Breaking Newsमुंबई

वडाला पूर्व लोढ़ा जंक्शन पर BEST बस ने दो कारों को रौंदा, 6 घायल

इनसाइट न्यूज स्टोरी

मुंबई, 9 नवंबर: वडाला पूर्व के लोढ़ा जंक्शन पर सोमवार रात करीब 8:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बेकाबू BEST बस ने सिग्नल पर खड़ी दो कारों को पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें 6 लोग घायल हो गए। (Mumbai road accident today )

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रैफिक सिग्नल पर एक BEST बस खड़ी थी। उसके पीछे एक Ertiga और एक Creta कार भी सिग्नल खुलने का इंतजार कर रही थीं। तभी पीछे से तेज गति से आ रही दूसरी BEST बस का ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और उसने Creta और Ertiga को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

घायलों की हालत:
– Ertiga के ड्राइवर के पैर में गंभीर चोट आई है
– Ertiga में सवार 3 अन्य लोगों को मामूली चोटें
– Creta में सवार 1 पुरुष और 1 महिला को हल्की चोटें

सभी 6 घायलों को तुरंत सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ट्रैफिक जाम हो गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटाकर यातायात बहाल किया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और बस ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है कि बस अनियंत्रित कैसे हुई।

Related Articles

Back to top button