबई पुलिस भी मौके पर मौजूद हैं. घयल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है.

     

     

  • म्हाडा के सस्ते में घर चाहिए तो हो जाएं तैयार, नये वर्ष में आने वाली है लॉटरी

    म्हाडा के सस्ते में घर चाहिए तो हो जाएं तैयार, नये वर्ष में आने वाली है लॉटरी

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क

    मुंबई. म्हाडा  (MHADA) के मुंबई बोर्ड को ताड़देव स्थित घर को खरीदार नहीं मिल रहा है. यहां कुल चार घर हैं जिनकी कीमत करीब सात करोड़ रुपए है. चार घरों में से तीन घर म्हाडा द्वारा 2024 में निकाली गई लॉटरी में शामिल किया गया जबकि एक को शामिल नहीं किया गया था. लेकिन जो घर लॉटरी में लगे थे वे भी उन्हें म्हाडा के पास सरेंडर कर दिया. सरेंडर किए गए घरों में से एक घर प्रतीक्षा सूची में दिया जाने वाला है. जबकि तीन घरों के लिए अब भी खरीदार नहीं मिल रहे हैं. यह घर बिकेंगें कि नहीं इसको लेकर मुंबई बोर्ड की चिंता बढ़ गई है. म्हाडा के सस्ते में घर चाहिए तो तैयार रहें. नये वर्ष एक बार फिर लॉटरी निकलने वाली है. (If you want a cheap house from MHADA then get ready, lottery is going to come in the new year)

    मुंबई बोर्ड को 2023 के आवंटन के लिए ताड़देव की बहुमंजिला क्रिसेंट टॉवर (Criscent Tower) में 141.30 वर्ग मीटर और 142.30 वर्ग मीटर के ऐसे कुल सात मकान हैं। इन मकानों के लिए 2023 में लॉटरी निकाली गई. इन घरों की कीमतें साढ़े सात करोड़ रुपये के बीच थीं. हालांकि ये घर म्हाडा दरों के अनुसार महंगे हैं, लेकिन मुंबई बोर्ड का मानना था कि इन्हें बेचा जाएगा क्योंकि ये बाजार मूल्य की तुलना में सस्ते हैं. वर्ष 2023 के ड्रा में सात में से एक भी घर नहीं बिका. मकानों को बोर्ड ने 2024 के ड्रा में शामिल किया.

    म्हाडा ने 2024 हाउस लॉट में कीमतों में 10 से 25 प्रतिशत की कमी की है, जिससे इन घरों की कीमत 75 लाख रुपए कम होकर 7 करोड़ तक आ गई है. 2024 में निकाली गई लॉटरी में ताड़देव के इन छह घरों को अच्छी प्रतिक्रिया मिली. लेकिन जब वास्तव में विजेताओं से स्वीकृति पत्र लेने का समय आया तो चार विजेताओं ने मकान वापस कर दिए. जबकि दो विजेताओं ने स्वीकृति पत्र ही नहीं दिया. ये घर रणनीतिक स्थानों और विशाल इमारतों में स्थित हैं. आवास की कीमतें बाजार दरों से कम हैं. अधिकारियों का कहना है कि इसके बावजूद इन मकानों को कोई रिस्पांस क्यों नहीं मिल रहा है. अब इन घरों को वर्ष 2025 में निकाली जाने वाली लॉटरी में फिर से शामिल किया जाएगा.

    वैसे तो म्हाडा के कुल 14047 घर बिना बिके रह गए. इन घरों की कीमत करीब 3000 करोड़ रुपए है. वर्ष 2017 से ही इन घरों के खरीददार नहीं आ रहे हैं. म्हाडा कोकण मंडल की मुख्य अधिकारी रेवती गायकर ने बताया कि बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने के कारण यह स्थिति है.अब हम इन घरों के लिए स्कूल-कॉलेज, खेल के मैदान, सुपर मार्केट, स्विमिंग पूल, अस्पताल आदि बना रहे हैं. साथ ही घरों के विज्ञापन के लिए म्हाडा की एक टीम बनाई है, जो सोशल मीडिया के साथ-साथ रेलवे व बस स्थानकों सहित 29 सार्वजनिक स्थानों पर म्हाडा के घरों का विज्ञापन और प्रचार करेगी. म्हाडा के इन घरों की कीमत 14-16 लाख रुपए है, जो आम नागरिकों की पहुंच के बाहर है. ऐसे में म्हाडा पहली बार अपने घरों को बेचने के लिए परेशान हो गया है.

  • मुंबई में भिड़े कांग्रेस – भाजपा कार्यकर्ता, 40 कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज, 14 को हिरासत में लिया

    मुंबई में भिड़े कांग्रेस – भाजपा कार्यकर्ता, 40 कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज, 14 को हिरासत में लिया

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क

    मुंबई. मुंबई में बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता कांग्रेस के खिलाफ आक्रामक हो गए हैं. मुंबई में प्रेस क्लब सामने स्थित कांग्रेस कार्यालय में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने घुसकर तोड़फोड़ की. बीजेपी युवा मोर्चा मुंबई के अध्यक्ष तेजिंदर सिंह तिवाना के नेतृत्व में कांग्रेस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. इस बीच आजाद मैदान पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को हटाने के लिए लाठीचार्ज किया. जिसमें कई कार्यकर्ता घायल हो गए. पुलिस ने भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजिंदर तिवाना सहित 30-40 कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है. (Congress and BJP workers clashed in Mumbai, police resorted to lathicharge,FIR Registered Agenst Bjp Workers )

    भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आजाद मैदान पुलिस स्टेशन में जमा हो गए. वहां भी दोनों के बीच बवाल मच गया. आक्रामक कार्यकर्ताओं को समझाने का पुलिस कमिश्नर प्रयास किया. पुलिस ने  मुंबई कांग्रेस कार्यालय प्रमुख मंदार परब की शिकायत पर भाजपा के 30-40 कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है. इन पर एफआईआर नंबर  374/24  बीएनएस की धारा 74, 118(1), 189 (1)(सी), (2), (3) , 190, 191(2),192, 324(3),333 और 135 मुंबई पुलिस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने 14 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है.

    बीजेपी युवा मोर्चा की ओर से मुंबई में फोर्ट स्थित कांग्रेस कार्यालय तक मार्च निकाला. इस मार्च दौरान भाजपा कार्यकर्ता आक्रामक हो गए और कांग्रेस कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ का प्रयास किया. भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकताओं ने राजीव गांधी भवन स्थित राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के पोस्टर पर काली शाही भी फेंकी. भाजपा कार्यकर्ताओं के हाथ में भारत रत्न डॉ बाबा साहेब के सम्मान में बीजेपी मैदान में पोस्टर था. बीजेपी कार्यकर्ता राहुल गांधी के खिलाफ नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया. हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने बीजेपी प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया और उन्हें हिरासत में ले लिया. इस बीच कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि यह हमला कोई लोकतांत्रिक विरोध नहीं है बल्कि पुलिस की आड़ में बीजेपी ने इसे अंजाम दिया है.

    वहीं भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का कहना है कि कांग्रेस ने हमेशा संविधान का अपमान किया है. कांग्रेस पर अंबेडकर को चुनाव में हराने का प्रयास किया था. इस बीच कार्यकर्ताओं के आक्रामक होने के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शन को तितर-बितर किया. दोनों तरफ के कार्यकर्ता पुलिस में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे तो वहां भी धक्का मुक्की हुई. हालांकि पहले सतर्क पुलिस ने बवाल को आगे बढ़ने से रोक दिया.  फिलहाल शांति है.

    डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के विवादित बयान के बाद विपक्ष ने देशभर में विरोध आंदोलन शुरू किया है. इसका जवाब देने के लिए बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस दफ्तर के बाहर जाकर नारेबाजी की है.

  • बोट दुर्घटना, दो अब भी लापता, खोज में लगे चार हेलीकॉप्टर

    बोट दुर्घटना, दो अब भी लापता, खोज में लगे चार हेलीकॉप्टर

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क
    मुंबई. बुधवार के बुचर आइलैंड के पास नीलकमल नाव दुर्घटना में 115 लोग डूब गए थे. इसमें से 105 लोगों को बचा लिया गया था. इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो चुकी है. दो लोग अब भी लापता हैं जिनकी खोज के लिए नौसेना के चार हेलीकॉप्टर, 11 नौसेना के जहाज, 1 तटरक्षक बल की नाव और तीन अन्य समुद्री नावों को लगाया गया है. बचाव अभियान कर शाम से ही चल रहा है. (Boat accident update, two people still missing, four helicopters engaged in search)
    18.12.2024 को लगभग 3, 55 बजे गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा जा रही नीलकमल बोट को नौसेना की एक स्पीड बोट ने इतनी जोरदार टक्कर मारी कि नीलकमल बीच से टूट कर पलट गई. 80 सवारी की क्षमता वाली बोट में 113 लोग सवार थे.
    जिस जगह टक्कर हुई वह स्थान मुंबई पोर्ट ट्रस्ट के अंतर्गत आता है. नौसेना ने कहा कि कारंजा में जहाज नीलकमल नाव से टकरा गया जब पायलट ने जहाज के इंजन का परीक्षण करते समय उस पर से नियंत्रण खो दिया. तटरक्षक बल और समुद्री पुलिस के समन्वय से फंसे हुए पर्यटकों की खोज और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया. बचाव अभियान में 4 नौसैनिक हेलीकॉप्टर, 11 नौसैनिक जहाज, एक तट रक्षक नाव और तीन समुद्री पुलिस नौकाएं शामिल थीं.
    जैसे ही बीएमसी आपातकालीन प्रबंधन विभाग को घटना की जानकारी मिली, नौसेना अधिकारियों के समन्वय से 108 चिकित्सा सहायता सेवाओं की 14 एम्बुलेंस को तुरंत नौसेना डॉकयार्ड के लिए रवाना किया गया. महाराष्ट्र सरकार के जेजे, जीटी और सेंट जॉर्ज अस्पतालों के दुर्घटना विभागों के साथ-साथ मुंबई में मनपा  के नायर अस्पताल और निजी बॉम्बे अस्पताल को सतर्क कर दिया गया.
    नीलकमल नाव और नेवल क्राफ्ट पर सवार कुल 105 लोगों को सभी बचाव प्रणालियों के माध्यम से बचाया गया और इलाज के लिए जेएनपीटी, आईएनएचएस संघानी अस्पताल करंजा, सेंट जॉर्ज अस्पताल, अश्विनी नौसेना अस्पताल में भर्ती कराया गया. मृतकों में अहिरे परिवार के तीन सदस्य भी हैं जिनमें माता पिता और एक बच्चा भी था.
    मृत व्यक्तियों के नाम
    1) निधीश राकेश अहिरे  08 वर्ष (नासिक)
     2) राकेश नानाजी अहिरे  34 (नासिक )
    3) हर्षदा राकेश अहिरे  31 ( नासिक)
    4) माही  साईंराम पावरा  03 ( धुलिया)
    5) सफीन अशरफ पठान 34 ( गोवा)
    6) प्रवीण राजनाथ शर्मा 34 (आंध्रप्रदेश) 
    7)  महेश महादेव केशलीकर 33 (बदलापुर ठाणे)
    8)  मोहम्मद रहमान कुरेशी 35 (बिहार)
    9) रमारती देवी गुप्ता 50 (नालासोपारा)
    10) महेंद्र विजय सिंह शेखावत 31 (नेवीनगर) 
    11) प्रज्ञा विनोद कांबले 39 (नेरुल नवी मुंबई)
    12)  टी दीपक 44  (नौसेना)
    13)  दीपक नीलकंठ वाकचौरे 50  (गोवंडी)
  • प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई डूबती नाव में मचे हाहाकार की कहानी, 30 मिनट बाद पहुंची रेस्क्यू टीम

    प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई डूबती नाव में मचे हाहाकार की कहानी, 30 मिनट बाद पहुंची रेस्क्यू टीम

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क

    मुंबई. मुंबई से एलिफेंटा जाने वाली नाव नीलकमल आज शाम उरण के पास डूब गई. इस नाव पर 114 लोग सवार थे. नाव में सवार यात्रियों को बचाने के लिए कोस्ट गार्ड मौके पर पहुंच कर तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. इसमें 97 लोगों को बचा लिया गया. पानी में डूबे पांच लोगों की तलाश की जा रही है. जिनमें महिलाएं और बच्चे हैं. अब तक 13 की मौत हुई है. जबकि 5 की हालत गंभीर बनी हुई है. मृतकों में 7 पुरूष 4 महिला और 2 बच्चे हैं. डूबती नाव से बचाए गए प्रत्यक्षदर्शियों ने नाव में मचे हाहाकार की जो कहानी बयां की है वह रोंगटे खड़े कर देने वाली है. (Eyewitnesses told the story of the chaos in the sinking boat, the rescue team arrived after 30 minutes)

    यह दुर्घटना 18 दिसंबर को शाम 5.15 बजे एक निजी नाव नीलकमल एलिफेंटा जाते समय उरण के पास नेवी द्वारा एक स्पीड बोट का ट्रायल करते समय हुई. स्पीड बोट में बोट बनाने वाली कंपनी के दो सदस्य और नेवी का एक जवान सवार थे. स्पीड बोट से नियंत्रण छूटने के बाद नीलकमल से टकराई गई. जिसके बाद भीषण हादसा हो गया.

    नाव में सवार एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि’ मैंने इस नाव को गेटवे ऑफ इंडिया से 3.30 बजे पकड़ा था. हम लगभग 3 किलोमीटर का सफर तय कर चुके थे. तभी वो स्पीड बोट आई और हमारी बोट से टकरा गई. उस वक्त पायलट ने हमें लाइफ जैकेट पहनने के लिए भी कहा. मैं नाव के ऊपर था, जब तक मैं नीचे आकर लाइफ जैकेट पहनता तब तक पूरी नाव पर पानी आ गया.  नाव उलट गई थी. मैं नाव के ऊपर वापस चला गया. करीब 15 मिनट तक तैरता रहा. तब तक दूसरी नाव आ गई और उस नाव ने मुझे बचाया गया.

    आधे घंटे बाद पहुंची रेस्क्यू टीम
    करीब आधे घंटे बाद रेस्क्यू टीम आई. लेकिन जो नावें वहां से गुजर रही थीं उनमें से एक 15 मिनट के भीतर आ गई. स्पीड बोट में 8 से 10 लोग सवार थे. मैं सोच रहा था कि वो टक्कर मारेंगे, तभी वो स्पीड बोट आई और टकरा गई. स्पीड बोट टकराने के बाद बोट डूबने लगी. हाहाकार मच गया. नाव में महिलाएं, छोटे बच्चे भी सवार थे. सभी चीख रहे थे चिल्ला रहे थे. कुछ लोग लाइफ जैकेट भी नहीं पहन पाए और डूब गए.

    मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि वे इस हादसे से व्यथित हैं. उन्होंने कहा कि इस हादसे की जांच के निर्देश दिए गए हैं.

    येलो गेट पुलिस दर्ज कर रही एफआईआर 

    इस हादसे की जांच येलो गेट पुलिस कर रही है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया हादसे के जिम्मेदार लोगों पर एफआईआर दर्ज करने की जा रही है.

  • गेटवे ऑफ इंडिया बोट एक्सीडेंट 110 डूबे 13 की मौत, मृतकों में नेवी के 3 जवानों भी शामिल

    गेटवे ऑफ इंडिया बोट एक्सीडेंट 110 डूबे 13 की मौत, मृतकों में नेवी के 3 जवानों भी शामिल

    मुंबई. मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से एलीफेंटा जा रही बोट दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 13 हो गई है.  मृतकों में नेवी के 3 जवान भी शामिल हैं. इस हादसे में 110 यात्री डूब गए थे. अब तक 80 लोगों को बचाया गया है. बचाव कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया गया है. बचाए गए लोगों में 4 की हालत गंभीर है. (13 killed in Gateway of India boat accident, 3 Navy personnel also died)
    भारतीय नेवी अनुसार जो स्पीड बोट बोट नीलकमल से टकराई थी वह नई बोट थी. उसका ट्रायल किया जा रहा था. बोट में खराबी के बाद पायलट का नियंत्रण छूट गया और नील कमल से टकरा गई. स्पीड बोट पर सवार नेवी के तीन जवानों (Indian Navy) की भी मौत हो गई.

    मुंबई से एलिफेंटा जाने वाली नाव नीलकमल आज शाम उरण (Uran) के पास डूब गई. इस नाव पर 110 लोग सवार थे. नाव में सवार यात्रियों को बचाने के लिए कोस्ट गार्ड मौके पर पहुंच कर तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. इसमें 80 लोगों को बचाने में सफल रहे. पानी में डूबे पांच लोगों की तलाश की जा रही है. जिनमें महिलाएं और बच्चे हैं. अब तक 13 की मौत हुई है. जिसमें नेवी के तीन जवान भी भी शामिल हैं. अभी 4 की हालत गंभीर है.

    यह दुर्घटना 18 दिसंबर को शाम 5.15 बजे एक निजी नाव नीलकमल एलिफेंटा जाते समय उरण करंजा में डूब गई. नाव में 110 यात्री और चालक दल के 5 सदस्य सवार थे. नाव डूबने की सूचना मिलते ही कोस्ट गार्ड और अन्य एजेंसियों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया. पानी में डूबे 75 यात्रियों और चालक दल के 5 सदस्यों को बचा लिया गया। घायलों को जेएनपीटी, नेवी डॉकयार्ड, अश्विनी, सेंट जॉर्ज अस्पताल आदि में भर्ती कराया गया है।

    बचाए गए घायल अस्पतालों में हैं भर्ती 

    बीएमसी आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार जेएनपीटी अस्पताल में 56 लोगों को भर्ती कराया गया, जिनमें से 3 की हालत गंभीर है और एक की मौत हो गई है. 32 लोगों को नेवी डॉकयार्ड अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनमें से 8 की हालत स्थिर है और एक की हालत गंभीर बनी हुई है.अश्विनी अस्पताल में 1, सेंट जॉर्ज अस्पताल में 9 घायलों को भर्ती किया गया है उनकी हालत स्थिर है. करंजा में 12 लोगों को भर्ती किया गया है. सभी की हालत स्थिर है. रेस्क्यू टीम ने बताया कि 5 लोगों की तलाश की जा रही है.

     

     

  • गेटवे ऑफ इंडिया के पास समुद्र में पलटी बोट, 110 लोग डूबे, 13 की मौत, युद्धस्तर पर किया जा रहा बचाव कार्य 

    गेटवे ऑफ इंडिया के पास समुद्र में पलटी बोट, 110 लोग डूबे, 13 की मौत, युद्धस्तर पर किया जा रहा बचाव कार्य 

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क

    मुंबई. मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से एलीफेंटा जा रही एक बोट समुद्र में डूब गई. इस हादसे में 110 यात्री डूब गए थे. अब तक 80 लोगों को बचाया गया है. बचाव कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया गया है. बचाए गए लोगों में 4 की हालत गंभीर है. जबकि 13 लोगों की मौत हो गई है.(A boat capsized in the sea near the Gateway of India, 110 people drowned, 13 Died , rescue operations are being carried out on a war footing) 

    मुंबई से एलिफेंटा (Alifanta) जाने वाली नाव नीलकमल आज शाम उरण (Uran) के पास डूब गई. इस नाव पर 110 लोग सवार थे. नाव में सवार यात्रियों को बचाने के लिए कोस्ट गार्ड मौके पर पहुंच कर तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. इसमें 80 लोगों को बचाने में सफल रहे. पानी में डूबे पांच लोगों की तलाश की जा रही है. जिनमें महिलाएं और बच्चे हैं. अब तक 13 की मौत हुई है. जिसमें नेवी के तीन जवान भी भी शामिल हैं. अभी 4 की हालत गंभीर है.

    यह दुर्घटना 18 दिसंबर को शाम 5.15 बजे एक निजी नाव नीलकमल एलिफेंटा जाते समय उरण करंजा में डूब गई. नाव में 110 यात्री और चालक दल के 5 सदस्य सवार थे. नाव डूबने की सूचना मिलते ही कोस्ट गार्ड और अन्य एजेंसियों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया. पानी में डूबे 75 यात्रियों और चालक दल के 5 सदस्यों को बचा लिया गया। घायलों को जेएनपीटी, नेवी डॉकयार्ड, अश्विनी, सेंट जॉर्ज अस्पताल आदि में भर्ती कराया गया है।

    बचाए गए घायल अस्पतालों में हैं भर्ती 

    बीएमसी आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार जेएनपीटी अस्पताल में 56 लोगों को भर्ती कराया गया, जिनमें से 3 की हालत गंभीर है और एक की मौत हो गई है. 32 लोगों को नेवी डॉकयार्ड अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनमें से 8 की हालत स्थिर है और एक की हालत गंभीर बनी हुई है.अश्विनी अस्पताल में 1, सेंट जॉर्ज अस्पताल में 9 घायलों को भर्ती किया गया है उनकी हालत स्थिर है. करंजा में 12 लोगों को भर्ती किया गया है. सभी की हालत स्थिर है. रेस्क्यू टीम ने बताया कि 5 लोगों की तलाश की जा रही है.

    एलिफेंटा एक पर्यटन स्थल है. यहां बड़ी संख्या में लोग मौज मस्ती करने बोट से जाते हैं. इस दुर्घटना के कारण अब लोगों में ड़र बैठ गया है. खबर है कि एक स्पीड बोट तेजी से आकर नीलकमल से टकरा गई थी जिस कारण नीलकमल डूबने लगी.

    नेवी अनुसार जो स्पीड बोट बोट नीलकमल से टकराई थी वह नई बोट थी. उसका ट्रायल किया जा रहा था. बोट में खराबी के बाद पायलट का नियंत्रण छूट गया और नील कमल से टकरा गई. स्पीड बोट पर सवार नेवी के तीन जवानों की भी मौत हो गई.

  • प्राकृतिक आपदा के समय तुलसी जलाशय का बांध टूटा तो मुंबई में मच सकती है तबाही

    प्राकृतिक आपदा के समय तुलसी जलाशय का बांध टूटा तो मुंबई में मच सकती है तबाही

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क

    मुंबई. मुंबई महानगरपालिका मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर बनाए गए तुलसी जलाशय का बांध प्राकृतिक आपदा के कारण टूटा तो उसका पूरा पानी दहिसर नदी में आ जाएगा जिससे मुंबई शहर में तबाही मच सकती है. केंद्र सरकार के निर्देश पर इस संभावित आपदा से निपटने के लिए बीएमसी ने तैयारी शुरू कर दी है. कार्य योजना के लिए मनपा ने 15 करोड़ रुपए का बजट मंजूर किया है. (If the dam of Tulsi reservoir breaks during a natural disaster, it can cause devastation in Mumbai)

    मुंबई शहर को जलापूर्ति करने वाला तुलसी तालाब का बांध भारी बारिश के समय दुर्भाग्य से टूट जाता है और उसका पानी दहिसर नदी से होते हुए मुंबई शहर में फैल जाता है तो यह शहर के लिए भयानक त्रासदी पैदा कर सकता है। इस आसन्न संकट को लेकर चिंतित मनपा जल विभाग अब इससे बचने के लिए कार्य योजना तैयार कर रही है।

     बीएमसी केंद्रीय जल आयोग के निर्देशानुसार आपातकालीन कार्य योजना तैयार कर रही है. केंद्र सरकार से कहा गया है कि पहले तो दुर्घटना घटित होने से बचाएं और यदि घटित हो तो क्या उपाय करना चाहिए. इसकी कार्य योजना तैयार करें.

    मुंबई को सात जलाशयों अपर वैतरणा, मोडक सागर, तानसा, मध्य वैतरणा, भातसा, विहार और तुलसी से रोजाना 3950 मिलियन लीटर पानी जलापूर्ति की जाती है. तुलसी तालाब तो मनपा मुख्यालय से केवल 35 किमी दूर है. तुलसी जलाशय मुंबई को प्रतिदिन 1.8 करोड़ लीटर पानी की आपूर्ति की जाती है. 6.78 वर्ग किलोमीटर में फैले तुलसी जलाशय का जल संग्रहण क्षेत्र 1.35 वर्ग किमी है .

    भारत के आपदा प्रबंधन प्रदर्शन ऑडिट के महालेखा परीक्षक निदेशक बांध सुरक्षा मंत्रालय ने जल संसाधन विभाग को सभी प्रमुख शहर बांधों/जलाशयों के लिए आपातकालीन कार्य योजना तैयार करने का निर्देश दिया है. आपातकालीन योजना ऐसी स्थिति के लिए आपातकालीन प्रबंधन कक्ष, अधिकारियों-संबंधित पुलिस स्टेशनों, रेलवे स्टेशनों, प्रधान कार्यालय और सेना, सैन्य बलों और संलग्न संबंधित प्रतिष्ठानों द्वारा बरती जाने वाली सावधानियों, जिम्मेदारियों और कर्तव्यों को निर्दिष्ट करेगी.

    बीएमसी के अधिकारी के अनुसार यदि भारी बारिश, भूकंप, भूस्खलन या किसी भी प्रकार की भू-प्राकृतिक आपदा के कारण शहर के पास के बड़े जलाशय, बांध टूट जाएं, तो बांध का पानी तेज गति से शहर में प्रवेश कर जाए तो बहुत गंभीर स्थिति पैदा हो सकती है. इससे बड़ी दुर्घटना हो सकती है. साथ ही जानमाल की भारी हानि भी हो सकती है.  इसलिए ऐसे मौकों पर उत्पन्न होने वाली स्थिति से निपटने के लिए आपातकालीन कार्ययोजना तैयार की जाए.

    मानसून के समय ओवरफ्लो होने पर तुलसी जलाशय का पानी दहिसर नदी से होकर समुद्र में चला जाता है.
    दहिसर नदी मुंबई की एक महत्वपूर्ण नदी है. यह समुद्र में मिलने से पहले घनी आबादी वाले इलाकों और पश्चिमी रेलवे लाइन के नीचे से होकर गुजरती है. यदि तुलसी जलाशय का बांध टूटता है और उसका पानी दहिसर नदी के अपने उच्चतम स्तर को पार कर शहर में फैलता है तो पहले से तैयार किए गए खतरे के संकेत और निवारक उपाय जीवन की हानि से बचने में बहुत मदद करेंगे.

     

  • एक देश, एक चुनाव बिल के समय भाजपा के 20 सांसद रहे अनुपस्थित, 20 सांसदों को कारण बताओ नोटिस भेजने की तैयारी

    एक देश, एक चुनाव बिल के समय भाजपा के 20 सांसद रहे अनुपस्थित, 20 सांसदों को कारण बताओ नोटिस भेजने की तैयारी

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क

    दिल्ली. मंगलवार को सत्ताधारी पार्टी भाजपा ने एक देश, एक चुनाव बिल पेश किया गया. इस समय सदन में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के कई सांसद अनुपस्थित थे. अब पार्टी अनुपस्थित रहने वाले सांसदों को नोटिस भेजने की तैयारी कर रही है। व्हिप का उल्लंघन करने वाले इन सांसदों में मंत्री भी हैं। कारण बताओ नोटिस जारी कर भाजपा इनसे पूछेगी कि व्हिप जारी होने के बाद भी वे सदन में क्यों नहीं आए. (One country one election bill, 20 BJP MPs were absent during the bill, party is preparing to send show cause notice)

    एक देश एक चुनाव का मुद्दा बीजेपी के एजेंडे में है. इस साल के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के घोषणापत्र में भी यह मुद्दा शामिल था. इसलिए एक देश एक चुनाव बीजेपी के लिए अहम मुद्दा है. एक देश एक चुनाव बिल आज लोकसभा में पेश किया गया. इसी पृष्ठभूमि में बीजेपी ने कल अपने सांसदों को व्हिप जारी किया था. इसमें स्पष्ट निर्देश दिया गया कि कल लोकसभा में उपस्थित रहें. लेकिन फिर भी बीजेपी के 20 से ज्यादा सांसद बिल प्रस्तुत करते समय लोकसभा से नदारद रहे.

    जगदंबिका पाल, शांतनु ठाकुर, बीएस राघवेंद्र, गिरिराज सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, विजय बघेल, भागीरथ चौधरी, उदयनराजे भोसले, जयंत कुमार रॉय, जगन्नाथ सरकार को नोटिस भेजने की तैयारी शुरू कर दी है. व्हिप जारी होने के बावजूद सदन से अनुपस्थित रहने वाले सांसदों को पार्टी ने गंभीरता से लिया है.

    कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में एक देश एक चुनाव विधेयक पेश किया. उस वक्त हॉल में बड़ा हंगामा हुआ. इस पर राजनीतिक दलों के अलग-अलग विचार सुनने को मिले. कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने इस बिल का जमकर विरोध किया. जबकि शिवसेना, तेलुगु देशम पार्टी ने बिल का समर्थन किया. इसके बाद बिल पर वोटिंग हुई. फिर इसे संयुक्त संसदीय समिति के पास भेज दिया गया.

    लोकसभा में एनडीए की कुल ताकत 293 है. लेकिन 269 सांसदों ने एक देश एक चुनाव बिल के पक्ष में वोट किया. लोकसभा में बीजेपी के पास 20 से ज्यादा सांसद मौजूद नहीं थे. सांसदों के शामिल होने के लिए बीजेपी और कांग्रेस की ओर से तीन लाइन का व्हिप जारी किया गया था. बीजेपी के सहयोगी दल शिवसेना और टीडीपी ने भी अपने सांसदों को व्हिप जारी किया था.