मालाड पश्चिम में पटाखों की दुकान में भीषण आग, स्लैब गिरा, 16 साल के लड़के की जलकर मौत

इनसाइट न्यूज स्टोरी
मुंबई, 10 नवंबर: मालाड पश्चिम के मालवणी गेट नंबर 8, अब्दुल हमीद मार्ग पर पटाखों दुकान में आग लगने से एक 16 साल के बच्चे की मौत हो गई। यह हादसा सोमवार की रात 9:56 बजे हुआ।
ग्राउंड फ्लोर की करीब 20×30 फीट की एक दुकान में रखे पटाखे, इलेक्ट्रिक वायरिंग और इंस्टॉलेशन में आग लग गई। पटाखों में धमाकों के कारण दुकान का स्लैब भरभराकर गिर गया।
आग की सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड, पुलिस, अदानी इलेक्ट्रिसिटी और वार्ड स्टाफ मौके पर पहुंचा। फायर ब्रिगेड ने रात 10:36 बजे आग पर काबू पा लिया।
16 साल के लड़के की मौत
धमाकों के बाद एक लड़का लापता बताया जा रहा था। तलाशी के दौरान उसका जला हुआ शव दुकान के अंदर मिला। प्राइवेट एम्बुलेंस से उसे शताब्दी अस्पताल ले जाया गया।बीडीबीए अस्पताल कांदिवली की सीएमओ डॉ. पूजा के मुताबिक मृतक की पहचान
शानवाज नियाज खान, उम्र 16 साल के रूप में हुई है। उसे 100% जलने के साथ मृत घोषित कर दिया गया।




