Breaking Newsमुंबई

मुंबई में FDA की कार्रवाई, 564 लीटर मिलावटी दूध नष्ट, 7 होटल-कैफे के लाइसेंस सस्पेंड, 4.22 लाख का गुटखा जब्त

इनसाइट न्यूज स्टोरी

मुंबई, 24 अक्टूबर। दिवाली से पहले मुंबईकरों के खाने-पीने की सुरक्षा को लेकर FDA ने बड़ा अभियान चलाया है। FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे के निर्देश पर 23 और 24 अक्टूबर को गोवंडी, मानखुर्द, अंटाप हिल, चेंबूर, धारावी और माहिम में छापेमारी की गई।

मुंबई में दूध का काला कारोबार पकड़ा गया

-गोवंडी-मानखुर्द: साईनाथ डेयरी एंड फरसाण मार्ट (गोवंडी) से 45 लीटर और महाराणा डेयरी (मानखुर्द) से 40 लीटर संदिग्ध खुला दूध जब्त कर नष्ट किया। दोनों का रजिस्ट्रेशन सस्पेंड किया जा रहा है। अगस्ती मिल्क एजेंसी (मानखुर्द) में गंदगी मिली, लाइसेंस सस्पेंड। यादव डेयरी (गोवंडी ईस्ट) बिना लाइसेंस के चल रही थी, कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है।
–  अंटाप हिल: कोकारी आगर में सागर मिल्क सेंटर पर 250 लीटर पाश्चराइज्ड दूध प्लास्टिक बैग और केन में गलत तरीके से स्टोर कर बेचा जा रहा था। FDA ने कमिश्नर के 3 जुलाई 2026 के आदेश का उल्लंघन मानते हुए 11,625 का 250 लीटर दूध पंचों के सामने नष्ट कर पंचनामा बनाया।
– धारावी-चेंबूर-माहिम: शक्ति डेयरी (धारावी) से 31 लीटर और राहुल मिल्क सेंटर (माहिम वेस्ट) से 198 लीटर कच्चा खुला गाय का दूध जब्त कर नष्ट किया। दोनों के लाइसेंस सस्पेंड की कार्रवाई शुरू की गई हैं।

7 बड़े होटल-कैफे पर ताला लटकने की नौबत:

गंदगी और नियमों का उल्लंघन करने पर FDA ने मुंबई के 7 नामी प्रतिष्ठानों के लाइसेंस सस्पेंड किए:

1. ओटोमन कैफे, अंधेरी वेस्ट
2. चाचा ईगल कुल्फी फालूदा, जोगेश्वरी वेस्ट
3. भारत कैंटीन, अंधेरी वेस्ट
4. ग्रीन टर्टल हॉस्पिटैलिटी, ओशिविरा 
5. अतुल टिफिन, भायखला
6. मुंबई दरबार फैमिली रेस्टोरेंट, लोअर परेल
7. पी.बी. एंटरप्राइजेज, शिवड़ी वेस्ट

FDA के अनुसार, इन जगहों पर किचन में नालियों में गंदगी, फर्श पर गंदा पानी, वेज और नॉनवेज एक साथ रखना, बिना मेडिकल सर्टिफिकेट के कामगार और खाने में अनधिकृत रंग का इस्तेमाल मिला।

नल बाजार में 4.22 लाख का गुटखा जब्त, FIR दर्ज:

महाराष्ट्र में प्रतिबंधित गुटखा, पान मसाला पर भी FDA ने कार्रवाई की। मुंबई के नल बाजार में मो. अयाज शफीक श नामक व्यक्ति से 18,960 नग विमल पान मसाला, विमल गुटखा और विल्स सिगरेट जब्त की गई, कीमत 4,22,640*श। जे.जे. मार्ग पुलिस स्टेशन में FIR No. 0682/2026 दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें -मुंबई में एफडीए की कार्रवाई 10 नामी प्रतिष्ठानों के लाइसेंस सस्पेंड, 1.36 करोड़ का माल जब्त

मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में कुल एक्शन: 43.56 टन फूड स्टॉक जब्त, 719 लीटर दूध/घी नष्ट, कुल कीमत 1.56 करोड़ रुपए है।

FDA ने कहा है कि नागरिकों को सुरक्षित और मिलावट-मुक्त दूध व खाना मिले, इसके लिए आगे भी ऐसी विशेष जांच जारी रहेगी और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

Related Articles

Back to top button