मुंबई में हफ्ते में एक दिन कंस्ट्रक्शन बंद? मंत्री आशीष शेलार का BMC को बड़ा सुझाव

इनसाइट न्यूज स्टोरी
मुंबई, 24 अक्टूबर 2026। मुंबई में बढ़ते वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए सांस्कृतिक कार्य मंत्री और मुंबई उपनगर के पालकमंत्री एड. आशीष शेलार ने मुंबई महानगरपालिका आयुक्त अश्विनी भिडे को पत्र लिखा है।
उन्होंने सुझाव दिया है कि पूरे BMC क्षेत्र में हफ्ते में एक दिन सभी तरह के निर्माण और तोड़फोड़ के काम बंद रखे जाएं। सर्दियों में प्रदूषण और बढ़ने की आशंका को देखते हुए तुरंत ठोस कदम उठाने को कहा है।
पत्र में क्या कहा?
– नागरिकों की शिकायतें और हाईकोर्ट की चिंता के बाद ये सुझाव
– BMC ने 3,166 साइट्स पर CCTV डैशबोर्ड से निगरानी, डेबरिज नियंत्रण, बेकरी में क्लीन फ्यूल जैसे कदम उठाए हैं – शेलार ने सराहना की
– 2017-18 से PM10 में 48% कमी आई है, लेकिन और सख्त उपाय जरूरी हैं
शेलार के मुख्य सुझाव:
1. मुंबई के लिए अलग *Graded Response Action Plan (GRAP)* बनाया जाए
2. प्रदूषण वाले इलाकों और मुख्य सड़कों पर ट्रीटेड पानी से धुलाई और फव्वारा
3. रात में मशीनों से सड़कों की सफाई, गड्ढों की तुरंत मरम्मत
4. कचरा जलाने और अवैध मलबा फेंकने की शिकायत के लिए अलग *हेल्पलाइन और सोशल मीडिया अकाउंट*
5. दोषियों पर जुर्माना और हर हफ्ते कार्रवाई रिपोर्ट सार्वजनिक हो
6. एंटी-स्मॉग गन और मिस्ट स्प्रेयर का इस्तेमाल
7. धुआं छोड़ने वाली गाड़ियों पर ट्रैफिक पुलिस और RTO मिलकर कार्रवाई करें, बिना PUC वाली भारी गाड़ियों की एंट्री बंद हो
8. साइट्स पर सेंसर वाले एयर क्वालिटी मॉनिटर लगाना और 87 बेकरियों को लकड़ी/कोयले से हटाकर क्लीन फ्यूल पर लाना
इंडस्ट्री को भी नसीहत
CSE की रिपोर्ट के मुताबिक MMR में इंडस्ट्रीज सालाना 20 लाख टन कोयला जलाती हैं। इन्हें ग्रीन फ्यूल पर शिफ्ट करने के लिए सस्ता लोन, टैक्स में छूट और ग्रीन एनर्जी फंड से मदद देने का सुझाव दिया।
साथ ही इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने और सभी 26 वार्डों में नागरिक संगठनों और कंपनियों के साथ बैठकें करने को कहा है।
> मुंबई में प्रदूषण सिर्फ पर्यावरण नहीं, लोगों की सेहत से जुड़ा गंभीर मुद्दा है – आशीष शेलार




