Breaking Newsमुंबई

चेंबूर के गणेश पटेल नाले की दीवार के लिए 14.20 करोड़ मंजूर, टेंडर में 30% कम बोली

इनसाइट न्यूज स्टोरी

मुंबई। चेंबूर, माहुल रोड पर स्थित गणेश पटेल नाले की ढही हुई दीवार को नए सिरे से बनाने के लिए BMC ने 14.20 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी के लिए रखा है। ( Mumbai Storm Water Drain)

13.48 करोड़ के अंदाजपत्रक पर मे. एन.जे. इन्फ्रा ने 30.94% कम दर दी है। GST, 5% contingency और मलबा उठाने का खर्च जोड़ने के बाद कुल लागत 14,20,51,480 रुपये बैठती है।

12 में से सबसे कम बोली इसी कंपनी की थी, इसलिए प्रशासन ने अतिरिक्त सुरक्षा जमा के साथ इसी को काम देने की सिफारिश की है। काम 6 महीने में पूरा करना है।

यह प्रस्ताव मंजूरी के लिए स्थायी समिति में आया है। यदि यह प्रस्ताव मंजूर होता है तो बारिश के समय स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। क्योंकि पूरा इलाका बाढ़ के पानी में डूब जाता है।

Related Articles

Back to top button