Breaking Newsमुंबई
डोंगरी के हाजी कसम चॉल, दत्ता मंदिर के पास गैरेज में लगी आग बुझाने का प्रयास जारी

इनसाइट न्यूज स्टोरी
मुंबई, 8 नवंबर, रविवार (रात 10:50 बजे): डोंगरी के डॉ. महेश्वरी रोड स्थित हाजी कसम चॉल, दत्ता मंदिर के पास गैरेज में आग लग गई। आग बुझाने के लिए मुंबई फायर ब्रिगेड, बेस्ट और बीएमसी का स्थानीय स्टाफ मौके पर रवाना किया गया है। (Dongri Fire: Haji Kasam Chawl Garage Fire Declared Level-II by MFB )
मुंबई फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना रात 21:57 बजे मिली। पहले 22:11 बजे Level-I घोषित किया, फिर 22:10 बजे ही इसे Level-II में अपग्रेड कर दिया गया।
मौके पर MFB, पुलिस, BEST, 108 एम्बुलेंस और वॉर्ड स्टाफ मौजूद। अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं। गैरेज में गाडियां और तेल होने से आग भड़क गई है। आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।



