Breaking Newsमहाराष्ट्रमुंबई

रैपिडो, ओला, उबर पर सरकार सख्त – ड्राइवरों की पूरी जांच होगी, दोषी पर FIR

इनसाइट न्यूज स्टोरी

मुंबई। रैपिडो, ओला, उबर जैसी ऐप-बेस्ड टैक्सी-बाइक सेवाओं पर अब सरकार का शिकंजा कसने वाला है। परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने मोटर परिवहन विभाग के अफसरों को साफ आदेश दिया है – हर ड्राइवर की सख्ती से जांच करो, नियम तोड़ा तो सीधे एफआईआर करो। (Ola,Uber, Rapido) 

क्या है पूरा मामला?

मुंबई के माहीम इलाके में रैपिडो बाइक टैक्सी चलाने वाले एक शख्स पर आतंकवाद विरोधी दस्ते ATS ने कार्रवाई की है। आरोप है कि उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से आपत्तिजनक कंटेंट फैलाया। हालांकि शुरुआती जांच में पाकिस्तान से सीधा लिंक नहीं मिला है, लेकिन इस घटना ने यात्रियों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। इसी के बाद मंत्री ने बैठक बुलाई।

सरनाईक ने रैपिडो, ओला, उबर के सभी ड्राइवरों के लाइसेंस, कागजात और बैकग्राउंड की सख्ती से जांच करने का आदेश दिया है।

– जांच में नियम तोड़ने या कोई अपराध जैसा मामला मिला तो कड़ी कानूनी कार्रवाई कर FIR दर्ज हो।
– सिर्फ घटना होने के बाद नहीं, रोजाना निगरानी रखी जाए।

बनेगा नया कानून

सरनाईक ने कहा – इन सेवाओं को कंट्रोल में लाने के लिए जरूरत पड़ी तो मौजूदा कानून की समीक्षा कर नया और सख्त कानून भी लाया जाएगा। सभी ऐप-बेस्ड सेवाओं को राज्य परिवहन प्राधिकरण के दायरे में लाया जाएगा ताकि प्रभावी निगरानी हो सके। अब यात्रियों की सुरक्षा के लिए सरकार सिर्फ कंपनियों की नहीं, उनके ड्राइवरों की भी कुंडली खंगालेगी।

Related Articles

Back to top button