Breaking Newsमुंबईस्वास्थ्य

भांडुप में शादी में खरवास खाने से फूड पॉइजनिंग, 32 लोग बीमार , अस्पताल में भर्ती

इनसाइट न्यूज स्टोरी

मुंबई:। भांडुप पूर्व के महाबोधि रत्नविहार हॉल में शादी समारोह के दौरान फूड पॉइजनिंग की बड़ी घटना सामने आई है। विवाह समारोह में रखी गई खरवास मिठाई खाने से 32 लोग बीमार हो गए जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। (Kharwas Food Poisoning Mahabodhi Hall Bhandup)

बीएमसी आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार घटना 2 नवंबर 2026 रात 2 बजे घटी । राजावाड़ी अस्पताल ने इसकी जानकारी दी है। हॉल में खरवास (दूध से बनी मिठाई) खाने के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी।

सोमवार सुबह 10:25 बजे तक राजावाड़ी अस्पताल: में 5 मरीज भर्ती, सभी ने DAMA (डॉक्टर की सलाह से छुट्टी ले ली। – एमटी अग्रवाल अस्पताल: MO के मुताबिक कुल 27 मरीज भर्ती हैं, सभी की हालत स्थिर है।

कुल 32 लोगों को फूड पॉइजनिंग हुई है। BMC के हेल्थ डिपार्टमेंट ने खाने के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं।

Related Articles

Back to top button