Breaking Newsक्राइममुंबई

कांदिवली में बिरयानी सेंटर पर तलवारबाजी करने वाले टिपू गैंग पर मकोका, 5 गिरफ्तार

इनसाइट न्यूज स्टोरी

मुंबई. उत्तर परिमंडल-3 पुलिस ने समता नगर और कुरार में दहशत फैलाने वाले ड्रग्स विक्रेता और शातिर गुंडा इम्तियाज हुसैन सय्यद उर्फ टिपू और उसकी गैंग पर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (मकोका) के तहत कार्रवाई की है। (Tipu Gang Leader Imtiaz Sayyad and 4 Associates Arrested Under MCOCA)

क्या है मामला?
पुलिस के मुताबिक, 12 सितंबर 2026 की रात 3 बजे हनुमान नगर, कांदिवली (पूर्व) स्थित महाराष्ट्र बिरयानी सेंटर पर हुए वाद-विवाद में टिपू और उसके साथियों ने अमोल डेअरी के पास शिकायतकर्ता और उसके दोस्तों पर संगठित होकर धारदार चाकू, डंडे और लकड़ी के बंबू से हमला कर गंभीर घायल कर दिया और जान से मारने की कोशिश की।

इस मामले में समता नगर थाने में अपराध क्र 1258/2026 दर्ज हुआ था – बीएनएस की धारा 109(1), 118(2), 118(1), 115(2), 189(2), 189(4), 190, 191(2), 191(3), 351(2), 352 और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम 37,135। अब इसी केस में मकोका की धारा 3(1)(ii), 3(2), 3(4) जोड़ी गई है।

कौन है टिपू गैंग?
पुलिस के अनुसार टिपू ने खुद की संगठित टोली बनाई है। उसके खिलाफ अकेले समता नगर और कुरार थाने में 17 केस हैं – दहशत के लिए जमाव, हत्या का प्रयास, गंभीर चोट, महिलाओं के खिलाफ अपराध, हथियार रखना, ड्रग्स बेचना और प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लंघन जैसे मामले दर्ज हैं।

– राज रवि शर्मा उर्फ कालू (27 साल) – 7 केस
– जितेश गंगाप्रसाद राजपूत (49 साल) – 2 केस
– केतन पांडुरंग गमरे – 2 केस
– राधा गंगाप्रसाद राजपूत – 2 केस
– एक विधि संघर्षग्रस्त बालक – 2 केस

पुलिस का कहना है कि ये टोली इलाके में दहशत फैलाकर नागरिकों को शिकायत करने से रोकती थी और ड्रग्स बेचकर अवैध कमाई करती थी।अपर पुलिस आयुक्त शशिकुमार मीना, पुलिस उपायुक्त गजानन शिलवंत राजमाने, सहायक आयुक्त कैलास बर्वे के मार्गदर्शन में वरिष्ठ निरीक्षक जयवंत शिंदे और टीम – पीआई अजितसिंग राजपूत, सपोनि राउत, सपोनि रामेकर, पोउनि गोकुल पाटील ने गिरफ्तारी की। मामले की आगे की जांच सहायक आयुक्त कैलास बर्वे कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button