Breaking Newsउत्तर प्रदेशलखनऊ

राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं – पांच लोग घायल

सुल्तानपुर के हालियापुर थाना क्षेत्र की घटना

इनसाइट न्यूज स्टोरी

सुल्तानपुर। सोमवार 26 अक्टूबर 2026 सुबह करीब 10:15 – 11 बजे, *पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सुल्तानपुर के हलियापुर थाना क्षेत्र, माइलस्टोन 89.5 / 91 KM के पास कांग्रेस नेता राहुल गांधी के काफिले की कारें आपस में टकरा गई। इस हादसे में राहुल गांधी सुरक्षित हैं लेकिन पांच लोग घायल हो गए हैं।

काफिले में सबसे आगे चल रही एक लोकल कांग्रेस नेता की प्राइवेट गाड़ी ने अचानक ब्रेक लगा दिया, पीछे चल रही 4 कारें और एक एंबुलेंस आपस में टकरा गईं। Scorpio UP 32 MG 2821 और Fortuner UP 32 PC 7777 सहित कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त
– राहुल गांधी: पूरी तरह सुरक्षित हैं, काफिला थोड़ी देर में ही सुल्तानपुर के लिए रवाना हो गया।
– घायल: 2 से 5 लोगों को हल्की चोटें आईं – विशाल कुमार, डॉ अनूप, डॉ जितेंद्र बाजपेई, फार्मासिस्ट अजमल और वार्ड बॉय रईस के नाम सामने आए हैं

क्यों जा रहे थे सुल्तानपुर
राहुल गांधी लखनऊ एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से सुल्तानपुर MP/MLA कोर्ट जा रहे थे। वहां 2018 के एक मानहानि केस में पेशी थी – जो कर्नाटक चुनाव के दौरान अमित शाह पर की गई टिप्पणी से जुड़ा था, केस भाजपा नेता विजय मिश्रा ने 4 अगस्त 2018 को दर्ज कराया था।

आज कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया है। जस्टिस शुभम वर्मा ने फैसला सुनाया कि टिप्पणी मानहानिकारक नहीं थी।

हादसे की गंभीरता को देखते हुए CM योगी के निर्देश पर UP DGP राजीव कृष्ण ने 3 सदस्यीय SIT बना दी है – अध्यक्ष IG लखनऊ परिक्षेत्र किरण एस, सदस्य ASP सुल्तानपुर बृज नारायण सिंह और DSP ट्रैफिक राम कृष्ण चतुर्वेदी। SIT सुरक्षा प्रोटोकॉल, एस्कॉर्ट और ट्रैफिक मैनेजमेंट में चूक की भी जांच करेगी।

Related Articles

Back to top button