Breaking Newsमुंबईसोशल

अयोध्या नगरी में गूंजा जय कुंचीकोरवे का जयघोष, दीपावली स्नेह मिलन में समाज उत्थान पर मंथन

इनसाइट न्यूज स्टोरी

मुंबई. सांताक्रुज पूर्व, कालीना स्थित कोलीवरी विलेज की अयोध्या इमारत में दीपावली की रात “जय कुंचीकोरवे” के जयघोष से वातावरण गूंज उठा।

अखिल भारतीय कुंची कोरवे समाज विकास संस्था के अध्यक्ष परशुराम जाधव द्वारा अयोध्या नगरी इमारत की पहली मंजिल पर समाज के लोगों के लिए दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया था।

कार्यक्रम में समाज के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं सदस्य भारी संख्या में उपस्थित रहे। इस दौरान समाज के लोगों पर पड़ रही सामाजिक, आर्थिक तथा अन्य कठिनाइयों और उनसे कैसे छुटकारा मिले, इस पर विस्तार से चर्चा हुई। समाज के सभी वर्गों ने समाज के उत्थान में योगदान के लिए एक स्वर में अपनी आवाज बुलंद की।

इस अवसर पर राष्ट्रीय पदाधिकारी दुर्गेश सांगे, विजय पवार, बाबू जाधव, सुरेश पवार, राजाराम जाधव, प्रकाश पवार, सुरेश जाधव, यलप्पा पवार, सोमा पवार, अनिल जाधव, प्रवीण जाधव, अर्जुन पवार, रवी जाधव, महेश जाधव तथा सागर जाधव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button