प्रदूषण के नियम नहीं मानने पर BMC सख्त – 7 RMC प्लांट को दूसरा नोटिस, 7 दिन में सुधार नहीं तो कड़ी कार्रवाई

इनसाइट न्यूज स्टोरी
मुंबई.। मुंबई में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए BMC के एन वार्ड ने 7 रेडी मिक्स कंक्रीट (RMC) प्लांटों को दूसरा चेतावनी पत्र जारी किया है। 7 दिन में खामियां दूर नहीं की तो कड़ी कार्रवाई होगी।
एन विभाग में कुल 7 RMC प्लांट चल रहे हैं। इन्हें 5 अक्टूबर 2026 को ही प्रदूषण नियंत्रण गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने का पत्र दिया गया था।लेकिन 23 अक्टूबर को हुई साइट विजिट में कई खामियां मिलीं –
– गाड़ियों के टायर धोने की व्यवस्था नहीं
– प्लांट के चारों तरफ हरे कपड़े की आड़ नहीं
– धूल रोकने के लिए फॉगिंग और पानी का छिड़काव नहीं
– परिसर में गंदगी
इसके बाद 27 अक्टूबर को सभी 7 प्लांटों को दूसरी बार नोटिस दिया गया है। पत्र मिलने के 7 दिन के अंदर सभी खामियां दूर करके फोटो के साथ अनुपालन रिपोर्ट देना जरूरी किया गया है।
BMC ने इसकी जानकारी महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल (MPCB) को भी दी है। तय समय में नियम नहीं माने तो लागू कानूनों के तहत प्लांटों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी, ऐसा एन विभाग ने साफ कहा है।
वहीं बीएमसी ने वायु प्रदूषण को रोकने के लिए भी विभिन्न कदम उठाए हैं। सभी हाइवे, फ्री वे सहित प्रमुख सड़कों की सफाई, धुलाई और मिस्टिंग मशीन से धूल शमन करने की शुरुआत की है। मुंबई में कुछ स्थानों पर एक्यूआई 150 से अधिक है। वहां पर विशेष निगरानी की जा रही है।




