Breaking Newsक्राइममुंबई
14 साल से फरार आरोपी को अंटॉप हिल पुलिस ने दबोचा

इनसाइट न्यूज स्टोरी
मुंबई। अंटॉपहिल पुलिस ने पिछले 14 साल से फरार चल रहे आरोपी मोहम्मद युसुफ उर्फ विक्की मोहम्मद रफीक खान (36) को गिरफ्तार किया है। ( antop-hill-police-14-year-absconding-accused-arrested-dharavi )
यह आरोपी अपराध क्र. 96/2012, की धारा 307, 452, 324, 323, 143, 144, 146, 147, 148, 149 आईपीसी और 37(1), 135 B.P. एक्ट और 4, 25 आर्म्स एक्ट के मामले में वांछित था। लंबे समय से न्यायालय में हाजिर नहीं होने के कारण मुंबई सत्र न्यायालय ने उसके खिलाफ स्टैंडिंग वारंट जारी किया था।
पुलिस को गुप्त जानकारी मिली थी कि आरोपी ने अपना मूल घर छोड़ दिया है और कहीं और छुपकर रह रहा है। आरोपी के ठिकाने के बारे में पुख्ता जानकारी नहीं थी, इसलिए पुलिस ने गोपनीय तरीके से जानकारी जुटाना शुरू किया।
मुखबिर से पता चला कि आरोपी धारावी में रास्ते पर पुराने कपड़े बेचने का काम करता है। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने तकनीकी जांच और मानवीय खुफिया जानकारी के जरिए धारावी में तलाश शुरू की और आरोपी को साईबाबा नगर, न्यू संसार बेकरी के पास, धारावी से गिरफ्तार कर लिया। उसे आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।




