Breaking Newsमुंबई
गिरगांव चौपाटी का वॉलीबॉल मैदान बचाने की कवायद, मंत्री लोढ़ा बोले- सबस्टेशन कहीं और बनाओ
अंधेरी का मैदान हाथ से जाने के बाद खुली आंख

इनसाइट न्यूज स्टोरी
मुंबई। ऑरेंज गेट-मरीन ड्राइव टनल के इलेक्ट्रिक सबस्टेशन के लिए गिरगांव चौपाटी का वॉलीबॉल मैदान लेने के प्रस्ताव का विरोध शुरू हो गया है। मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने आज जिलाधिकारी से मिलकर कहा- मैदान नागरिकों के लिए रहने दो, सबस्टेशन के लिए दूसरी जगह देखो। लोढ़ा मंगलवार को अपर जिलाधिकारी बप्पासाहेब थोरात और निवासी अधिकारी डॉ. शिवानंद लंगडापुरे से मिले। साथ में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी थे। (Orange Gate Marine Drive tunnel substation )
यह भी पढ़ें – सभी पार्टियों के विरोध के बावजूद बीएमसी 14 फीट ऊंची झोपड़ियों पर कार्रवाई करने पर अडिग
मफतलाल जिमखाना के इस मैदान पर रोज सुबह 6 बजे से 300 से 500 लोग वॉलीबॉल खेलते हैं। 1939 में सरदार पटेल के हाथों शुरू हुआ यह क्लब 44 हजार मेंबर्स वाला चैरिटेबल ट्रस्ट है। हाई-पावर कमेटी ने इसी मैदान पर सबस्टेशन का प्रस्ताव दिया है, लेकिन लोढ़ा ने कहा- 2 से 3 विकल्प मौजूद हैं। सड़क के दूसरी ओर रेलवे की जमीन खाली है, चौपाटी में जहां पहले काम शुरू हुआ था वहां भी अंडरग्राउंड सबस्टेशन बन सकता है। ( Mafatlal Gymkhana ground )
हाई-पावर कमेटी के ज्यादातर मेंबर्स ने भी विकल्पों को मंजूरी दी थी। लोढ़ा ने MMRDA अधिकारियों से भी बात की है। दिवाली के बाद जॉइंट मीटिंग में फाइनल फैसला होगा। उन्होंने कहा- विकास जरूरी है, पर खुला मैदान भी बचाना जरूरी है।
वहीं अंधेरी का फुटबॉल मैदान का आरक्षण विपक्षी दलों के विरोध के बावजूद बदल दिया गया। वह मैदान हाथ से फिसलने के बाद अब गिरगांव का मैदान बचाने की कवायद शुरू हो गई है।




