Breaking Newsमुंबई

घाटकोपर कुकरेजा पैलेस आग: लेवल-2 घोषित, एक व्यक्ति घायल

इनसाइट न्यूज स्टोरी

मुंबई – घाटकोपर पूर्व के कुकरेजा पैलेस बिल्डिंग में लगी आग ने गंभीर रूप ले लिया है। बीएमसी फायर ब्रिगेड ने इसे पहले लेवल-1 और अब रात 8:52 बजे लेवल-2 फायर कॉल घोषित कर दिया है।

नई जानकारी के अनुसार आग 23 नहीं बल्कि 21वीं मंजिल पर लगी है। इमारत ग्राउंड + 23 मंजिला है। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की अतिरिक्त गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं।

इस हादसे में एक व्यक्ति के घायल होने की खबर है जिसे राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। व्यक्ति 27% तक झुलसा है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। फिलहाल आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।

 

Related Articles

Back to top button