Breaking Newsमुंबई

महाराष्ट्र के वन मंत्री गणेश नाईक के बंगले में भीषण आग

आग लगने से मचा हड़कंप, बुझाने का प्रयास जारी

इनसाइट न्यूज स्टोरी

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार के वन मंत्री गणेश नाईक के सरकारी बंगले में आग लगने की बड़ी खबर सामने आ रही है। उनका पावनगड स्थित शासकीय बंगला आग की चपेट में आ गया है।

मुंबई फायर ब्रिगेड के मुताबिक, आज दोपहर अचानक पावनगड बंगले में आग लग गई। देखते ही देखते धुआं उठने लगा, जिसके बाद वहां मौजूद स्टाफ में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग (Fire Brigade) को बुलाया गया। आग पर काबू पाने की कोशिशें लगातार जारी हैं।

अभी तक आग लगने की वजह साफ नहीं हुई है, न ही किसी के हताहत होने की खबर है। बंगले को कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन आग बुझने के बाद किया जाएगा।

यह बंगला नवी मुंबई के पावनगड परिसर में स्थित है, जो मंत्रियों के लिए आरक्षित सरकारी बंगला है।

पुलिस और प्रशासन मौके पर
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।और आग बुझाने की कोशिश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button