Breaking Newsमनोरंजनमहाराष्ट्र

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 10 आरोपियों पर लगा MCOCA

मुंबई पुलिस का सबसे कड़ा एक्शन

इनसाइट न्यूज स्टोरी

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर हुई फायरिंग के मामले में मुंबई पुलिस ने सबसे बड़ी कार्रवाई की है। क्राइम ब्रांच ने इस केस में संगठित अपराध का एंगल मिलने के बाद सभी 10 आरोपियों पर *महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (MCOCA) लगा दिया है।

19 अक्टूबर 2026 को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलकर जुहू में अपनी कार से लौट रहे थे, तभी VIP इलाके में उनकी कार पर 7 राउंड फायरिंग हुई। एक्टर बाल-बाल बच गए, लेकिन उनका ड्राइवर और एक ऑटो रिक्शा चालक गंभीर घायल हो गए।

यह भी पढ़ें – जुहू के पुष्पा पार्क में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाल-बाल बचे, कार ड्राइवर सहित 2 लोग घायल

इन क्यों लगा MCOCA 
मुंबई पुलिस ने DCB CID CR No. 143/26 में पहले BNS धारा 109(1), 3(5) और आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया था। जांच में पता चला कि आरोपी संगठित गैंग से जुड़े हैं। 27 अक्टूबर को सक्षम प्राधिकारी से अनुमति मिलने के बाद धारा 3(1)(ii), 3(2), 3(4) MCOCA जोड़ी गई। 4e4d

ये हैं सभी 10 आरोपित 
पुलिस ने कोटा से 3 शूटर – रितिक कुमार, रेहान अंसारी, फूल सिंह को 15 घंटे में पकड़ा। दिल्ली, हरियाणा, सोनीपत से हथियार सप्लाई करने वाले कुणाल सिंह, सुमित सोरोलिया, राधा वर्मा, बबिता राव, समीर, जतिन, अंकित खटक को अरेस्ट किया गया। 7 आरोपी सोनीपत के हैं।

यह भी पढ़ें – टाइगर पर हमले से पहले हुई थी पूरी रेकी, कार के साइड से चलाई गोली वरना हो जाता अनर्थ – सूत्र

रैपिडो कनेक्शन और सरकार का एक्शन
जांच में एक आरोपी पहले रैपिडो ड्राइवर रह चुका है, इस बात के सामने आते ही सरकार एक्शन मोड में आ गई। मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा – बाइक टैक्सी के नियम और सख्त होंगे, हर साल लाइसेंस वेरिफिकेशन होगा। रैपिडो कंपनी ने पत्र देकर बताया कि घटना के वक्त आरोपी उनका कर्मचारी नहीं था।

Related Articles

Back to top button