Blog

  • अतुल सुभाष केस सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने जौनपुर पहुंची कर्नाटक पुलिस

    अतुल सुभाष केस सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने जौनपुर पहुंची कर्नाटक पुलिस

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क
    जौनपुर. एआई इंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड केश के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गुरुवार देर शाम कर्नाटक पुलिस जौनपुर पहुंच गई. नगर कोतवाली में कर्नाटक और जौनपुर पुलिस ने करीब एक घंटे तक बैठक करके निकिता सिंघानिया सहित सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रणनीति तैयार किया. उसके बाद कर्नाटक पुलिस होटल के लिए निकल गई. (Karnataka police reached Jaunpur to arrest all the accused in Atul Subhash case)
    मीडिया ने दोनों प्रदेश की पुलिस से बात करने का प्रयास किया लेकिन दोनों ने बयान देने से इंकार कर दिया. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कल सुबह आरोपी निकिता के घर पर पुलिस दस्तक देगी. हालांकि निकिता और उसका परिवार घर से फरार हो गया है.
      कर्नाटक पुलिस की तरफ से सब इंस्पेक्टर रंजीत कुमार के नेतृत्व में एक महिला कांस्टेबल समेत चार सदस्यीय टीम जौनपुर  पहुंची है. इस टीम ने जौनपुर के सीओ सिटी आयुष श्रीवास्तव, नगर कोतवाल मिथिलेश मिश्रा के साथ बैठक किया.
      मृतक की अतुल सुभाष की पत्नी, सास, साले और चाचा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए मराठाहल्ली पुलिस स्टेशन, बेंगलुरु में बीएनएस की धारा 108 और 3 (5) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है.
    प्रधान न्यायाधीश रीता कौशिक पर कार्रवाई की मांग 
     जौनपुर पारिवारिक न्यायालय की प्रधान न्यायाधीश सुश्री रीता कौशिक पर कार्रवाई के लिए वरिष्ठ वकील कल्पना श्रीवास्तव ने राष्ट्रपति को पत्र लिखा है. इसमें अतुल सुभाष केस का पूरा घटनाक्रम बताया गया है. महामहिम राष्ट्रपति से रीता कौशिक के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने की मांग की गई है. अतुल सुभाष ने 27 पन्ने के सुसाइड नोट में पारिवारिक न्यायालय की प्रधान न्यायाधीश सुश्री रीता कौशिक पर पांच लाख रुपए मांगने का आरोप लगाया था.
  • फर्जी इवेंट कंपनी बना कर कलाकारों से जबरन वसूली, पुलिस ने दोनों मुख्य आरोपियों को किया गिरफ्तार

    फर्जी इवेंट कंपनी बना कर कलाकारों से जबरन वसूली, पुलिस ने दोनों मुख्य आरोपियों को किया गिरफ्तार

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क

    मुंबई. फर्जी इवेंट कंपनी बना कर फिल्मी कलाकार सुनील पाल और मुश्ताक खान का अपहरण कर वसूली करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इन दोनों कलाकारों का अपहरण करने में एक ही गैंग का हाथ है. अब इस गैंग के मुख्य आरोपी लवी पॉल और अर्जुन कर्णवाल को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. (Artists were extorted by forming a fake event company, police arrested both the main accused)

    सुनील पाल और मुश्ताक खान को इवेंट में हिस्सा लेने के लिए पहले बुलाया गया और बाद में अपहरण कर इनसे मोटी रकम वसूल की गई. आरोपियों ने सुनील पाल का अपहरण कर मेरठ से बिजनौर ले गए थे जहां उनसे 10 लाख रुपए की कीमत की ज्वेलरी खरीदी गई.

    इसी तरह मुश्ताक खान को भी इवेंट के लिए कुछ पैसे देकर बुलाया गया और उनका अपहरण कर 4 लाख की खरीदारी की गई. आरोपियों ने सुनील पाल से गहने खरीदे थे. इन दोनों घटनाओं के सुर्खियों में आने के बाद अब उत्तर प्रदेश पुलिस चार राज्यों में सर्च ऑपरेशन चला रही है. अब तक 10 से अधिक अपराधियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. हालांकि मुख्य आरोपी लवी पॉल और अर्जुन कर्णवाल को भी पुलिस गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है.

    कॉमेडियन सुनील पाल को दो नवंबर और मुश्ताक खान का 20 नवंबर को अपहरण किया गया था. इस दोनों को कुछ एडवांस पैसे भेज कर इवेंट के बुलाया गया और बाद में अपहरण कर लिया गया. इन दोनों घटनाओं में एक ही स्विफ्ट कार का इस्तेमाल किया गया था.

     

     

     

     

     

  • मुंबई अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना पर तेज हुआ काम, मुंबई में बुलेट ट्रेन स्टेशन की पहली बेस स्लैब कास्टिंग का काम पूरा

    मुंबई अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना पर तेज हुआ काम, मुंबई में बुलेट ट्रेन स्टेशन की पहली बेस स्लैब कास्टिंग का काम पूरा

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क

    मुंबई. मुंबई अहमदाबाद के बीच निर्माणाधीन देश की पहली हाई स्पीड ट्रेन का काम तेज हो गया है. रेल मंत्रालय के अनुसार बुधवार को मुंबई के बीकेसी में बुलेट ट्रेन स्टेशन के लिए पहला बेस स्लैब कास्टिंग पूरी हो गई है. (Work on Mumbai Ahmedabad Bullet Train project accelerates, first base slab casting of bullet train station in Mumbai completed) 

    508 किमी लंबा मार्ग 

    508 किमी लंबी बुलेट ट्रेन परियोजना का अधिकतम काम पूरा हो गया है. बीकेसी में बुलेट ट्रेन स्टेशन का पहला कंक्रीट बेस स्लैब जमीन से लगभग 32 मीटर की गहराई पर कास्ट किया गया.  इस अंडरग्राउंड स्टेशन का निर्माण नीचे से ऊपर की तकनीक का इस्तेमाल कर किया जा रहा है. ये स्लैब 3.5 मीटर गहरा, 30 मीटर लंबा और 20 मीटर चौड़ा है. ये स्टेशन के लिए कास्ट किए जाने वाले 69 स्लैबों में से पहला स्लैब है.

    बुलेट ट्रेन की पटरियों का निर्माण 

    हाई स्पीड बुलेट ट्रेन की पटरियों का निर्माण भी तेजी से किया जा रहा है. इसे 350 किमी स्पीड से दौड़ने के लिए बनाया जा रहा है. मुंबई से अहमदाबाद के बीच कुल 12 स्टेशन होंगे. मुंबई, ठाणे, विरार, बोइसर, वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, वडोदरा, आनंद, अहमदाबाद, साबरमती आखिरी स्टेशन होगा.

    इसके लिए भूमि अधिग्रहण का 100% काम पूरा हो गया है. 74% पायलिंग पूरा हो गया है. परियोजना में आने वाले खंभों का काम 57% और ब्रिजों का कार्य 24% पूरा कर लिया गया है. वर्ष 2020 में शुरू की गई इस परियोजना को 2027 में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

     

  • मलाड के चिंचोली बंदर में घर का स्लैब गिरने से महिला की मौत

    मलाड के चिंचोली बंदर में घर का स्लैब गिरने से महिला की मौत

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क

    मुंबई. मालाड के चिचोली बंदर में बुधवार दोपहर 12.40 बजे एक मकान का स्लैब गिरने से महिला की मौत हो गई. इस हादसे की खबर पाकर पहुंचे फायर ब्रिगेड ने महिला को मलबे से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका. (Woman dies after house slab collapses in Chincholi Bunder  Malad)

    बीएमसी आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार यह हादसा बुधवार दोपहर में हुआ. महिला पूजा मंडलकर ( 46) अपने एक मंजिला घर में थी तभी उपर से स्लैब का एक हिस्सा उनके ऊपर गिर गया. महिला के मलबे में दबने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई.

    फायर ब्रिगेड ने स्लैब के नीचे दबी गंभीर रूप से घायल पूजा मंडलकर (46) को मलबे से निकाल कर पास के क्रिटीकेयर अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया.
  • बेस्ट की ईवी बस ने ली एक और जान, सीएसएमटी के बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत

    बेस्ट की ईवी बस ने ली एक और जान, सीएसएमटी के बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क 

    मुंबई. कुर्ला में बेस्ट बस से 7 लोगों की मौत के बाद आज छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के सामने बेस्ट की ईवी बस ने आज एक और जान ले ली. इस दुर्घटना में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई.  (BEST’s EV bus took another life, an elderly man from CSMT was crushed, he died on the spot)

    यह दुर्घटना मुंबई पुलिस उपायुक्त जोन एक के ऑफिस के ठीक सामने घटी, एक बुजुर्ग व्यक्ति सड़क पार रहा था बेस्ट बस उन्हें कुचल कर आगे बढ़ गई. उनकी मौके पर ही मौत हो गई. दुर्घटना स्थल पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भेज दिया है.  बुजुर्ग व्यक्ति कौन था इसकी तहकीकात की जा रही है. पुलिस हादसे की आगे की जांच में जुटी है.

  • Kurla Accident: एसजी बर्वे मार्ग को चौड़ा करने की योजना का नहीं हुआ क्रियान्वयन

    Kurla Accident: एसजी बर्वे मार्ग को चौड़ा करने की योजना का नहीं हुआ क्रियान्वयन

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क

    मुंबई. सोमवार को कुर्ला में हुई बस दुर्घटना के लिए बीएमसी भी जिम्मेदार है. जिस एसजी बर्वे मार्ग पर यह दुर्घटना हुई उस सड़क के चौड़ीकरण की योजना 40 साल पहले मनपा ने बनाई थी. लेकिन आज तक उस प्रस्ताव पर अमल नहीं किया गया. कुर्ला बस दुर्घटना में 7 लोगों की मौत हुई थी और 49 लोग घायल हुए थे जिनका इलाज किया जा रहा है. (Kurla Accident: The plan to widen SG Barve Marg was not implemented)

    सीटीएस के संस्थापक सदस्य जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि पिछले 4 दशकों से एसजी बर्वे मार्ग (सीएसटी रोड) के चौड़ीकरण के लिए प्रस्तावित डी.पी. योजना का क्रियान्वयन क्यों नहीं हो रहा है. डी.पी. योजना के अनुसार, कुर्ला स्टेशन को बी.के.सी. से यादव मंडी के माध्यम से जोड़ने वाले सबसे छोटे मार्ग, जिस स्थान पर दुर्घटना हुई थी, पर भीड़भाड़ कम करने के लिए किया जाना था. इन 40 वर्षों में स्थानीय नगरसेवकों, विधायकों और सांसदों ने इस विकास योजना के क्रियान्वयन की उपेक्षा करते रहे.

    एसजी बर्वे मार्ग की सड़क पर फुटपाथ गायब हो चुका है. दुकानदार अपनी दुकानों को धीरे धीरे आगे बढ़ा कर फुटपाथ को कब्जा करते रहे. और यह मनपा एल वार्ड मुख्यालय के सामने हो रहा था.फुटपाथ ही नहीं फेरीवालों ने सड़क पर भी कब्जा जमा लिया है.

    गुप्ता के अनुसार  डीपी योजना के कार्यान्वयन न होने के कारण, एसजी बर्वे मार्ग में कई अड़चनें हैं. वर्तमान में, सड़क का चौड़ीकरण केवल उन जगहों पर हुआ है जहां ज़्यादातर एसआरए के तहत भूखंडों का पुनर्विकास हुआ है. अभी भी सड़क किनारे बहुत सारी झुग्गियां हैं, खासकर इस दुर्घटना स्थल के ठीक पास.

    एल वार्ड कार्यालय भवन के गेट के अंदर बैठे बीएमसी और वार्ड अधिकारी, जहां यह दुर्घटना हुई, सड़क को जाम मुक्त करने के लिए सभी अतिक्रमण और फेरीवालों को स्थायी रूप से हटाने में क्यों विफल रहे हैं.

    शहर की हर सड़क पर सड़क की चौड़ाई के हिसाब से फुटपाथ होना चाहिए, यह आदेश देने के दशकों बाद भी, एसजी बर्वे मार्ग पर फुटपाथ न होने के कारण यह अभी भी कोर्ट के आदेश की अवमानना ​​है. अगर वहां फुटपाथ होता तो ये मौतें कम हो जातीं. खासकर इतने व्यस्ततम सड़क के बीच डिवाइडर तक नहीं लगाया गया है.

    कोई दुर्घटना होने के बाद बीएमसी अधिकारी और सिस्टम नींद से जागते हैं और धूल खा रही फाइलों पर काम करना शुरू कर देते हैं. यह एकमात्र समय होता है जब अधिकारी और निर्वाचित प्रतिनिधि मीडिया के कठिन सवालों के प्रति जवाबदेह और उत्तरदायी बनते हैं. इसी समय निर्वाचित प्रतिनिधियों और अधिकारियों की अनदेखी और कर्तव्य के प्रति लापरवाही के कारण उनकी जान को कितना जोखिम उठाना पड़ा है.

    यह दुर्घटना बीएमसी वार्ड कार्यालय भवन के ठीक नीचे की स्थिति को लेकर आंखें खोलने वाली है और यह दर्शाती है कि किस प्रकार भ्रष्टाचार और सांठगांठ ने व्यवस्था पर कब्जा कर लिया है.

    नागरिक परिवहन समिति (सीटीसी) के संस्थापक सदस्य के रूप में, मैंने अस्सी के दशक के अंत में क्षेत्र के तत्कालीन पार्षद और करीबी मित्र और सीटीसी के सक्रिय सदस्य स्वर्गीय खमनचंद जैन के समक्ष यह मुद्दा उठाया था, जिन्होंने वोट बैंक की राजनीति के कारण अपनी असहायता व्यक्त की थी.

    गुप्ता कहते हैं कि उम्मीद है कि इन 7 से ज़्यादा लोगों की जान जाने से सिस्टम पर कुछ दबाव पड़ेगा और दशकों पुरानी जाम की समस्या पर तुरंत बदलाव आएगा क्योंकि जाम की स्थिति बहुत जल्द और भी बदतर हो जाएगी क्योंकि कुर्ला पश्चिम रेलवे स्टेशन के लिए मेट्रो 2 बी का सबसे नजदीकी स्टेशन एसजी बर्वे मार्ग पर हलाव पुल भी है, जो कुर्ला रेलवे स्टेशन से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर है. इससे इस सड़क पर यातायात और पैदल चलने वालों की आवाजाही कई गुना बढ़ जाएगी.

  • कुर्ला बस दुर्घटना का कारण आया सामने, सामने हुआ स्पार्क स्पीड पकड़ने के कारण छूट गया बस से कंट्रोल

    कुर्ला बस दुर्घटना का कारण आया सामने, सामने हुआ स्पार्क स्पीड पकड़ने के कारण छूट गया बस से कंट्रोल

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क

    मुंबई. सोमवार रात 9.50 बजे कुर्ला पश्चिम में बस दुर्घटना का कारण सामने आया है. इस दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई और 49 लोग घायल हुए हैं. अब भी चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं. पुलिस को दिए बयान में बस ड्राइवर संजय शिंदे ने बताया कि बस के सामने स्पार्क होने से बस स्पीड पकड़ लिया इससे हमारा बस से कंट्रोल छूट गया. मंगलवार को बस ड्राइवर संजय मोरे और बस कंडक्टर सिद्धैश मोरे को कोर्ट में पेश किया गया था. कोर्ट ने दोनों को 11 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. (The reason behind the Kurla bus accident is now known, a spark happened in front and the bus lost control due to speeding)

    संजय मोरे चार साल से बेस्ट की मिडी बस चला रहा था. अक्टूबर महीने से वह ईवी ट्रांस कंपनी की बस चला रहा था. यह बस बहुत छोटी होती हैं. लेकिन कंपनी ने तीन दिन का प्रशिक्षण देकर उसे बड़ी बस थमा दिया. मोरे के पास भारी वाहन चलाने का लाइसेंस है. बेस्ट उपक्रम की इस बात पर आलोचना की जा रही है कि वह बिना उचित प्रशिक्षण दिए कैसे एक ड्राइवर को बड़ी बस चलाने के दे दिया.

    बेस्ट महाप्रबंधक अनिल डिग्गीकर ने कहा कि वह एक दिसंबर से बड़ी बस चला रहा था. शराब पीकर बस चलाने की की खबर भी झूठी है. हमने इस हादसे की जांच के चार अधिकारियों की समिति गठित की है जो टेक्निकल पहलुओं की जांच कर दो-दिन में रिपोर्ट सौंपेगी. जो दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी.

    फुटपाथ हो गया कब्जा, सड़कों पर वाहनों की पार्किंग 

    कुर्ला स्टेशन के पास फेरीवालों ने पूरा फुटपाथ कब्जा कर लिया है. स्थानीय लोग अपने वाहनों को सड़क के दोनों तरफ पार्क कर देते हैं. इससे भीड़ भरे इस इलाके में लोग मजबूरन सड़क पर पैदल चलते हैं. लोगों के सड़क पर चलने के कारण ज्यादा लोग बस की चपेट में आ गए. सड़क पर वाहन पार्क होने के कारण लोगों को भाग कर बचने के लिए मौका ही नहीं मिला. बीएमसी भीड़ भरे इलाके के फुटपाथ भी साफ कराने में विफल रही है.

    कुर्ला स्टेशन से बसों का संचालन अस्थाई बंद 

    7 निरपराध नागरिकों की मौत के बाद लोगों के गुस्से को देखते हुए बेस्ट प्रशासन ने कुर्ला स्टेशन से चलने वाली बसों का संचालन अस्थाई तौर पर बंद कर दिया है. यह बसें लाल बहादुर शास्त्री मार्ग स्थित डिपो से चलाई जाएंगी. हालांकि इससे बीकेसी काम पर जाने वाले नोकरी पेशा लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है.

    शेयर ऑटो वालों की गुंडागर्दी से परेशानी

    बेस्ट अधिकारी ने कहा कि कुर्ला पश्चिम में बड़े पैमाने पर शेयर ऑटो रिक्शा चलाए जाते हैं. यह ऑटो वालों बस ड्राइवरों के साथ मारपीट करने पर उतारू हो जाते हैं. ऑटो वालों के कारण बसों को घुमाना भी कठिन होता है. इससे ड्राइवर परेशान रहते हैं. इन पर पुलिस को कार्रवाई की करनी चाहिए.

    मृतकों के परिवार को 7 लाख मुआवजा 

    मृतकों के परिवार वालों को मुख्यमंत्री सहायता निधि से 5 लाख और बेस्ट प्रशासन की तरफ 2 लाख रुपए कुल 7 लाख रुपए मुआवजा दिया जाएगा. बेस्ट अधिकारी ने कहा कि एक्सीडेंटल बीमा से मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपए दिलाने का प्रयास किया जाएगा.

  • नौसिखिया ड्राइवरों के हवाले बेस्ट बसें, और कितनों की जान लेगा बेस्ट प्रशासन

    नौसिखिया ड्राइवरों के हवाले बेस्ट बसें, और कितनों की जान लेगा बेस्ट प्रशासन

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क

    मुंबई. कुर्ला पश्चिम स्टेशन के पास बेस्ट डिपो से अंधेरी के लिए निकली बस के ड्राइवर ने बेकाबू होकर 7 लोगों की जिंदगी छीन ली. इस हादसे में अभी 49 लोग घायल है जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है. किसी के पैर टूट गए किसी का सिर फूट गया, और किसी के हाथ कुचल गए. पिछले एक वर्ष में बेस्ट बसों ने 15 लोगों की जिंदगी छीन ली है. बेस्ट प्रशासन कंपनियों से किराए पर इलेक्ट्रिक बसों को लेकर उनका संचालन करता है. वेटलीज पर चलाई जा रही इन बसों में नौसिखिया ड्राइवरों को कम वेतन पर रख कर रखा जा रहा है जिससे बसों से दुर्घटना का प्रमाण बढ़ता जा रहा है. सवाल उठता है कि बेस्ट प्रशासन अभी कितने निरपराधों की जान लेगा. (BEST buses handed over to novice drivers, how many more lives will the BEST administration take)

    अब तक छानबीन में पता चला कि जिस बस नंबर से दुर्घटना हुई उसका ड्राइवर असल्फा निवासी संजय मोरे फोर व्हीलर चलाता था. 10 दिन की ट्रेनिंग देकर उसे बड़ी बस पकड़ा दी गई. इस बस में 60 पैसेंजर भी सवार थे. यदि बस को कुछ हो जाता तो यात्रियों की जान खतरे में पड़ जाती. हालांकि मोरे के परिजनों का कहना है कि वह शराब नहीं पीता था, फिर इतनी बड़ी दुर्घटना कैसे हो गई?

    बस में कोई खराबी नहीं

    बस में तकनीकी खराबी वाले दावे को बेस्ट प्रशास खारिज कर दिया है. फिर दुर्घटना कैसे हुई इसका  असली कारण क्या था, अब तक सामने नहीं आया है. बस ड्राइवर पुलिस हिरासत में है. दुर्घटना की जानकारी जुटाने के लिए पुलिस अपने स्तर पर प्रयास कर रही है.

    इस हादसे के बाद घटना स्थल पर मौजूद नागरिकों ने इस भयानक हादसे की जानकारी दी. प्रत्यक्षदर्शी कपिल सिंह ने बताया कि कुर्ला और अंधेरी रेलवे स्टेशन के बीच चलने वाली रूट नंबर 332 की बेस्ट बस पूरी तरह भरी हुई थी. बस ने पहले एक ऑटोरिक्शा को टक्कर मारी और फिर एक के बाद एक गाड़ियों को टक्कर मारते हुए अंबेडकर कॉलोनी के गेट से टकराकर रुक गई. इस घटना में बस ने कई पैदल यात्रियों और फेरीवालों को टक्कर मार दी. ये सब अब हुआ जब हमें पता चला कि असल में क्या हो रहा है. लोग हैरान रह गए. ये किसी आतंकी हमले जैसा लग रहा था. कपिल सिंह ने कहा, गुस्साई भीड़ ने बस का पीछा किया, ड्राइवर को पकड़ लिया और पुलिस के आने तक उसकी पिटाई की.

    पांच लाख रुपए मुआवजा 

    मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है. वहीं महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि जिस वेटलीज कंपनी की बस थी उसके मालिक को गिरफ्तार किया जाना चाहिए.

    मुंबई मनपा में भाजपा के गुट नेता प्रभाकर शिंदे ने बेस्ट प्रशासन से मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की है. शिंदे ने आरोप लगाया कि बेस्ट में वेटलीज बसों को चलाने का ठेका शिवसेना यूबीटी नेता आदित्य ठाकरे के कारण दिया गया था.

    आज बंद रहेगा कुर्ला डिपो 

    कुर्ला में कल हुए भीषण हादसे के बाद आज कुर्ला रेलवे स्टेशन के बाहर बेस्ट बस डिपो को बंद कर दिया गया है. कल रात बुद्ध कॉलोनी में दुर्घटना के कारण, पुलिस ने कुर्ला स्टेशन को बंद कर दिया, बस नंबर 37, 320, 319, 325, 330, 365 और 446 कुर्ला डिपो से संचालित होंगी और बस नंबर 311, 313 और 318 सांताक्रुज़ स्टेशन से तिलक नगर से यू-टर्न लेकर वे कुर्ला स्टेशन के बजाय सांताक्रुज स्टेशन जाएंगी .

    मृतकों के नाम 

    कनीज अन्सारी ( 55)
    आफरीन शाह ( 19)
    अनम शेख (20)
    शिवम कश्यप ( 18)
    विजय गायकवाड ( 70)
    फारुख चौधरी ( 54)
    मोहम्मद इस्लाम (49)

     

     

     

  • कुर्ला में बेस्ट बस से भीषण दुर्घटना, ऑटो हुआ चकनाचूर, सात लोगों की मौत, 49 घायल, मौके पर पहुंची पुलिस

    कुर्ला में बेस्ट बस से भीषण दुर्घटना, ऑटो हुआ चकनाचूर, सात लोगों की मौत, 49 घायल, मौके पर पहुंची पुलिस

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क

    मुंबई. आज शाम कुर्ला पश्चिम डिपो के पास बेस्ट बस से भीषण दुर्घटना हुई है जिसमें एक ऑटो रिक्शा चकनाचूर हो गया है. इस दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई है. जबकि 49 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. घायलों को पास के भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मौके पर पहुंची है. स्थानीय लोगों के अनुसार की लोगों की हालत गंभीर है. दुर्घटना के बाद बेस्ट ड्राइवर भागने का प्रयास किया जिसे लोगों ने पकड़ लिया. (Horrible accident with BEST bus in Kurla, auto shattered 7 people feared Death 49 injured, police reached the spot)

    बीएमसी आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार यह दुर्घटना रात 9.50 बजे घटी. तेज रफ्तार बीईएसटी बस कई ऑटो रिक्शा और वाहनों के साथ सड़क पैदल चलने वालों को रौंद दिया. मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को कुर्ला के भाभा अस्पताल में ले गए जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को भर्ती करने से पहले मृत घोषित कर दिया. घायलों में कुछ की हालत बहुत गंभीर बताई जा रही है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

    कुर्ला बस दुर्घटना में मृतकों और घायलों के नाम

     बेस्ट बस क्रमांक 332 जो कि कुर्ला से अंधेरी के लिए जा रही थी बस ड्राइवर की लापरवाही से भीषण दुर्घटना हो गई. यहां पर फुटपाथ नहीं होने के कारण लोग पैदल ही सड़क पर चलते हैं. इस कारण घायलों का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है. हालांकि बेस्ट बस में कितने लोग सवार थे अभी उनकी जानकारी नहीं मिली है. पुलिस मौके पर जांच में जुटी है.

     

     

  • महाराष्ट्र में भी वक्फ संशोधन बिल लागू करने की मांग, किसानों की जमीन छीनने का आरोप

    महाराष्ट्र में भी वक्फ संशोधन बिल लागू करने की मांग, किसानों की जमीन छीनने का आरोप

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क

    मुंबई. महाराष्ट्र में भी वक्फ संशोधन बिल (Waqf Amendment Bill) लाने की मांग होने लगी है. हाल ही में वक्फ की तरफ से किसानों की 300 एकड़ भूमि पर वक्फ ने दावा ठोंका है. जिससे राज्य में सियासी माहौल गरमा गया है. मुंबई भाजपा अध्यक्ष और बांद्रा से विधायक आशीष शेलार ने एक बयान में कहा कि केंद्र सरकार के वक्फ बिल को जल्द महाराष्ट्र में पास किया जाना चाहिए. (Demand to implement Wakf Amendment Bill in Maharashtra too, allegation of snatching farmers land)

    महाराष्ट्र में लातूर जिले के तलेगांव में किसानों को वक्फ बोर्ड से नोटिस मिलने के बाद जमकर सियासी बयानबाजी हो रही है. लातूर में किसानों की 300 एकड़ जमीन को वक्फ बोर्ड ने अपना बताया है. इसको लेकर औरंगाबाद के कोर्ट में याचिका दायर की गई है, जिस पर 20 दिसंबर को सुनवाई होगी. बीजेपी ने आरोप लगाया है कि किसानों की जमीन और मंदिरों पर वक्फ जबरदस्ती कब्जा कर रहा है. इस बीच, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने भी बयान दिया है.शिंदे ने कहा कि किसी भी किसान के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

    वक्फ बिल को लेकर महाराष्ट्र में भाजपा के इस दांव से शिवसेना यूबीटी फंस गई है. वह इसका विरोध करे या समर्थन इसको लेकर अपना स्टैंड नहीं ले पा रही है. क्योंकि शिवसेना यूबीटी को लोकसभा और विधानसभा चुनाव में मुस्लिमों ने बड़ी संख्या में वोट दिया था. आगामी मनपा चुनाव के लिए ठाकरे गुट के लिए मुस्लिमों के वोट महत्वपूर्ण हो सकते हैं इसलिए शिवसेना यूबीटी इस बारे में कुछ भी बोलने से बच रही है। फिलहाल वक्फ बिल को लेकर महाराष्ट्र में जोरदार सियासत चल रही है.

    आशीष शेलार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी घेरते हुए उन्होंने कहा कि पूरे देश ने राहुल गांधी के नेतृत्व को नकार दिया है. उन्हें विरोधी पक्ष नेता का पद छोड़ देना चाहिए. उन्होंने कहा कि विशिष्ट जाति के लोगों ने किसानों की जमीन छीनने की कोशिश कर रहे हैं. यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.