छठ पूजा के लिए BMC की सिंगल विंडो योजना, हर घाट पर नोडल अफसर
जुहू, गिरगाव, दादर, मढ-मार्वे और बाणगंगा पर कृत्रिम तालाब, पानी, टॉयलेट और लाइट की व्यवस्था

इनसाइट न्यूज स्टोरी
मुंबई, 29 अक्टूबर.। मुंबई में छठ पूजा को लेकर BMC ने तैयारी शुरू कर दी है। गुरुवार को कमिश्नर अश्विनी भिडे ने 20 से ज्यादा छठ पूजा समितियों के साथ बैठक की। इसमें तय हुआ कि परमिशन के लिए सभी वार्ड ऑफिस में एक खिड़की योजना लागू होगी और हर पूजा स्थल पर एक नोडल अफसर तैनात होगा। (Dadar Chowpatty, Artificial Pond, Chhath Puja Samiti)
बैठक में क्या मांग उठी
– जुहू चौपाटी पर हर साल करीब 5 लाख लोग आते हैं – वहां टॉयलेट, चेंजिंग रूम, पीने का पानी जरूरी
– सभी चौपाटियों की पूजा से पहले सफाई, कृत्रिम तालाब बनाना, गिरगाव में पूजा के लिए मंच बनाना
– लाइट, CCTV, फायर ब्रिगेड, मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था
कमिश्नर भिडे ने कहा – जैसे गणपति, नवरात्रि में सुविधा देते हैं, वैसे ही छठ पर भी देंगे। कृत्रिम तालाब, पानी, टॉयलेट, चेंजिंग रूम, लाइटिंग सब दिया जाएगा।
बैठक में कैबिनेट मंत्री मंगलप्रभात लोढा, भाजपा मुंबई महामंत्री आचार्य पवन त्रिपाठी, नगरसेवक बाला तावडे और BMC अफसर मौजूद थे।
लोढा ने कहा – “छठ श्रद्धा का पर्व है। सिंगल विंडो से परमिशन आसान करो, ताकि श्रद्धालुओं को दिक्कत न हो।”




