Breaking Newsमुंबई

धारावी में वोटर लिस्ट में फर्जीवाड़ा? एक ही शख्स ने एक दिन में डाले 24 फॉर्म, पुलिस में FIR दर्ज

इनसाइट न्यूज स्टोरी

मुंबई।  मुंबई महानगरपालिका (BMC) के मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR-2026) में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। 178-धारावी विधानसभा क्षेत्र में एक ही व्यक्ति ने एक ही दिन में 24 आवेदन दाखिल कर दिए, जबकि चुनाव आयोग के नियम के मुताबिक एक दिन में ज्यादा से ज्यादा 10 फॉर्म-7 ही भरे जा सकते हैं।

क्या है पूरा मामला

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मुंबई में SIR-2026 चल रहा है। 31 अगस्त 2026 को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित हुई थी और 31 अगस्त से 26 अक्टूबर तक दावा- आपत्ति का समय दिया गया है।

इसी दौरान धारावी के गंगाधरलाल चाल, 90 फीट मार्ग के रहिवासी गिरिधारी स्वामीनाथ जयस्वाल ने एक ही दिन में 24 फॉर्म भर डाले

जांच में पता चला कि ये नियमों का उल्लंघन है। जन प्रतिनिधित्व Form-7 में जानबूझकर गलत जानकारी देना अधिनियम, 1950 की धारा 31 के तहत अपराध है।इस हरक़त पर BMC ने धारावी पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

BMC ने सभी नागरिकों से अपील की है कि मतदाता सूची से जुड़े फॉर्म सही जानकारी के साथ और तय सीमा में ही दाखिल करें, वरना कानूनी कार्रवाई होगी।

Related Articles

Back to top button