दिया मिर्जा देशद्रोही”; अमित साटम के ट्वीट के बाद महापौर का आदेश – BMC से ब्लैकलिस्ट करो

इनसाइट न्यूज स्टोरी
मुंबई। मुंबई महानगरपालिका के दिवाली वीडियो पर विवाद गहरा गया है। भाजपा विधायक अमित साटम के एक ट्वीट के बाद अब महापौर रितु तावडे ने अभिनेत्री दिया मिर्जा को देशद्रोही बताते हुए मनपा प्रशासन को ब्लैकलिस्ट करने का आदेश दिया है।
पूरा मामला 31 अक्टूबर का है। मुंबई हाईकोर्ट ने दिवाली पर ध्वनि और वायु प्रदूषण को लेकर सख्त निर्देश दिए थे। इसके बाद BMC ने @mybmc हैंडल से पर्यावरणपूरक दिवाली के लिए सेलिब्रिटी वीडियो शेयर किए। इसमें दिया मिर्जा, माधुरी दीक्षित, निशिगंधा वाड, हर्षदा खानविलकर और क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे शामिल थे। दिया मिर्जा ने वीडियो में कहा – दिया जलाओ, पटाखे मत फोड़ो।
एक नवंबर को अंधेरी पश्चिम के विधायक और BJP मुंबई अध्यक्ष अमित साटम ने ट्वीट किया – @mybmc हमें #Diwali कैसे मनानी है, ये @deespeak से सीखने की जरूरत नहीं। हमारी परंपराएं हमारी संस्कृति में गहरी जड़ी हैं।”
ट्वीट के दो घंटे के अंदर BMC ने दिया मिर्जा का वीडियो डिलीट कर दिया, जबकि बाकी सेलिब्रिटी के वीडियो आज भी पेज पर हैं।
अब इस विवाद में महापौर रितु तावडे की एंट्री हुई है। महापौर ने आयुक्त अश्विनी भिडे को पत्र लिखकर कहा – “दिया मिर्जा हमेशा हिंदू-विरोधी भूमिका लेती हैं। उन्होंने नर्मदा प्रोजेक्ट और PM मोदी के विकास कार्यों का विरोध किया है। ऐसी देश-विरोधी सोच रखने वाली अभिनेत्री को BMC ने क्यों लिया? प्रशासन ने महापौर कार्यालय को विश्वास में नहीं लिया।”
महापौर ने साफ आदेश दिया है – भविष्य में किसी भी बीएमसी कार्यक्रम, विज्ञापन या कैंपेन में दिया मिर्जा को शामिल न किया जाए। उन्हें ब्लैकलिस्ट किया जाए।
उप महापौर संजय घाडी दिया मिर्जा के समर्थन में!
पोस्ट विवाद उपमहापौर संजय घाड़ी भी कूद गए हैं। उन्होंने महापौर के विपरीत दिया मिर्जा का बचाव किया। “प्रदूषण रोकने के लिए कलाकारों ने बिना पैसा लिए जनजागरूकता की है। माधुरी दीक्षित, रहाणे, दिया मिर्जा ने कहा – दिवाली खुशी से मनाओ, पटाखे कम फोड़ो, इसमें गलत क्या है? अमित साटम ने ट्वीट करके कहा होशियारी मत सिखाओ, लेकिन ये त्योहार सबका है। अच्छी बात के लिए अपील की तो विवाद क्यों पैदा करनी? BMC ने जो पोस्ट डिलीट की है, उसे फिर से Repost करना चाहिए। पोस्ट डिलीट करते वक्त किसी को विश्वास में नहीं लिया, महापौर की बैठक में ये विषय उठाऊंगा।




