CSMT पर TC से हाथापाई, 2 यात्रियों पर FIR – खुद को बताया रेलवे कर्मचारी, टिकट मांगने पर मारपीट

इनसाइट न्यूज स्टोरी
मुंबई। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) पर टिकट चेकिंग के दौरान एक बड़ी घटना सामने आई है। ड्यूटी पर तैनात टिकट चेकिंग स्टाफ जितेश वसंतलाल भावसार पर दो यात्रियों ने हमला कर दिया। मध्य रेलवे ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और दोनों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। (Central Railway TC Attack, Fake Railway Employee)
टिकट मांगा तो खुद को बताया रेलवे कर्मचारी
25 अक्टूबर 2026 को शाम 6:55 से 7:00 बजे के बीच जितेश भावसार प्लेटफॉर्म नंबर 5-6 के पास कॉन्कोर्स एरिया में टिकट चेक कर रहे थे। उन्होंने एक पुरुष और एक महिला यात्री से टिकट मांगा। पुरुष यात्री ने खुद को रेलवे कर्मचारी बताया। जब जितेश ने रेलवे ID कार्ड या सबूत दिखाने को कहा, तो वह भागने लगा।
भागते हुए TC पर हमला, महिला ने गाली दी
पकड़ने की कोशिश में पुरुष यात्री ने ड्यूटी पर तैनात TC पर हाथ उठा दिया, मारपीट की। साथ में मौजूद महिला यात्री ने भी गाली-गलौज और हाथापाई की।
RPF ने पकड़ा, दोनों फर्जी निकले
घटना के बाद RPF और रेलवे स्टाफ ने दोनों को पकड़कर CSMT रेलवे पुलिस स्टेशन ले जाया गया। दोनों की पहचान ऋषिकेश संजय पवार (24 साल) और निकिता ऋषिकेश पवार (23 साल) के रूप में हुई। दोनों न तो रेलवे कर्मचारी होने का कोई सबूत दिखा पाए और न ही उनके पास वैध टिकट था।
कौन सी धाराएं लगीं?
GRP ने दोनों पर केस दर्ज किया है:
– रेलवे एक्ट 1989: धारा 137 (बिना टिकट यात्रा), धारा 138 (बिना पास यात्रा पर जुर्माना), धारा 145 (रेल परिसर में हंगामा)
– भारतीय न्याय संहिता (BNS): धारा 132, 115(2) और 3(5) – सरकारी कर्मचारी पर हमला और संबंधित अपराध दर्ज किया गया है।श्र




