पतंजलि के मिलावटी घी की बड़ी खेप जब्त, FDA ने ₹20.20 लाख का माल सीज किया

इनसाइट न्यूज स्टोरी
छत्रपति संभाजीनगर/मुंबई। दिवाली त्योहार के अवसर पर खाद्य पदार्थ में मिलावट रोकने के लिए FDA ने सबसे बड़ी कार्रवाई पतंजलि आयुर्वेद पर की है। छत्रपति संभाजीनगर में पतंजलि गाय के घी की 2,279.7 लीटर की मिलावटी खेप के शक में जब्त की गई है।
एफडीए के अनुसार मे. दिव्य महावितरक (पतंजलि आयुर्वेद का सुपर डिस्ट्रीब्यूटर), प्रोप्रायटर – विजय कडुबा जाधव, केंब्रिज स्कूल के पास, सुंदरवाड़ी, छ. संभाजीनगर में छापा मारकर मिलावटी घी जब्त कर लिया।
– बैच *NCDF260170:* 2,998 नग (1,349.1 लीटर) – ₹12,29,180
– बैच *NCDG260115:* 1,034 नग (930.6 लीटर) – ₹7,91,010
– *कुल – 4,032 नग (2,279.7 लीटर) – कुल कीमत ₹20,20,190
FDA ने अन्न सुरक्षा व मानदे कायदा, 2006 के *कलम 38(1)(c) अन्वये (फॉर्म III – जप्ती आदेश)* के तहत माल जब्त किया। प्रथमदर्शनी यह साठा कायदा के कलम 3(1)(zx), 26(2)(ii) व 27(1) का उल्लंघन करता पाया गया। इसलिए मिथ्याछाप और भेसळ के संदेह में सीज किया गया। सैंपल लैब में भेजे गए हैं, रिपोर्ट आने के बाद असली मिलावट का पता चलेगा।
बड़ी मुहिम का हिस्सा:
ये जब्ती अकेली नहीं है। 28 से 31 अक्टूबर 2026 के बीच FDA ने पूरे महाराष्ट्र में विशेष मोहिम चलाई थी –
– 7 विभागों में *श114 आस्थापनाओं से 3,53,307 किलो* अन्नपदार्थ जब्त किया जिसकी कीमत 9.01 करोड़ रुपए है।
– 10 लाइसेंस निलंबित
– सबसे बड़ी एकल जब्ती – मे. एवेन्यू सुपरमार्ट्स, भिवंडी से 1,44,218 किलो खाद्य तेल जब्त किया।
इसी मुहिम में रवि ऑईल इंडस्ट्री, लातूर स्टेशन, गंगापुर पर भी छापा मारा, जहां 2,710 किलो रिफाइंड सोयाबीन तेल जब्त हुआ। जांच में 86 में से सिर्फ 30 गुण (35%) मिले – गंदगी, फूड-ग्रेड सर्टिफिकेट नहीं, कीटजाली नहीं। उसका FSSAI लाइसेंस नं. 11523075000153 तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
FDA आयुक्त तुकाराम मुंढे ने कहा – “कम दर्जे, या मिलावट तथा प्रतिबंधित अन्न बेचने वालों पर कठोर कार्रवाई होगी, कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी।




