BMC कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत: बंद हुई ग्रुप बीमा योजना फिर शुरू

इनसाइट न्यूज स्टोरी
मुंबई। मुंबई महानगरपालिका के 90 हजार से ज्यादा कर्मचारियों के लिए राहत की खबर है। मनपा प्रशासन ने बंद पड़ी ग्रुप मेडिकल बीमा योजना को फिर से शुरू कर दिया है।(BMC group insurance restart)
क्या था मामला?
कर्मचारी की पत्नी, बच्चे, माता-पिता या सास-ससुर में से माता-पिता या सास-ससुर को इस योजना का लाभ दिया जा रहा है। योजना बंद होने के बाद पैसे वापस मिलेंगे, इस उम्मीद में कई कर्मचारियों ने अपने परिवार के मेडिकल इलाज पर लाखों रुपए खर्च कर दिए थे।
कई कर्मचारियों ने तो ब्याज पर पैसा लेकर इलाज कराया था। योजना अचानक बंद होने से उन सभी को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
अब मिली राहत
मनपा प्रशासन के मुताबिक, योजना फिर से शुरू होने से 90 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को सीधी राहत मिली है। इस योजना के तहत कर्मचारियों को अब फिर से लाभ मिलना शुरू हो गया है और संबंधित बीमा कंपनी को 338 करोड़ रुपए का भुगतान भी कर दिया गया है।



