शिवसेना प्रमुख की जन्मशताब्दी पर अन्नदान

इनसाइट न्यूज स्टोरी
मुंबई। शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे की जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मुंबई में जरूरतमंदों को अन्नदान किया गया। (Shivsena Annadaan Mumbai)
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पक्ष की शाखा क्रमांक 216 की ओर से दक्षिण मुंबई में रहने वाले गरीब और जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। शाखा प्रमुख राजेश जयसिंह हजारे के नेतृत्व में रवा, मैदा, चना दाल, शक्कर, पोहा आदि जीवनावश्यक वस्तुओं के किट बांटे गए।
यह कार्यक्रम शिवसेना नेता एवं दक्षिण मुंबई के सांसद अरविंद सावंत के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया था।
इस अवसर पर शिवसेना यूबीटी दक्षिण मुंबई की पूर्व विभाग संगठिका जयश्री बल्लीकर, विधानसभा प्रमुख राजूभाई फोडकर, विधानसभा सह समन्वयक दिलीप सावंत, मुंबादेवी विधानसभा महिला संगठक उज्वलाताई पेटकर, उप विभाग संगठक स्मिता भोसले, विधानसभा समन्वयक सुजाता आवलेकर, विधानसभा सह समन्वयक स्मिता भट्टीकर, शाखा संगठिका संजीवनी मानकर, शाखा समन्वयक संदीपा गावड़े, रणरागिनी संध्या राजेश हजारे सहित सभी उप शाखा प्रमुख, गट प्रमुख और बड़ी संख्या में शिवसैनिक उपस्थित थे।
शाखा प्रमुख राजेश हजारे ने कहा कि बालासाहेब ठाकरे ने हमेशा 80% समाजकारण और 20% राजकारण का मंत्र दिया। उनके जन्मशताब्दी वर्ष पर समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुंचाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। जरूरतमंदों की सेवा के माध्यम से ही बालासाहेब के विचारों को आगे बढ़ाया जा सकता है।
कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि बालासाहेब के हिंदुत्व और मराठी अस्मिता के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और उनके दिखाए मार्ग पर शिवसेना लगातार काम कर रही है।



