भांडुप ड्रीम्स मॉल में फिर लगी आग, सुबह-सुबह हड़कंप

इनसाइट न्यूज स्टोरी
मुंबई, 10 नवंबर: मुंबई के भांडुप पश्चिम स्थित ड्रीम्स मॉल में आज सुबह फिर आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। मनपा फायर ब्रिगेड के अनुसार आग लगने का कॉल 8 बज कर 28 मिनट पर मिला था।
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक़ ड्रीम्स मॉल, एलबीएस मार्ग, मद्रास कैफे के पास, भांडुप (पश्चिम)
में आग लगने की सूचना मिलने पर मुंबई फायर ब्रिगेड, पुलिस, MSEB, PWD, 108 एम्बुलेंस और वार्ड स्टाफ तुरंत रवाना किया गया।
फायर ब्रिगेड ने तेजी से कार्रवाई करते हुए सुबह 15 मिनठ बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
अच्छी बात यह है कि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। MFB की ओर से सुबह 09:11 बजे आग बुझने की पुष्टि की गई। दो वर्ष पहले भी ड्रीम माल में आग लगी थी उस समय बहुत नुकसान हुआ था। इस बार आग पर जल्द काबू पा लिया गया। जिसमें जान माल के नुकसान को बचाया जा सका।




