धारावी T-जंक्शन पर खत्म होगा रोज का जाम, बीएमसी खर्च करेगी 48.76 करोड़, 10 मिनट में सायन से बांद्रा का तय होगा सफर

इनसाइट न्यूज स्टोरी
मुंबई। अगर आप सायन, धारावी, माहिम और बांद्रा के बीच रोज सफर करते हैं तो आपके लिए राहत की खबर है। धारावी के T-जंक्शन पर लगने वाला 2 किलोमीटर लंबा जाम अब खत्म होने वाला है। बीएमसी ने इसके लिए 48.76 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट तैयार किया है।ये प्रस्ताव मनपा की स्थायी समिति मे पेश किया गया है। ( Dharavi T Junction Flyover project)
बीएमसी के दस्तावेज के मुताबिक, कुल लागत में तीन हिस्से हैं:
1. सिविल वर्क (फ्लाईओवर और सड़क): 32.15 करोड़
2. यूटिलिटी शिफ्टिंग (BEST के खंभे, पानी की लाइन): 8.20 करोड़
3. स्मार्ट सिग्नल और ट्रैफिक मैनेजमेंट: 8.41 करोड़
ये सभी रकम GST सहित खर्च किए जाएंगे।
क्यों जरूरी है ये प्रोजेक्ट?
धारावी T-जंक्शन पर तीन रास्ते मिलते हैं – सायन-धारावी लिंक रोड, संत रोहिदास मार्ग और 90 फीट रोड। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, यहां पीक आवर में हर घंटे 4,500 गाड़ियां आती हैं, जबकि क्षमता सिर्फ 2,500 की है। इसी वजह से सुबह 9 से 11 और शाम 6 से 9 बजे तक यहां एंबुलेंस तक फंस जाती है।
जाम ख़त्म करने बनेगा फ्लाईओवर
-सायन से बांद्रा जाने के लिए 650 मीटर लंबा दो लेन का फ्लाईओवर बनेगा जिस पर लंबी दूरी की गाड़ियां ऊपर से निकल जाएंगी।
दूसरा – संत रोहिदास मार्ग की चौड़ाई 18 मीटर से बढ़ा कर 27 मीटर की जाएगी।
तीसरा – जर्मन तकनीक वाला स्मार्ट सिग्नल लगेगा जो ट्रैफिक देखकर खुद टाइमिंग बदलेगा।
इसका फायदा क्या?
बीएमसी ब्रिज विभाग के मुताबिक, अभी सायन से बांद्रा जाने में 35 मिनट लगता है, प्रोजेक्ट के बाद सिर्फ 12-15 मिनट लगेगा। सबसे ज्यादा फायदा धारावी के 8 लाख रहवासियों को होगा, जिनकी BEST बसें रोज जाम में फंसती हैं।
स्थायी समिति से मंजूरी मिलते ही वर्क आर्डर जारी होगा और 18 महीने में काम पूरा करने का टारगेट है। यानी 2028 के मध्य तक धारावीकरों को जाम से छुट्टी मिल जाएगी।
धारावी को अडानी की कंपनी नवभारत मेगा डेवलपर्स प्रा वि विकसित कर रहा है। बीएमसी द्वारा यहां सुविधाएं विकसित कर कंपनी फायदा पहुंचाने का आरोप मनपा में विपक्षी दलों ने लगाया है।




