टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: अभिनेता रणवीर सिंह थे शूटरों के निशाने पर, रेकी के बाद छोड़ा प्लान – अब तक 7 आरोपी गिरफ्तार

मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के मामले में शूटरों के असली निशाने पर पहले सलमान खान और रणवीर सिंह थे। (7 accused arrested including main shooters Rehan, Ritik Kurmi, Phool Singh and weapon suppliers Kunal, Sumit, Radha, Babita)
जांच में सामने आया है कि शूटरों ने सबसे पहले सलमान खान के बांद्रा स्थित घर की रेकी की थी, लेकिन कड़ी सुरक्षा देखकर प्लान बदल दिया। इसके बाद रणवीर सिंह और उनके मैनेजर को निशाना बनाने की योजना बनी, कई दिन रेकी भी हुई, लेकिन सुरक्षा कारणों से वह प्लान भी टाल दिया गया। आखिर में गैंग ने टाइगर श्रॉफ को आसान टारगेट मानकर हमला किया। इस मामले में अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
1. रेहान उर्फ सुक्का – सोनीपत, हरियाणा (मुख्य शूटर)
2. रितिक कुर्मी उर्फ रोशन / ऋतिक कुमार- बेगूसराय, बिहार, मुंबई में रैपिडो ड्राइवर (मोटरसाइकिल चलाने वाला)
3. फूल सिंह / फूलसिंह नरेश – सोनीपत, हरियाणा (मुख्य शूटर)
4. कुणाल (21 साल) – सोनीपत, हरियाणा (अमृतसर से पिस्टल लाने वाला)
5. सुमित (19 साल) – सोनीपत, हरियाणा (कुणाल का साथी)
6. राधा (23 साल) – उत्तर प्रदेश (हथियार मुंबई तक ले जाने वाली)
7. बबिता (23 साल) – उत्तर प्रदेश (राधा के साथ)
पुलिस के मुताबिक कुणाल ने बिश्नोई गैंग के अनिल पंडित के कहने पर अमृतसर से पिस्टल और 20 कारतूस लिए, जिसे राधा बैग में छिपाकर दादर तक लाई। फायरिंग के बाद सभी आरोपी सूरत होते हुए कोटा भाग रहे थे, जहां उन्हें पकड़ा गया।




