बैलेट पेपर चुनाव में भी कांग्रेस फिसड्डी, PM ने पूछा- बताइए कितनी सीटें जीतीं?

इनसाइट न्यूज स्टोरी
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता ईवीएम में छेड़छाड़ का आरोप लगाते रहे हैं। उनकी मांग है कि देश भर में बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाएं। चार राज्यों में बैलेट पेपर से हुए विधान परिषद के चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया। 28 सीटों पर हुए MLC चुनाव में कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई। इसी पर PM नरेंद्र मोदी ने तंज कसते हुए पूछा- अंदाजा लगाइए कांग्रेस ने कितनी सीटें जीतीं?
PM मोदी ने बुधवार को X पर लिखा- “MLC elections in 28 seats across 4 big states – Uttar Pradesh, Maharashtra, Bihar and Karnataka. Elections held using ballot papers. Guess how many seats Congress won?”
उनके इस पोस्ट को EVM बनाम बैलेट पेपर की चल रही बहस से जोड़कर देखा जा रहा है। विपक्ष लगातार EVM हटाकर बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करता रहा है। PM ने उसी पर निशाना साधा। (MLC election result 2026)
4 राज्यों की 28 सीटों का क्या रहा रिजल्ट
ये चुनाव 23 अक्टूबर को हुए थे और काउंटिंग 27 अक्टूबर से शुरू हुई। ये आम चुनाव नहीं, बल्कि शिक्षक और ग्रेजुएट कोटे की विधान परिषद सीटें हैं, जहां सिर्फ रजिस्टर्ड टीचर और ग्रेजुएट वोट डालते हैं। ( ballot paper election, Congress zero seats, UP MLC Bihar MLC )
कुल सीटें – UP की 11, बिहार की 8, महाराष्ट्र की 5, कर्नाटक की 4 = 28 सीटें
– कर्नाटक – सबसे बड़ा झटका कांग्रेस को यहीं लगा। राज्य में कांग्रेस की सरकार है, फिर भी 4 की 4 सीटें BJP-JDS गठबंधन ने जीत लीं। बेंगलुरु शिक्षक सीट तो JDS ने कांग्रेस से छीन ली।
– उत्तर प्रदेश – 11 में से BJP को 4 और समाजवादी पार्टी को 2 सीटों पर जीत, बाकी पर बढ़त।
– महाराष्ट्र और बिहार – महायुति और NDA आगे, बिहार में जन सुराज ने भी पहली बार MLC सीट जीती।
पिछले कई चुनावों में EVM पर सवाल उठाने वाली कांग्रेस के लिए बैलेट पेपर से हुए इस चुनाव में भी खाता न खोल पाना सियासी तौर पर बड़ा झटका माना जा रहा है। कांग्रेस यहां भी फिसड्डी साबित हुई। अब कांग्रेस की तरफ से इस तंज पर जवाब का इंतजार है।




