Breaking Newsमुंबई
मानखुर्द मंडाले स्क्रैप गोदाम में भीषण आग , कई गोदाम जल कर राख

इनसाइट न्यूज स्टोरी
मुंबई। मानखुर्द मंडाला में देर रात लगी आग अब और भड़क गई है। बीएमसी फायर ब्रिगेड ने सुबह 3:55 बजे इसे लेवल-2 फायर कॉल घोषित कर दिया है। मौके पर मुंबई फायर ब्रिगेड, बीएमसी स्टाफ को तैनात किया गया है। आग बुझाने का सिलसिला जारी है।
मनपा आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्क्रैप में प्लास्टिक और कबाड़ ज्यादा होने से आग बुझाने में दिक्कत आ रही है। फायर ब्रिगेड की और गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं।
हवा के कारण आग फैलती जा रही है। मानखुर्द मंडाला में स्क्रैप और केमिकल गोदाम होने के आग आग तेजी से फैल कर अधिक इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया है। इससे पहले भी इस इलाके में कई बार आग लग चुकी है।




