Breaking Newsमुंबई
अंधेरी वेस्ट में हाई-राइज इमारत रुनवाल टावर में आग, 15वीं मंजिल पर हड़कंप
फंसे लोगों को निकालने फायर ब्रिगेड कर रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

इनसाइट न्यूज स्टोरी
मुंबई.अंधेरी वेस्ट के लोखंडवाला ब्रिज स्थित रूनवाल टावर में आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना आज रात 9:50 बजे की है।
मुंबई फायर ब्रिगेड कंट्रोल के मुताबिक, G+32 मंजिला इस हाई-राइज बिल्डिंग की 15वीं मंजिल के एक फ्लैट में आग लगी है। ऊपरी मंजिल पर फंसे लोगों को निकालने के लिए फायर ब्रिगेड रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा है।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। साथ ही मुंबई पुलिस, अडाणी इलेक्ट्रिसिटी, 108 एंबुलेंस और के/पश्चिम वार्ड का स्टाफ भी मौके पर तैनात है।
राहत की बात है कि अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। फायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुटी है। दिवाली के अवसर पर फोड़े जाने वाले पटाखे के कारण आग लगने की घटनाएं बढ़ गई हैं। दो दिन में आग की यह पांचवी घटना है। फायर ब्रिगेड के जवान आग बुझाने में लगे हैं।




