Breaking Newsमुंबई
राशन किट वितरण कर इनरव्हील क्लब ने मनाई दिवाली

इनसाइट न्यूज स्टोरी
नाशिक/मुंबई.महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा क्षेत्र में कार्य करने वाली सामाजिक संस्था इनरव्हील क्लब ने जरूरतमंदों को राशन किट वितरित कर अपनी दीपावली मनाई। (Innerwheel Club Ration Kit, Nashik Diwali Seva)
उपलब्ध जानकारी के अनुसार क्लब अध्यक्ष आराधना लुनिया, सचिव छाया कापड़िया तथा सुनीता नागरे की टीम नाशिक जिले के निफाड तहसील के म्हालसाकोरे गांव में गन्ना कटाई कर रहे मजदूरों के बीच पहुंची। खेतों में काम कर रहे 200 मजदूर परिवारों को चावल, दाल, आटा, शक्कर, तेल तथा अन्य सामग्री की किट वितरित की गई।
संस्था का कहना था कि जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही हमारा उद्देश्य है। “सेवा के दीप जलें, हर घर में खुशियां खिलें यही हमारी सच्ची दिवाली है।




