Breaking Newsमुंबई

मुंबई लोकल में बड़ा बदलाव, बिना एसी वाले ऑटोमेटिक दरवाजों वाली लोकल आई, जल्द होगी सुरक्षा जांच

इनसाइट न्यूज स्टोरी

मुंबई। सेंट्रल रेलवे पर सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे एक बड़ा कदम उठा रहा है। बिना एसी वाली लोकल ट्रेन का नया प्रोटोटाइप, जिसमें ऑटोमेटिक दरवाजे लगे हैं, मुंबई पहुंच गया है। (Mumbai Local Gets Automatic Doors, Non-AC Prototype Arrives )

यह रेक चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्टरी (ICF) में बनाया गया है। इसे तकनीकी जांच के लिए मुंबई लाया गया है।

क्या है पूरा मामला?

– इससे पहले कुर्ला कारशेड में जो पहला प्रोटोटाइप आया था, उसमें कुछ तकनीकी खामियां मिली थीं। RDSO (अनुसंधान, अभिकल्प और मानक संगठन) ने कुछ मुद्दे उठाए थे, जिसके बाद उसे सुधार के लिए वापस चेन्नई भेजा गया।
– इस नए सुधारे हुए रेक का ट्रायल झांसी डिवीजन में खजुराहो-महोबा (63.29 KM) सेक्शन में किया गया।
– RDSO ने कुल 2 ऐसे बिना-एसी ऑटोमेटिक दरवाजों वाले रेक तैयार किए हैं। यह भी पढ़ें -मुंबई लोकल ट्रेन ब्लास्ट केस के सभी आरोपी बरी, 189 लोगों की मौत और 800 से अधिक लोग हुए थे घायल

क्यों लिया गया ये फैसला?
मुंबई में लोकल हादसों में रोजाना 8-9 यात्रियों की जान चली जाती है। 2025 में मुंब्रा के पास लोकल ट्रेनों में हुई दुर्घटना के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकल ट्रेनों में ऑटोमेटिक दरवाजे लगाने का ऐलान किया था।

अब क्या होगा?
इस नए रेक की कई सुरक्षा जांच होंगी। इसमें कंप्रेसर ऑसिलेशन टेस्ट, तेज रफ्तार पर दरवाजों की मूवमेंट, कंपन और पैसेंजर कम्फर्ट की टेस्टिंग की जाएगी, ताकि इसे आम यात्रियों के लिए सुरक्षित बनाया जा सके।

बंद दरवाजे बारिश से बचाव 

सुरक्षा के साथ ऑटोमैटिक बंद दरवाजे वाली लोकल ट्रेन का एक और फायदा बारिश में यात्रियों का भी बचाव होगा। वर्तमान लोकल के दरवाजे पुराने हो चुके हैं। बारिश के समय उन्हें मैनुअली बंद करना पड़ता है। ऑटोमैटिक दरवाजे वाली लोकल से यात्रियों का बारिश में बचाव होगा और भीगने से भी बचेंगे।क्ष

Related Articles

Back to top button