MPSC की 9 परीक्षाओं में पेपर लीक की जांच शुरू, 16 नवंबर तक शिकायत का मौका
इलाहाबाद HC के रिटायर्ड चीफ जस्टिस दिलीप भोसले की अध्यक्षता में जांच आयोग, तुकाराम मुंढे सदस्य सचिव

इनसाइट न्यूज स्टोरी
मुंबई। महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग (MPSC) की 9 परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और आंसर-की लीक मामले की जांच के लिए सरकार ने जांच आयोग बना दिया है। सदस्य सचिव तुकाराम मुंढे ने आज बताया कि स्टूडेंट्स, परीक्षार्थी या कोई भी व्यक्ति 16 नवंबर 2026 तक अपना निवेदन एफिडेविट के साथ दे सकता है।(Maharashtra Lokseva Aayog Paper Leak inquiry)
किन 9 परीक्षाओं की जांच होगी
1. औषधि निरीक्षक परीक्षा ग्रुप-B 2025
2. महाराष्ट्र ग्रुप-B (अराजपत्रित) संयुक्त पूर्व परीक्षा 2025
3. ग्रुप-B संयुक्त मुख्य परीक्षा 2025
4. ग्रुप-C संयुक्त पूर्व परीक्षा 2025
5. ग्रुप-C मुख्य परीक्षा 2025
6. महाराष्ट्र कृषि सेवा मुख्य परीक्षा 2024
7. अन्न व औषध प्रशासन सेवा मुख्य परीक्षा 2023
8. स्थापत्य अभियांत्रिकी सेवा मुख्य परीक्षा 2025
9. विद्युत अभियांत्रिकी सेवा मुख्य परीक्षा 2025
कैसे शिकायत करें
निवेदन मराठी या अंग्रेजी में लिखें। साथ में ID प्रूफ और सभी दस्तावेजों की सेल्फ अटेस्टेड कॉपी लगानी होगी।पता: अन्न व औषध प्रशासन भवन, दालन क्र. 201, दूसरा माला, BKC वांद्रे (पूर्व), मुंबई-51
ईमेल:complaints.inquirycomm.mpsc@maharashtra.gov.in
मुंढे ने कहा है कि सभी निवेदन और दस्तावेज गोपनीय रखे जाएंगे। जांच के बाद किसे गवाह के तौर पर बुलाना है, इसका फैसला आयोग करेगा।




