Breaking Newsमुंबई

प्रतिबंधित तंबाकू मामले में FDA के 4 अधिकारी सस्पेंड, 21 की विभागीय जांच – मंत्री नरहरी झिरवाल

प्रमुख संवाददाता

मुंबई। प्रतिबंधित तंबाकू प्रोडक्ट्स पर की गई कार्रवाई में अनियमितता को लेकर राज्य सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। अन्न व औषध प्रशासन (FDA) के 4 अधिकारियों को निलंबित किया गया है और 21 बड़े अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू की गई है। इस तरह कुल 25 अधिकारी कार्रवाई के घेरे में हैं – जानकारी FDA मंत्री नरहरी झिरवाल ने दी। (4 fda Officers Suspended, 21 Face Inquiry In Banned Tobacco Case – Minister Narhari Zirwal)

कौन सी दो कंपनियां?

1. ठाणे की M/s High Street Impex LLP
2. मावल तालुका की M/s SOEX India Pvt. Ltd.

इन दोनों पर की गई कार्रवाई में गंभीर गड़बड़ी मिलने के बाद FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे के जरिए जांच शुरू की गई थी।

सस्पेंड हुए अधिकारियों के नाम
– अन्न सह आयुक्त दिगंबर भोगावडे
– अन्न सहायक आयुक्त यदुराज दहातोंडे
– अन्न सुरक्षा अधिकारी अशोक इलागेर
– सी. आर. स्वामी

30 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के तहत महाराष्ट्र नागरी सेवा (शिस्त व अपील) नियम 1979 के नियम 8 के तहत इनका निलंबन और विभागीय जांच शुरू की गई है।

क्या गड़बड़ी मिली?

High Street Impex मामला – प्रोडक्ट पर साफ लिखा था ‘Not for edible use / Only for use in hookah for smoking purpose’, फिर भी फूड सेफ्टी कानून के तहत कार्रवाई कर दी गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस कार्रवाई के लिए सहायक आयुक्त पी.पी. सूर्यवंशी समेत अन्य अधिकारियों पर दबाव डाला गया। सूर्यवंशी ने मना किया तो उन्हें कारण बताओ नोटिस थमा दिया गया।

SOEX India मामला – मावल के टाकवे में 2 जनवरी 2026 को स्पेशल टीम ने छापा मारकर 31 करोड़ 67 लाख रुपये कीमत का 5 लाख 48 हजार किलो प्रतिबंधित तंबाकू जब्त किया और फैक्ट्री सील कर दी थी। इसमें अधिकार क्षेत्र (Jurisdiction) का मुद्दा सामने आया।

मंत्री झिरवाळ ने कहा कि अन्न सुरक्षा और पब्लिक हेल्थ से जुड़े मामलों में कानून का पालन और प्रशासनिक जवाबदेही को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button