मुंबई के 48 खतरनाक ब्लैक स्पॉट्स होंगे सुरक्षित, BMC खर्च करेगी 22 करोड़

इनसाइट न्यूज स्टोरी
मुंबई, 28 अक्टूबर 2026: मुंबई में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को रोकने के लिए BMC ने बड़ा फैसला लिया है। शहर के 48 ब्लैक स्पॉट्स (दुर्घटना वाले स्पॉट) पर सुरक्षा के काम किए जाएंगे। इसका प्रस्ताव 28 अक्टूबर को होने वाली स्थायी समिति की बैठक के सामने मंजूरी के रखा गया है। ( Mumbai BMC 48 black spots accident prevention 22 crore project )
BMC के सड़क और यातायात विभाग के मुताबिक, मुंबई का क्षेत्रफल 475 वर्ग किमी है और यहां करीब 2000 किमी सड़कों का जाल है। देश में सबसे ज्यादा गाड़ियों की घनत्व मुंबई में ही है। ट्रैफिक पुलिस ने 48 ऐसी जगहों की लिस्ट दी है जहां सबसे ज्यादा एक्सीडेंट होते हैं।
क्या काम होंगे:
– सड़कों पर डिवाइडर लगाना
– थर्मोप्लास्टिक पेंट से रोड मार्किंग
– सूचना बोर्ड और रिफ्लेक्टर लगाना
– ट्रैफिक आइलैंड बनाना
कितना खर्च और किसे मिला ठेका:
इस काम का सरकारी अंदाज 22 करोड़ 16 लाख रुपये था। इसके लिए 5 कंपनियों ने टेंडर भरा।
सबसे कम रेट मेसर्स प्रगती एंटरप्राइजेज ने दिया है – 36% कम, यानी *14 करोड़ 18 लाख रुपए में। BMC ने इसी कंपनी को ठेका देने की सिफारिश की है।
नियम के मुताबिक कम रेट भरने पर कंपनी को 5 करोड़ 32 लाख रुपए अतिरिक्त सिक्योरिटी डिपॉजिट के तौर पर जमा करने होंगे।
कुल प्रोजेक्ट की लागत पानी चार्ज, सीवरेज चार्ज और सुपरविजन चार्ज मिलाकर 22 करोड़ 7 लाख रुपए होगी। काम को पूरा करने के लिए 18 महीने का समय दिया जाएगा। स्थायी समिति मंजूरी मिलने पर काम शुरू किया जाएगा।




