Breaking News

दिवाली बाद शादी वालों के लिए खुशखबरी! सोना 10 महीने में सबसे सस्ता, चांदी 10 हजार रुपए लुढ़की

इनसाइट न्यूज स्टोरी

मुंबई । सोने-चांदी के दाम में शुक्रवार रात जो भूचाल आया, उसने पूरे कमोडिटी मार्केट को हिला दिया। Commodity Market में हाहाकार! रात 8 बजे अचानक पलटा खेल, धड़ाम गिरे सोने और चांदी के दाम। दिवाली की खरीदारी अभी शुरू है। सोने चांदी के दाम गिरने से उन लोगों के राहत की बात है जिनके घर में शादी है। (Shaadi Season Mein Sona Sasta! Gold ₹1.42 Lakh, Chandi ₹10k Giri )

ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक मुंबई में शुद्ध सोना (99.9%) एक ही दिन में ₹3,200 गिरकर ₹1,42,000 प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जो पिछले 10 महीने का सबसे निचला स्तर है। गुरुवार को यही सोना ₹1,45,200 पर बंद हुआ था।

चांदी की हालत और खराब है। ₹4,200 की गिरावट के साथ ₹1,86,000 प्रति किलो पर आ गई। MCX पर तो हालात और बुरे थे, रात 8 बजे के बाद चांदी ₹10,015 लुढ़ककर ₹1,79,438 पर बंद हुई।

क्यों गिरा बाजार?
1. अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरें बढ़ाने के संकेत दिए
2. डॉलर मजबूत होने से ग्लोबल मार्केट में बिकवाली
3. US में 10 साल की बॉन्ड यील्ड 4.93% पर, जो 5% के करीब

ग्लोबल में सोना $3,875 प्रति औंस और चांदी $49.12 पर है, जो 1 साल का लो है। जनवरी में सोना $5,595 और चांदी $121 पर थी।

एक्सपर्ट कह रहे हैं कि अगर यही हाल रहा तो सोना ₹1.35 लाख तक आ सकता है।

 

Related Articles

Back to top button