SC की फटकार के बाद हरकत में BMC, बोरीवली में 3400 sqm प्लॉट से 26 दुकानें हटाईं, कमिश्नर की सैलरी पर रोक

इनसाइट न्यूज स्टोरी
मुंबई: सुप्रीम कोर्ट द्वारा BMC कमिश्नर अश्विनी भिडे की सैलरी रोकने और 5 लाख का जुर्माना लगाने के 12 घंटे के अंदर BMC ने बोरीवली में अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया है।
बोरिवली पूर्व, स्वामी विवेकानंद मार्ग पर BEST बस अड्डे के लिए आरक्षित 3400 वर्ग मीटर (अ.भू. क्र. 7 B) भूखंड पर 27 दुकानों का अतिक्रमण था। प्रोजेक्ट प्रपोनेंट ने सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका दायर की थी।
CJI सूर्यकांत की बेंच ने कल 3 नवंबर को कहा – “1 दिसंबर तक सैलरी नहीं मिलेगी। इससे पहले अतिक्रमण हटाओ, तभी सैलरी ले पाओगे।” कोर्ट ने BMC पर 5 लाख का जुर्माना भी लगाया और पूछा कि क्या अधिकारियों की अतिक्रमणकारियों से मिलीभगत है?
आज की बीएमसी की जबरदस्त कार्रवाई
SC के आदेश के बाद आज सुबह से आर /मध्य विभाग ने एक्शन लिया। 70 कर्मचारी, 2 JCB, 4 डंपर के साथ 27 में से 26 गाले हटा दिए गए। पुलिस बंदोबस्त तैनात है। एक गाला बाकी है, वो भी आज हटेगा।



